न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कमाल के ट्रांसफॉर्मेशन के साथ दिखे अर्जुन ने लिखा...जानें कब रिलीज होगी ‘एक विलेन रिटर्न’ और ‘सनक’

एक्टर अर्जुन कपूर बॉलीवुड में आने से पहले काफी मोटे और ओवरवेट थे। बाद में उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बॉडी को फिट बनाया। वे अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Sep 2021 6:39:55

कमाल के ट्रांसफॉर्मेशन के साथ दिखे अर्जुन ने लिखा...जानें कब रिलीज होगी ‘एक विलेन रिटर्न’ और ‘सनक’

एक्टर अर्जुन कपूर बॉलीवुड में आने से पहले काफी मोटे और ओवरवेट थे। बाद में उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बॉडी को फिट बनाया। वे अब फिटनेस को लेकर जरा भी कोताही नहीं बरतते। अर्जुन ने कड़ी मेहनत करके और घंटों जिम में पसीना बहाकर वजन कम किया है। अर्जुन के ट्रांसफॉर्मेशन फोटो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। अर्जुन ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जिम से शानदार ट्रांसफॉर्मेशन के बुमेरांग वीडियो और फोटो शेयर किए हैं। एक वीडियो में अर्जुन मिरर में एब्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। पहले वीडियो के साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा-"बिस्किट आ गए वापस, चाय लाना जरा।"

अर्जुन दूसरे बुमेरांग वीडियो में शानदार बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए दिख रहे हैं। इसमें अर्जुन शर्टलेस होकर ट्रांसफॉर्मेशन बॉडी की झलक शेयर कर रहे हैं। अर्जुन ने कैप्शन लिखा-"बिस्किट का फुल पैकेट तैयार है अब भाई लोग...तो पार्टी करें?" इसके बाद तीसरी फोटो में अर्जुन ने लिखा, “अभी पार्टी नहीं करते हैं, बल्कि और ज्यादा मेहनत करते हैं।” अर्जुन फैंस को फिटनेस गोल्स दे रहे हैं। हाल ही अर्जुन ने डाइट और वर्कआउट रुटीन शेयर किया था।

arjun kapoor,ek villain,sanak,john abraham,arjun body transformation,bollywood news in hindi

अगले साल ईद पर रिलीज होगी जॉन-अर्जुन की एक विलेन रिटर्न

डायरेक्टर मोहित सूरी की बहुचर्चित फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। जॉन अब्राहम, दिशा पटानी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। फिल्म ईद के मौके पर 8 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। अब तक ईद की रिलीज डेट सलमान खान की फिल्मों के लिए फिक्स मानी जाती थी। जॉन समेत सभी लीड स्टार्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है।

जॉन ने कैप्शन में लिखा है “इस बार ईदी विलेन देगा! तारीख आप याद रखना - 8th July 2022। एक विलेन रिटर्न साल 2014 में आई फिल्म ‘एक विलेन’ का सीक्वल है। फिल्म की स्टोरीलाइन पूरी तरह से अलग होगी। जॉन एक बार फिर एक्शन अवतार में दिखेंगे। अर्जुन का भी दमदार रोल होगा। अर्जुन वाले रोल के लिए पहले आदित्य रॉय कपूर को साइन किया गया था।

arjun kapoor,ek villain,sanak,john abraham,arjun body transformation,bollywood news in hindi

दशहरा पर 15 अक्टूबर को रिलीज होगी सनक-होप अंडर सीज फिल्म

पिछले हफ्ते डिजनी+ हॉटस्टार पर 'सनक-होप अंडर सीज' की रिलीज की घोषणा करने के बाद निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और जी स्टूडियोज ने अब होस्टेज ड्रामा की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। इसमें विद्युत जामवाल, बंगाली अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्रा, नेहा धूपिया और चंदन रॉय सान्याल हैं। कनिष्क वर्मा द्वारा निर्देशित 'सनक' दशहरे के शुभ अवसर पर 15 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है जिसमें एक दृढ़ विद्युत, एक हाथ में बच्चा और दूसरे हाथ में एक बंदूक पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। विपुल शाह ने कहा कि हमने कोविड-19 की सबसे कठिन परिस्थितियों में शूट किया है।

इस कोशिश का एकमात्र उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करते रहना था और हमेशा की तरह, हमने एक्शन को कमांडो सीरीज से एक पायदान ऊपर ले जाने की कोशिश की है। मुझे विश्वास है कि हमने इसे हासिल कर लिया है। यह एक होस्टेज ड्रामा है, एक ऐसी शैली जिसे इसकी पूरी क्षमता तक अभी तक नहीं दिखाया गया है। एक अस्पताल में घेराबंदी के तहत सामने आने वाले सभी एक्शन और ड्रामा को देखना दिलचस्प होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर