न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली का असल चेहरा जानती हैं अनुष्का! आर्यन मामले में बोलीं पूजा, सिद्धार्थ ने की दीपिका की तारीफ

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी को चार साल पूरे हो चुके हैं। एक विज्ञापन में साथ काम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Oct 2021 8:13:51

कोहली का असल चेहरा जानती हैं अनुष्का! आर्यन मामले में बोलीं पूजा, सिद्धार्थ ने की दीपिका की तारीफ

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी को चार साल पूरे हो चुके हैं। एक विज्ञापन में साथ काम करने के बाद इनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। शादी इटली में की थी। अनुष्का ने इस साल की शुरुआत में प्यारी से बच्ची वामिका को जन्म दिया है। दोनों ने इंग्लैंड में वामिका के छह महीने का होने पर जश्न भी मनाया था। हालांकि अभी तक फैंस को उसकी एक झलक देखने को नहीं मिली है। इस बीच, अनुष्का एक कमर्शियल के लिए कोहली के लिए फोटोग्राफर बन गई। अनुष्का हाथ में फोन लिए कोहली की फोटो लेती नजर आ रही हैं।

अनुष्का वीडियो में कोहली की असली साइड दिखा रही हैं। अनुष्का बोलती हैं कि लोग अक्सर ऑन ग्राउंड विराट कोहली को देखते हैं लेकिन जिसे मैं देखती हूं वे एकदम अलग हैं। मैं उनका असल चेहरा जानती हूं। वो साइड जिसके बारे में सिर्फ मुझे पता है, अब हर दिन एक नई कहानी सिर्फ मेरे लिए। विराट पैशन और धीरज का बेहतरीन बैलेंस करना जानते हैं, वो फनी हैं, केयरिंग हैं, उनके पैशन की कई परतें हैं, ठीक उनकी स्टोरी की तरह। ये विराट की स्टोरी है पोर्ट्रेट की नजर से।

anushka sharma,virat kohli,pooja bhatt,siddharth mallya,aryan khan,shahrukh khan,bollywood news in hindi

पूजा भट्ट ने साधा एनसीबी और सेल्फी लेने वाले पर निशाना

शाहरुख खान के बेटे आर्यन इन दिनों नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कस्टडी में हैं। इस बीच, एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने एनसीबी और आर्यन की वायरल सेल्फी में पोज करने वाले पर निशाना साधा है। पूजा ने लिखा कि और फिर हमारे बीच वो लोग हैं जो पुरानी बॉलीवुड फिल्मों में 'प्राइवेट डिटेक्टिव' का रोल पाने में भी फेल हो जाएंगे। सच्चाई, काल्पनिकता से ज्यादा अजीब है। अब हमें 'बॉलीवुड के विलेन जैसा दिखता है' के बजाय 'सरकारी एजेंसी से भेजा हुआ प्राइवेट डिटेक्टिव जैसा दिखता है' कहना शुरू कर देना चाहिए। इस ट्वीट के बाद एक इंटरनेट यूजर ने पूजा पर सेल्फी लेने वाले शख्स की पहचान का खुलासा कर देने का इल्जाम लगाया।

इस पर पूजा ने उसे जवाब देते हुए कहा कि मैंने किसी का नाम नहीं लिया है, अगर आप सही में अपनी आंखों का इस्तेमाल 'देखने' में करो और मेरा ट्वीट दोबारा पढ़ो। या फिर यह बहुत मुश्किल काम है? इस इंसान की बात हो रही है, उसे इतनी कमाल सेल्फी ना लेने की सलाह दो, क्योंकि यह वायरल हो जाती है। विवेक वीरता का बेहतर हिस्सा है, है ना? उल्लेखनीय है कि आर्यन के गिरफ्तार होने से पहले एक शख्स के साथ उनकी फोटो वायरल हुई थी। इसकी पहचान किरण गोसावी के रूप में हुई है। वह एक राजनेता का प्राइवेट डिटेक्टिव है। एनसीबी ने किरण को ड्रग केस का चश्मदीद बताया है।

anushka sharma,virat kohli,pooja bhatt,siddharth mallya,aryan khan,shahrukh khan,bollywood news in hindi

सिद्धार्थ माल्या ने मेंटल हेल्थ पर काम के लिए दीपिका को सराहा

एक समय एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और बिजनेस टायकून विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्यार के बीच दोस्ती को लेकर काफी कुछ कहा गया था। सिद्धार्थ ने हाल ही में दीपिका की तारीफ की है। सिद्धार्थ की लिखी किताब इफ आई एम बींग ऑनेस्ट लॉन्च हुई है। इसमें उन्होंने अपने दर्द को सबके सामने रखा है। डिप्रेशन से जूझने से लेकर माता-पिता के तलाक तक के बारे में बताया है। लॉन्चिंग के दौरान उन्होंने एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका का भी उल्लेख किया। एक समय दीपिका भी डिप्रेशन की शिकार रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2015 में इस समस्या से जूझने वालों की मदद के लिए लिव लव फाउंडेशन की शुरुआत की थी।

सिद्धार्थ ने कहा कि मुझे लगता है कि जो भारत में दीपिका और बाकी सभी लोग जो मेंटल हेल्थ पर काम करते हैं, यह काफी अच्छी बात है। इस तरह के विषय पर हर कोई बात नहीं कर पाता है। दीपिका के प्लैटफॉर्म को लोग मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। मुझे लगता है कि इस पर बात करने वाले हमें जितने लोग मिल सकते हैं उतना अच्छा है, फिर चाहे वह कोई सेलेब हो, लेखक या शिक्षक हो।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर