न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Video-अनुपम खेर को मां ने लगाई फटकार! देखें-‘हम दो हमारे दो’ का पोस्टर, ये है प्रभास की 25वीं फिल्म

सीनियर एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनकी मां उन्हें प्यार से फटकारती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Oct 2021 9:47:49

Video-अनुपम खेर को मां ने लगाई फटकार! देखें-‘हम दो हमारे दो’ का पोस्टर, ये है प्रभास की 25वीं फिल्म

सीनियर एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनकी मां उन्हें प्यार से फटकारती दिख रही हैं। दरअसल, अनुपम की मां उनके लिए कुछ शर्ट्स लेकर आई हैं, जो वो बेटे को दिखाती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुलारी, अनुपम को एक नहीं कई शर्ट्स दिखा रही हैं। इस पर अनुपम कहते हैं 'एक ले लूं या सब मेरे लिए हैं। इस पर दुलारी कहती हैं सारे पसंद है तो रख ले, तेरे से बढ़कर क्या है', लेकिन तभी अनुपम के मुंह से अनायास ही निकल जाता है, 'पैसे दिए कि नहीं दिए' ये सुनकर दुलारी भड़क जाती हैं और बोलती हैं, 'वो बाप था, जो ऐसे ही छोड़ देगा? 10-20 हजार लाख दिए थे, ला दे।'

इस पर अनुपम हंस पड़ते हैं। आपको बता दें कि अनुपम अपने और मां के बीच के ऐसे प्यारे मुमेंट्स अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। वीडियो शेयर कर अनुपम ने लिखा, 'मां कुछ शर्ट लाईं। यह एक सिंपल लेन-देन की प्रक्रिया होनी चाहिए थी, लेकिन दुलारी के साथ ये संभव नहीं है। उन्हें और इधर-उधर की बातें करने की जरूरत होती ही है और बिना मतलब ही बातचीत में मेरे 'बाप' को लाने की भी। इसे खुद देखिए और एंजॉय कीजिए। जय माता दी।

राजकुमार राव और कृति सेनन की जोड़ी ‘हम दो हमारे दो’ में जमाएगी रंग

राजकुमार राव और कृति सेनन की नई फिल्म का नाम ‘हम दो हमारे दो’ है जो दर्शकों को खूब हंसाने वाली है। इसका नया पोस्टर सामने आया है। इसमें राजकुमार और कृति के साथ परेश रावल और रत्ना पाठक शाह नजर आ रहे हैं। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 29 अक्टूबर को रिलीज होगी। राजकुमार ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'हमारा हीरो, उसका प्यार और उसके अडोप्टेड मां-बाप, मनाएंगे दिवाली आपके साथ।'

हाल ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसमे कृति, राजकुमार से आकर कहती हैं कि अपने मम्मी-पापा को घर ले आना, मेरे मम्मी-पापा उनसे मिलना चाहते हैं। यह बात सुनकर राजकुमार परेशान हो जाते हैं क्योंकि उनके माता-पिता नहीं होते हैं। इस पर राजकुमार रत्ना और परेश के रूप में मां-बाप को गोद लेते हैं। फिल्म बाला, स्त्री, मिमी, लुका छुपी जैसी फिल्में बना चुके दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के तले बनी है। डायरेक्टर अभिषेक जैन हैं।

anupam kher,hum do hamare do movie,rajkumar rao,kriti sanon,prabhas,dulari,bollywood news in hindi

संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट फिल्म में दिखेंगे प्रभास

बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ने वाली फिल्म 'बाहुबली' में अपनी भूमिका के लिए मशहूर साउथ स्टार प्रभास ने अपने 25वें प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। प्रभास अपनी अगली फिल्म के लिए शाहिद कपूर की सुपरहिट मूवी 'कबीर सिंह' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम करने के लिए तैयार हैं, जिसका शीर्षक 'स्पिरिट' होगा। मेकर्स ने इसकी घोषणा गुरुवार को की है। टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर 'स्पिरिट' की घोषणा की है।

उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, "स्पिरिट #Prabhas25, निर्देशन करेंगे संदीप रेड्डी वांगा, प्रोड्यूसर होंगे भूषण कुमार #Prabhas25SandeepReddyVanga." टी-सीरीज के साथ प्रभास की यह चौथी फिल्म है। प्रभास ने इस बैनर के साथ साहो, राधेश्याम और आदिपुरुष फिल्में साइन की हैं। 'स्पिरिट' को दुनियाभर में हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, जापानी, मंदारिन और कोरियाई सहित कई क्षेत्रीय और इंटरनेशनल भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर