न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ की बहू से इन्हें होती है जलन! ‘अंधाधुन’ के 3 साल पूरे होने पर आयुष्मान बोले, करीना ने जेह...

अमिताभ बच्चन इन दिनों छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय रियलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Oct 2021 6:09:26

अमिताभ की बहू से इन्हें होती है जलन! ‘अंधाधुन’ के 3 साल पूरे होने पर आयुष्मान बोले, करीना ने जेह...

अमिताभ बच्चन इन दिनों छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय रियलिटी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान कई दफा अमिताभ और कंटेस्टेंट के बीच रोचक बातचीत देखने को मिलती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में दिव्या सहाय नाम की कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया। मेकर्स ने आगामी एपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें अमिताभ हॉट सीट पर बैठीं दिव्या से पूछते हैं कि क्या उन्हें फिल्में देखने का समय मिलता है। इस पर दिव्या कहती हैं, 'फिल्में ही देखती हूं मैं, लेकिन एक बात है। मुझे आपकी बहूरानी से बहुत जलन होती है।'

हैरान अमिताभ पूछते हैं, 'काहे जलती हैं आप?' तब दिव्या कहती हैं, '100 साल में कोई लड़की इतनी खूबसूरत पैदा होती है।' यह सुन अमिताभ मुस्कुराने लगते हैं और दिव्या का धन्यवाद करते हैं। इसके बाद दिव्या कहती हैं, 'लेकिन बाकी हीरोईनों से अच्छी तो मैं दिखती हूं। मैं क्यों नहीं हीरोईन बन सकती?' अमिताभ बोलते हैं, 'क्या पता आज के बाद ऐसा कुछ हो जाए तो?' इस पर दिव्या तपाक से कहती हैं कि उनके मुंह में घी, शक्कर, लड्डू और जो भी उन्हें पसंद हो। जिसके बाद अमिताभ हंसने लगते हैं।

amitabh bachchan,ayushmann khurrana,Kareena Kapoor Khan,kbc-13,aishwarya rai,bollywood news in hindi

आयुष्मान ने अंधाधुन फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन को कहा थैंक्स

श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित 'अंधाधुन' फिल्म को रिलीज हुए तीन साल हो गए। इसकी तीसरी वर्षगांठ पर फिल्म के हीरो आयुष्मान खुराना ने राघवन को उनके साथ काम करने के लिए धन्यवाद दिया। आयुष्मान ने कहा कि मैं स्वाभाविक रूप से अच्छी स्क्रिप्ट की ओर आकर्षित होता हूं। 'अंधाधुन' हर चीज का संयोजन था। राघवन हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से एक हैं और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ रचनात्मक रूप से सहयोग करने का अवसर मिला। मुझे गर्व है कि अंधाधुन मेरी फिल्मोग्राफी का हिस्सा है।

यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसने मुझे बहुत कुछ सिखाया। एक नेत्रहीन व्यक्ति की भूमिका निभाना जो पियानो बजाता है, कोई आसान काम नहीं था। मैं कुल मिलाकर निर्देशक का अभिनेता हूं और 'अंधाधुन' ने मुझे पहले से बेहतर अभिनेता बना दिया। इसने मुझे एक कलाकार के रूप में हमेशा खुद को चुनौती देना सिखाया। तैयारी प्रक्रिया और शूटिंग के दौरान निर्देशक ने मेरी सहायता की। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान को इस मूवी के लिए नेशनल अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

amitabh bachchan,ayushmann khurrana,Kareena Kapoor Khan,kbc-13,aishwarya rai,bollywood news in hindi

करीना ने जेह की थ्रोबैक फोटो की शेयर, नहीं दिखाया चेहरा

एक्ट्रेस करीना कपूर खान को सोशल मीडिया से विशेष लगाव है। वे अक्सर फैंस के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। करीना ने मंगलवार को छोटे बेटे जहांगीर अली खान (जेह) की एक थ्रोबैक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। करीना ने एक बहुत प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। करीना ने लिखा, “मेरी जिंदगी, तुम्हारे गाल और कड्डल्स मुझे पूरा करते हैं।” करीना की इस पोस्ट को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। फोटो में करीना ने जेह का चेहरा छुपा लिया है।

इसमें जेह के चब्बी चीक्स दिखाई दे रहे हैं। भले ही जेह पूरे नजर न आ रहे हों लेकिन वे बहुत ही क्यूट लग रहे हैं। जेह की फोटो अक्सर वायरल होती रहती हैं, जिनमें कभी वे मम्मी तो कभी नैनी की गोद में दिखते हैं। करीना की ननद सबा अली खान और दोस्त अमृता अरोड़ा ने पोस्ट पर कमेंट कर प्यार लुटाया है। एक दिन पहले 4 अक्टूबर को करीना की दूसरी ननद सोहा अली खान का 43वां जन्मदिन था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव