न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डॉटर्स डे पर अमिताभ ने श्वेता को यूं किया विश, इधर-वायरल वीडियो में आराध्या ने जीता सबका दिल

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों छोटे पर्दे पर कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के माध्यम से फैंस से जुड़े हुए हैं। वे बड़े पर्दे पर भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Sep 2021 2:27:55

डॉटर्स डे पर अमिताभ ने श्वेता को यूं किया विश, इधर-वायरल वीडियो में आराध्या ने जीता सबका दिल

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों छोटे पर्दे पर कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के माध्यम से फैंस से जुड़े हुए हैं। वे बड़े पर्दे पर भी लगातार अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। पिछले दिनों उनकी फिल्म चेहरे आई थी, जिसमें इमरान हाशमी भी थे। 78 वर्षीय अमिताभ सोशल मीडिया पर भी लगातार फोटो और वीडियो डाल अपने बारे में अपडेट करते रहते हैं। आज डॉटर्स डे के मौके पर भी अमिताभ ने सभी बेटियों के लिए एक बहुत ही प्यारा सा संदेश लिखा है। उन्होंने अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ खुद की एक तस्वीर शेयर करके लिखा है- हैप्पी डॉटर्स डे। बेटियां सबसे अच्छी होती हैं। फोटो में दोनों ही मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

अमिताभ-श्वेता के बीच सोशल मीडिया पर दिखी स्ट्रॉन्ग बोंडिंग

बिग बी ने इसके कैप्शन में आगे लिखा है कि बेटियां न होतीं तो संसार, समाज, संस्कृति सब के सब नदारद होते...श्वेता ने भी पिता की इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा है कि लव यू पापा! फैंस और फॉलोअर्स भी भावनाओं में बह गए और कमेंट सेक्शन में इस खूबसूरत रिश्ते पर प्यारी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अमिताभ ने श्वेता के साथ एक और फोटो शेयर की और इसके कैप्शन में लिखा-हर दिन समर्पित अपनी बेटी को। हैप्पी डॉटर्स-डे...परंतु हर दिन बेटी के नाम। अमिताभ की इस पोस्ट पर भी श्वेता ने हार्ट इमोजी बनाकर जवाब दिया। अमिताभ ने पिछले साल भी डॉटर्स डे के मौके पर श्वेता के साथ वाली तस्वीरों का एक प्यारा कोलाज शेयर किया था। अमिताभ कई बार सोशल मीडिया के जरिये बेटी, पोती आराध्या व दोहिती नव्या नवेली के लिए प्यारे-प्यारे संदेश लिख चुके हैं।

amitabh bachchan,shweta bachchan nanda,abhisek bachchan,aishwarya rai,aaradhya,daughters days,bollywood news in hindi

आकाश अंबानी की शादी में शामिल हुए थे अभिषेक, ऐश्वर्या व आराध्या

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ उनकी बेटी आराध्या भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है। उनका ये वीडियो आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी का है। शादी मार्च 2019 में हुई थी और इसमें कई बॉलीवुड स्टार शामिल हुए थे। पार्टी के दौरान ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या ने एक साथ फोटो खिंचवाईं। आराध्या ने जमकर पोज दिए। वीडियो के आखिर में कही उसकी बात ने पैपराजी का दिल जीत लिया। आराध्या ने पैपराजी को "बस करो" कहा, जिस पर सब फोटोग्राफर हंसने लगे। इस दौरान अभिषेक टाई के साथ टक्सीडो तथा ऐश्वर्या शिमर आउटफिट में दिखीं। आराध्या हेयरबैंड के साथ एक झिलमिलाते फ्लोर-लेंथ गाउन में डॉल लग रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर