न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय की ‘गोरखा’ का पोस्टर रिलीज, दिलजीत ने बढ़ाया शहनाज का हौंसला, नेहा ने लेबर पेन के बीच की शूटिंग

बॉलीवुड के सबसे ज्यादा बिजी एक्टर में से एक अक्षय कुमार ने अपनी एक और फिल्म की घोषणा की है, जिसका नाम 'गोरखा' है। अक्षय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Oct 2021 8:55:59

अक्षय की ‘गोरखा’ का पोस्टर रिलीज, दिलजीत ने बढ़ाया शहनाज का हौंसला, नेहा ने लेबर पेन के बीच की शूटिंग

बॉलीवुड के सबसे ज्यादा बिजी एक्टर में से एक अक्षय कुमार ने अपनी एक और फिल्म की घोषणा की है, जिसका नाम 'गोरखा' है। अक्षय कुमार ने आज शुक्रवार को दशहरे के खास मौके पर 'गोरखा' का पोस्टर जारी किया है। अक्षय ने इसे अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर बहुत दमदार दिखाई दे रहा है। इसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अक्षय ने कैप्शन में लिखा, "कभी-कभी आपके सामने इतनी प्रेरक कहानियां आती हैं कि आप उन्हें बनाना ही चाहते हैं। गोरखा-महान युद्ध नायक मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन पर ऐसी ही एक फिल्म है।

एक आइकन की भूमिका निभाने और इस विशेष फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।" कार्डोजो ने साल 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच जंग में वीरता का परिचय दिया था। फिल्म के डायरेक्टर संजय पुरन सिंह चौहान तथा निर्माता आनंद एल राय व हिमांशु शर्मा हैं। अक्षय ने दो दिन पहले ही आनंद की फिल्म 'रक्षाबंधन' की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा आनंद और अक्षय की फिल्म 'अतरंगी रे' पोस्ट प्रोडक्शन में है।

Akshay Kumar,diljit dosanjh,shehnaaz gill,neha dhupia,gorkha movie,honsla rakh movie,sanak,bollywood news in hindi

सिद्धार्थ के निधन के बाद से सदमे में थीं शहनाज

बिग बॉस-13 के विजेता एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के 2 सितंबर को निधन के बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड शहनाज गिल शोक में डूबी हुई थीं। शहनाज ने कई शूटिंग शेड्यूल आगे बढ़ा दिए थे, लेकिन अब उन्होंने सेट पर वापसी कर ली है। हाल ही में शहनाज पंजाबी फिल्म हौंसला रख का प्रमोशन करती नजर आई थीं, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब हौंसला रख के को-स्टार दिलजीत दोसांझ ने शहनाज की एक तस्वीर शेयर कर जमकर तारीफ की है। दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक स्टोरी पोस्ट की है जिसमें वे शहनाज के साथ नजर आ रहे हैं।

इसके साथ दिलजीत लिखते हैं, शुक्रिया शहनाज, तुम बहुत स्ट्रॉन्ग महिला हो, ऐसे ही रहना। हौंसला रख आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ के निधन के बाद दिलजीत ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था, एक बार शहनाज ने वीडियो कॉल पर बात करवाई थी। बहुत ही हंसमुख थे वीर, कहते थे मुंबई आकर मिलना। बहुत शॉकिंग है।

Akshay Kumar,diljit dosanjh,shehnaaz gill,neha dhupia,gorkha movie,honsla rakh movie,sanak,bollywood news in hindi

नेहा धूपिया के 3 अक्टूबर को हुआ था बेटा

नेहा धूपिया ने 3 अक्टूबर को अपने दूसरे बेबी को जन्म दिया है। बेटी मेहर के बाद वे बेटे की मां बनी हैं। खास बात ये है कि नेहा अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान एक्टिव रहीं। पहली प्रेग्नेंसी के वक्त तो लोगों को कई महीनों तक पता नहीं चला कि वे गर्भवती हैं। न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू के दौरान नेहा ने बताया कि दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान मुझे काम के बीच लेबर पेन शुरू हो गया था। मैंने इस बारे में किसी को नहीं बताया लेकिन मुझे लेबर पेन और कॉन्ट्रैक्शंस हो रहे थे और मैं काम कर रही थी। मैं कॉन्ट्रैक्शंस के बीच में थी और शूटिंग कर कर रही थी। मैंने डिलीवरी डेट तक काम निपटाने की सोची थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। नेहा ने अभी यह डिसाइड नहीं किया है कि वे काम पर कब तक लौटेंगी।

हालांकि वे मानती हैं कि अगर कोई महिला लंबी मैटर्निटी लीव लेना चाहती है तो यह भी गलत नहीं है। नेहा ने बताया कि छोटे भाई को देखकर मेहर बहुत एक्साइटेड है। पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान मैं और अंगद, मेहर को भाई या बहन के लिए तैयार करते रहे। उसे कहते रहे कि जल्द ही उसे रूम शेयर करना होगा। उल्लेखनीय है कि नेहा कि फिल्म सनक आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई। वे इसमें पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। इसमें विद्युत जामवाल हीरो हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर