न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजय ने शेयर किया शो का ट्रेलर, अभिमन्यु दासानी की मूवी का टीजर जारी, अक्षय ने खत्म की शूटिंग

एक्टर अक्षय कुमार और रजनीकांत के बाद अब अजय देवगन भी एडवेंचरस शो 'इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' में नजर आएंगे। फैंस को इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Oct 2021 7:09:31

अजय ने शेयर किया शो का ट्रेलर, अभिमन्यु दासानी की मूवी का टीजर जारी, अक्षय ने खत्म की शूटिंग

एक्टर अक्षय कुमार और रजनीकांत के बाद अब अजय देवगन भी एडवेंचरस शो 'इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' में नजर आएंगे। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। बेयर ग्रिल्स के साथ अजय वाइल्ड लाइफ की चुनौतियों का सामना करेंगे। शो का पहला एपिसोड 25 अक्टूबर रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। शो का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया, जिसे अजय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ट्रेलर में अजय, ग्रिल्स के साथ हिंद महासागर में दिख रहे हैं। अजय शार्क और प्रतिकूल मौसम का सामना कर रहे हैं।

अजय ने शूटिंग के अनुभव को शेयर करते हुए कहा- 'इन द वाइल्ड’ के साथ मेरा पहला सफर है। मैं आपसे कह सकता हूं कि यह बच्चों का खेल नहीं है। मेरे पिता एक एक्शन डायरेक्टर थे और फिल्म इंडस्ट्री में मेरे 30 साल के करियर के दौरान मुझे एक्शन करने का सौभाग्य मिला है। मैंने कई खतरनाक एक्शन सीन किए हैं, पर यह उन सबसे अलग है। मुझे खुशी है कि यह अवसर मेरे पास आया, इसने मुझे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने में मदद की। ग्रिल्स प्रकृति के साथ एक बहुत जरूरी संबंध तलाशने और विकसित करने के लिए लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं और निश्चित रूप से मुझे जंगल में सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने अहम रोल निभाया। भूखे जंगलों से लेकर समुद्र की गहराई तक, ग्रिल्स यह सब जानते हैं।

भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु व सान्या हैं मीनाक्षी सुन्दरेश्वर मूवी में

मैंने प्यार किया फेम भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी व सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'मीनाक्षी सुन्दरेश्वर' का टीजर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। इसे नेटफ्लिक्स के आधिकारिक यूटूयुब चैनल पर रिलीज किया गया है। अभिमन्यु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा कि, “तो हम रिश्ता पक्का समझे? मीनाक्षी और सुन्दरेश्वर आ रहें लेकर उनकी ये यूनिक प्रेम कहानी।

ओनली ऑन नेटफ्लिक्स को 5 नवंबर को।’’ यह अभिमन्यु की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वे 2018 में आई फिल्म मर्द को दर्द नही होता से डेब्यू कर चुके हैं। वह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई परंतु अभिमन्यु की को एक्टिंग के लिए सराहना मिली थी। टीजर में अभिमन्यु और सान्या की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। अभिमन्यु के आगामी प्रोजेक्ट निक्कमा और आंख-मिचौली हैं।

ajay devgn,abhimanyu dassani,Akshay Kumar,bear grylls,rasksha bandhan movie,bollywood news in hindi

अक्षय ने दिल्ली में पूरी की रक्षाबंधन फिल्म की शूटिंग

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार फिल्म 'रक्षाबंधन' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही मंय उन्होंने फिल्म की शूटिंग खत्म होने की घोषणा की है। निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय की इस फिल्म की शूटिंग अक्षय ने दिल्ली में सोमवार रात पूरी की। फिल्म में अक्षय मुख्य भूमिका में हैं और उनके अपोजिट एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर हैं। फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। कहानी हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों ने लिखी है। फिल्म के कुछ हिस्सों को दिल्ली में शूट किया गया है, जो अक्षय का जन्मस्थान है।

अपनी टीम को अलविदा कहते हुए अक्षय ने शूटिंग के दौरान निर्देशक और पूरी टीम के साथ बिताए समय को संजोते हुए एक इमोशनल नोट लिखा। अक्षय ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें लिखा है कि मैंने और आनंद एल राय ने रक्षाबंधन की पूरी शूटिंग के दौरान यही किया – हम ऐसे हंसे जैसे यहां कोई कल है ही नहीं! लेकिन, विडंबना यह है कि फिल्म की शूटिंग कल रात दिल्ली में पूरी हो चुकी है, यह उदासी का एक कड़वा रंग था। नया दिन, नया रोलर कोस्टर। उल्लेखनीय है कि इससे करीब दो महीने पहले मुंबई में शूटिंग की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर