न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐश्वर्या राय ने शेयर किया इस फिल्म का Poster, फिर साथ दिखेंगे कृति-राजकुमार, रुबिना ने दिखाया नखरा!

पूर्व मिस वर्ल्ड व खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने उनकी मच अवेटेड तमिल फिल्म पोन्नियिन सेल्वन का पोस्टर सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Sep 2021 6:39:01

ऐश्वर्या राय ने शेयर किया इस फिल्म का Poster, फिर साथ दिखेंगे कृति-राजकुमार, रुबिना ने दिखाया नखरा!

पूर्व मिस वर्ल्ड व खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने उनकी मच अवेटेड तमिल फिल्म पोन्नियिन सेल्वन का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने बताया कि इसके डायरेक्टर मणिरत्नम हैं। ऐश्वर्या ने लॉकडाउन में मिली ढील के बाद शूटिंग शुरू की थी और अब यह पूरी हो गई है। पोस्टर में एक तलवार उल्टी लटकी नजर आ रही है। इसी के साथ फिल्म को लेकर कुछ डिटेल्स शेयर की गई है।

पोन्नियिन सेलवन-1 नाम वाले पोस्टर में दावा किया गया है कि इस ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज का पहला पार्ट साल 2022 की गर्मियों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति द्वारा लिखे गए नॉवेल पर आधारित है। इसमें ऐश्वर्या के साथ कार्थी, जयम रवि, विक्रम, त्रिशा, शोभिता धूलिपाला, प्रभु, सरथ कुमार, प्रकाश राज, विक्रम प्रभु, अश्विन काकामानु जैसे कई सितारे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या की चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है। उनकी पिछली फिल्म फन्ने खान थी।

हम दो हमारे दो में रंग जमाएंगे कृति-राजकुमार

एक्ट्रेस कृति सेनन और एक्टर राजकुमार राव इन दिनों फिल्म 'हम दो हमारे दो' को लेकर सुर्खियों में हैं। कृति-राजकुमार की जोड़ी को फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में देखा गया था, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद किया था। इसके बाद राजकुमार ने कृति की फिल्म 'राब्ता' में भी कैमियो किया था। ‘हम दो हमारे दो’ फिल्म एक यंग कपल के बारे में है, जो जीवन में खालीपन भरने के लिए पैरेंट्स को अपनाने का फैसला करते हैं। पेरेंट्स का किरदार परेश रावल और रत्ना पाठक शाह निभाएंगे और वे कपल के जीवन में कहर बरपाएंगे।

मेकर्स ने फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है। ये डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म पिछले साल रिलीज होनी थी, लेकिन कोविड-19 की वजह से टल गई थी। हाल ही में कृति ‘मिमी’ फिल्म में नजर आई थीं। इसमें वे एक सरोगेट मां की भूमिका में दिखी थीं। फिल्म की कहानी सरोगेट मां के इर्द-गिर्द घूमती है। माता-पिता द्वारा बच्चे को लेने से मना करने के बाद कृति को ही उसकी परवरिश करनी पड़ती है।


aishwarya rai,kriti sanon,rajkumar rao,rubina dilaik,ponniyin selvan,hum do hamare do movie,ardh movie,bollywood news in hindi

अर्ध फिल्म की शूटिंग के दौरान इस बात पर अड़ीं रुबिना

‘बिग बॉस 14’ की विजेता रुबिना दिलैक इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। रुबिना अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘अर्ध’ की शूटिंग के लिए पिछले हफ्ते सेट पर पहुंचीं और उनकी डिमांड ने सबको चौंका दिया। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक रुबिना इस बात पर अड़ी रहीं कि वे शूटिंग तब तक शुरू नहीं करेंगी जब तक उन्हें डबल डोर वैनिटी वैन नहीं मिल जाती। जानकारी के अनुसार रुबिना मलवाणी स्थित मोहम्मद अली स्टूडियो पहुंचीं। वहां कार में ही 45 मिनट तक बैठी रहीं जब तक डबल डोर वैनिटी वैन वहां पहुंच नहीं गई।

रुबिना सेट पर सुबह 8 बजे आईं और कार से 8:45 बजे बाहर आईं। उनके स्टाफ मेंबर भी उनके साथ वहीं थे। उन्होंने बताया कि पहले मंगाई गई सिंगल डोर वैनिटी वैन को वापस भेज दिया गया। जब इस घटना को लेकर रुबिना से बात की तो वे हंसकर बोलीं कि हा हा हा, इसे और चटपटा बनाने के लिए आप यह भी जोड़ सकते हैं कि मैंने रियल लोकेशन पर शूट करने से मना कर दिया, जो कि झोपड़पट्टी वाला इलाका था और मैं सेट छोड़कर निकल गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका