न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Indian Idol-12 : ये रहेंगे Top-5, करण बताएंगे उदित-शाहरुख का दिलचस्प किस्सा, धूम मचाएंगे सहदेव…

सोनी टीवी पर करीब 9 महीने से जारी सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 समापन की ओर बढ़ रहा है। इसका ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होगा। शो ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Aug 2021 2:15:40

Indian Idol-12 : ये रहेंगे Top-5, करण बताएंगे उदित-शाहरुख का दिलचस्प किस्सा, धूम मचाएंगे सहदेव…

सोनी टीवी पर करीब 9 महीने से जारी सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 समापन की ओर बढ़ रहा है। इसका ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होगा। शो में फिलहाल 6 सिंगर्स सायली कांबले, अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन, निहाल तोरो, मोहम्मद दानिश और शनमुखप्रिया बचे हैं। इस सप्ताह यानी 8 अगस्त वाले एपिसोड में किसी एक सिंगर को बाहर किया जाएगा। हाल ही में खबर आई थी कि शो से सायली का पत्ता कटेगा लेकिन ताजा जानकारी के हिसाब से वे टॉप-5 में जगह बनाने में कामयाब हो गई हैं।

हालांकि मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शनमुखप्रिया की छुट्टी हो गई है। इसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो है। फिनाले के एपिसोड की शूटिंग जारी है। इसी की एक फोटो में शनमुखप्रिया को छोड़कर पांचों कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। इसका यही अर्थ निकाला जा रहा है कि कई बार ट्रोलिंग का शिकार हो चुकीं शनमुखप्रिया का सफर खत्म हो गया है।

करण ने कहा, कुछ-कुछ होता है का टाइटल ट्रैक…

फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर इस हफ्ते इंडियन आइडल में नजर आने वाले हैं। सोनी टीवी ने कुछ प्रोमो इंस्टाग्राम पर रिलीज कर दिए जिनमें करण कंटेस्टेंट्स की गायकी सुनकर मंत्रमुग्ध होते दिख रहे हैं। इस दौरान करण ने शो के होस्ट आदित्य के पापा उदित नारायण को लेकर एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। करण ने बताया कि उदित ने उनकी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ का टाइटल ट्रैक गाने से मना कर दिया था। हालांकि बाद में उन्हीं ने इसे गाया और ये खूब हिट रहा।

उदित जब यह गाना गाने के लिए आए तो उन्हें पता चला कि ये शाहरुख खाना पर फिल्माया जाना है। ये सुनकर उन्होंने मना कर दिया। मैंने उनसे पूछा कि आप क्यों नहीं गा सकते। इस पर उदित ने कहा कि उन्होंने वो पिंक वाली शर्ट नहीं पहनी है। वे जब भी शाहरुख के लिए गाते हैं पिंक वाली शर्ट पहनते हैं। पिंक वाली शर्ट घिस चुकी है उसका कलर भी जा चुका है लेकिन वे वही शर्ट पहनकर शाहरुख के लिए गाएंगे। फिर वो घर वापस गए और वही शर्ट पहनकर आए और गाना गाया।

बचपन का प्यारा मेरा गाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं नन्हें गायक सहदेव

'बचपन का प्यार मेरा...' गाकर रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बने सहदेव दिरदो इस सप्ताह इंडियन आइडल में दिखेंगे। वे सबके साथ शानदार परफॉर्मेंस देंगे। दरअसल हाल ही में आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सहदेव अपने वायरल गाने को गाते दिखाई दे रहे हैं। उनके आस-पास इस शो के जज अनु मलिक और सोनू कक्कड़, कंटेस्टेंट्स और खुद आदित्य भी खड़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सहदेव का स्वैग देखने लायक है। इसको शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा- '#BachpanKaPyaar OG क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ'। छत्तीसगढ़ में सुकमा के रहने वाले सहदेव 10 साल के हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर