न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्जुन की इस अदा पर फिदा हुईं मलाइका, जानें-अभिनेता क्यों हुए ट्रोल, बताया कोरोनाकाल का अनुभव

अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ जाते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Sep 2021 7:23:25

अर्जुन की इस अदा पर फिदा हुईं मलाइका, जानें-अभिनेता क्यों हुए ट्रोल, बताया कोरोनाकाल का अनुभव

अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ जाते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तारीफ करने का मौका भी नहीं छोड़ते। हाल ही में अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो और वीडियो पोस्ट किए थे। इनमें अर्जुन हेयरस्टाइल का जलवा दिखा रहे हैं और लिखा है, A good hair day = Excellent mood.

अब मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अर्जुन का ये वीडियो और फोटो शेयर की हैं। मलाइका ने इस वीडियो के साथ मूड लिखकर हार्ट इमोजी बनाई है। उल्लेखनीय है कि साल 2019 में मलाइका और अर्जुन ने रिश्ते पर मोहर लगाई थी। इसके बाद से ही दोनों खूब चर्चा में छाए रहते हैं। मलाइका-अर्जुन दोनों रोमांटिक वैकेशंस के साथ-साथ डिनर और अन्य पार्टियों में भी दिखते हैं।

मलाइका को करीना के घर छोड़ने गए अर्जुन तो...

करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी अच्छी दोस्त हैं। रविवार को मलाइका, करीना के घर पहुंचीं, जहां पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया। इस दौरान मलाइका ने व्हाइट लॉन्ग शर्ट पहना हुआ था। साथ ही ब्लैक लॉन्ग बूट्स कैरी किए। हाथों में बड़ा सा बैग था। मलाइका को करीना के घर तक छोड़ने अर्जुन गए थे। मलाइका के कार से उतरने के बाद अर्जुन पीछे से उतरकर आगे ड्राईवर के पास बैठ गए। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अर्जुन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा कि अर्जुन कार से निकले ही क्यों? एक ने कहा कि यहां तक कि मलाइका ने पलटकर देखा तक नहीं। वजन के साथ दिमाग भी कम हो गया है।

arjun kapoor,malaika arora,arjun malaika,Kareena Kapoor Khan,arjun hairstyle,arjun instagram,malaika fans,bollywood news in hindi

ठीक एक साल पहले कोरोना संक्रमित हुए थे अर्जुन

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें अर्जुन ने ठीक एक साल पहले कोरोना संक्रमित होने और इसके बाद के स्ट्रगल के बारे में खुलकर बात की है। अर्जुन ने लिखा कि वन ईयर एनिवर्सरी! आप सोच रहे होंगे किस चीज़ की? यह कोई खुशियों वाली एनिवर्सरी नहीं है। दरअसल, आज से ठीक एक साल पहले मैं कोरोना पोजिटिव हुआ था, जिसके चलते मेरी फिटनेस की जर्नी को गहरा धक्का लगा और मेरी फिटनेस लगभग ट्रैक से ही उतर गई थी।

मैने तब जूम सेशन के जरिए @drewnealpt से फिटनेस ट्रेनिंग लेना शुरू ही की थी, तभी पता चला कि मुझे कोरोना हुआ है। मेरे जैसे व्यक्ति के लिए स्ट्रगल एक सतत चलने वाला प्रोसेस है, मेरे लिए हर दिन मायने रखता है, हर ट्रेनिंग और हर सेशन मायने रखता है। मुझे आज भी याद है कि सभी सावधानी रखने के बावजूद मेरे साथ ऐसा हुआ, मैं इमोशनली और मेंटली टूटने की कगार पर आ गया था।

हालांकि मैंने खुद से कहा कि मैं दोगुनी मेहनत के साथ शानदार वापसी करूंगा, मैंने अच्छा खाना और अपने माइंड और बॉडी पर पूरा भरोसा रखा जिसके बलबूते धीरे-धीरे मैं वापसी करने में कामयाब हो सका। कोरोना होने के एक साल बाद, आज भी मैं 'वर्क इन प्रोग्रेस हूं' और मुझे अपनी इस जर्नी पर फक्र है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर