न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बी ने यूं बरसाया नव्या पर प्यार, KBC में जैकी को देंगे ये गिफ्ट, फीमेल कंटेस्टेंट ने जताई ये इच्छा

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। उनके परिवार के सदस्यों के लिए भी फैंस में काफी क्रेज रहता है। अमिताभ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Sep 2021 1:01:55

बिग बी ने यूं बरसाया नव्या पर प्यार, KBC में जैकी को देंगे ये गिफ्ट, फीमेल कंटेस्टेंट ने जताई ये इच्छा

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। उनके परिवार के सदस्यों के लिए भी फैंस में काफी क्रेज रहता है। अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे सबसे फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। नव्या अपने स्टाइल और टैलेंट से चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में अमिताभ ने नव्या का एक वीडियो शेयर किया, जो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें नव्या पियानो बजाती दिख रही हैं। अमिताभ ने पोस्ट शेयर कर नव्या की तारीफों के कसीदे गढ़ दिए। अमिताभ ने लिखा कि पियानो पर नव्या है।

ये पोस्ट एक नातिन के लिए एक नाना की हौसला अफजाई है और उसके लिए ये गौरवान्वित होने के क्षण हैं। खुद सीखा है। डिजिटली ग्रेजुएट हो गई है। अपना खुद का बिजनेस शुरू कर दिया है। जरूरतमंद महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बनाती हैं। पिता के व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं और रुपए कमाती हैं। साथ ही मेरे मोबाइल और कम्प्यूटर की सारी समस्याएं चुटकी में दूर कर देती हैं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं प्यारी। कौन कहता है कि बेटियां घर की पूंजी नहीं होतीं? नव्या ने अमिताभ की पोस्ट पर रिएक्ट किया और लिखा लव यू नाना।

केबीसी में जल्द दिखेगी जैकी श्रॉफ व सुनील शेट्टी की जोड़ी

क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी-13) में जल्द ही बॉलीवुड के दो मशहूर कलाकार जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी नजर आने वाले हैं। अमिताभ ने इन दोनों के साथ शूटिंग पूरी कर ली है। यह एपिसोड जल्द प्रसारित होने वाला है। शो के दौरान अमिताभ ने जैकी को बेहद खास चीज तोहफे में दी। बिग बी ने उन्हें तोहफे में बो टाई दी। इस बात की जानकारी जैकी ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। ब्लैक एंड व्हाइट इस बो टाई पर अमिताभ ने ऑटोग्राफ भी दिया हुआ है।

जैकी ने बिग बी को टैग करते हुए पोस्ट में लिखा कि अमिताभ बच्चन सर, कुछ सालों पहले मैं आपका ऑटोग्राफ लेना चाहता था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से ऐसी हो नहीं पाया। केबीसी के मंच पर मुझे मौका मिला और मैं इसके लिए पूछने का विरोध नहीं कर सकता था। इतने दयालु और स्नेही होने और मेरे लिए अपनी एक खूबसूरत नेक टाई (बो टाई) पर ऑटोग्राफ देने लिए धन्यवाद। मैं इसे हमेशा के लिए संजोकर रखूंगा।

केबीसी के आशा-अभिलाषा वीक में कंटेस्टेंट ने अमिताभ से कहा...

केबीसी शो में ये पूरा हफ्ता 'आशा- अभिलाषा वीक' के रूप में मनाया जाएगा। शो के मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अमिताभ 'आशा- अभिलाषा वीक' के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इस हफ्ते के दौरान शो के ऑडियंस, हॉट सीट पर बैठने वाले कंटेस्टेंट्स और जरूरतमंदों की हर इच्छा पूरी की जाएगी, जो भी संभव हो सकेगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट्स अमिताभ को उनकी इच्छा बता रहे हैं।

इस दौरान अमिताभ के सामने एक फीमेल कंटेस्टेंट ने ऐसी इच्छा रखी, जिसे सुनकर उन्होंने नजरें झुका लीं। कंटेस्टेंट ने कहा कि वे बहुत जल्द दादी बनने वाली हैं। इस पर अमिताभ ने उन्हें बधाई दी। इसके बाद कंटेस्टेंट ने इच्छा जताते हुए कहा कि वे चाहती हैं कि अमिताभ उनके पोते/पोती का नाम रखे। ये सुनकर अमिताभ ने कुछ पल के लिए नजरें झुका लीं। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर