न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पढ़ें- 3 मां-बेटों सुनीता आहूजा-यशवर्धन, माधवी देवरकोंडा-विजय और दीया मिर्जा-अव्यान की News

बॉलीवुड स्टार गोविंदा फिल्मों में अपनी कॉमेडी टाइमिंग और डांसिंग स्किल के लिए जाने जाते हैं। हालांकि वे पिछले काफी समय से रूपहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Sep 2021 6:16:57

पढ़ें- 3 मां-बेटों सुनीता आहूजा-यशवर्धन, माधवी देवरकोंडा-विजय और दीया मिर्जा-अव्यान की News

बॉलीवुड स्टार गोविंदा फिल्मों में अपनी कॉमेडी टाइमिंग और डांसिंग स्किल के लिए जाने जाते हैं। हालांकि वे पिछले काफी समय से रूपहले पर्दे से दूर हैं। इन दिनों गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। इस बारे में सुनीता ने एक इंटरव्यू में जानकारी दी। सुनीता ने बताया कि यशवर्धन के डेब्यू में लॉकडाउन की वजह से देरी हुई है। वर्तमान में हम कुछ लोगों के साथ उसकी लॉन्चिंग के बारे में डिस्कशन कर रहे हैं।

हम कुछ अच्छे प्रोडक्शन हाउस और एक अच्छी स्टोरी की तलाश कर रहे हैं क्योंकि यह उसकी पहली फिल्म होगी। वह अपनी बॉडी बनाने, एक्टिंग सीखने, डांस और अन्य काम करने में व्यस्त है। हम उसे जल्द ही लॉन्च करेंगे। सुनीता ने इससे पहले भी एक अन्य इंटरव्यू में कहा था कि उसने लंदन से डांस, एक्टिंग सब सीख लिया है। यहां आकर एक्सरसाइज, जिम आदि भी शुरू कर दिया है। उसने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य से डांस सीखा है। वह रोमांटिक-एक्शन फिल्म करना चाहता है, क्योंकि उसे एक्शन फिल्मों में ज्यादा इंटरेस्ट है।

sunita ahuja,yashvardhan,govinda,madhvi devarakonda,vijay,diya mirza,avyan,bollywood news in hindi

विजय ने बर्थडे पर मां को दिया यह गिफ्ट

साउथ फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा ने हाल ही में एक आलीशान मल्टीप्लेक्स खरीदा है। इसकी शुक्रवार को ग्रैंड ओपनिंग की गई। इसका नाम एवीडी सिनेमाज है। इसमें पहली फिल्म नागा चैतन्य और साईं पल्लवी स्टारर लव स्टोरी दिखाई गई। खास बात ये है कि आज ही विजय की मां माधवी देवरकोंडा का बर्थडे भी है। इस मौके पर विजय ने मां की एक बेहद प्यारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें मां एवीडी सिनेमाज में थिएटर के अंदर खड़ी हुई दिख रही हैं। विजय ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मुमुलु, ये आपके लिए है। एवीडी। अगर आप वर्कआउट करती हैं और हेल्दी रहती हैं तो मैं और भी ज्यादा मेहनत करूंगा और आपको खूब सारी यादें दूंगा।’ विजय ने कुछ दिनों पहले मां को आलीशान घर भी तोहफे में दिया था।

sunita ahuja,yashvardhan,govinda,madhvi devarakonda,vijay,diya mirza,avyan,bollywood news in hindi

दीया ने बताया अव्यान से 4 घंटे भी दूर रहना था कितना मुश्किल

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बेटे अव्यान के वेलकम के बाद अपना काम फिर से शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए कितना मुश्किल था। दीया के मुताबिक वे केवल चार घंटे के लिए बेटे से दूर थी लेकिन इतने कम समय के लिए भी उससे दूर रहना उनके लिए इतना मुश्किल था। बाहर जाते वक्त सुरक्षित रहने के लिए दीया ने अपनी टीम को धन्यवाद देते हुए लिखा कि कल शाम एक बहुत ही स्पेशल इवेंट का हिस्सा बनने के लिए आखिरकार बाहर निकली। इस पर अधिक बात बाद में करेंगे।

अभी के लिए बस इस अमेजिंग टीम को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझे सुपर फील कराया। भले ही उन 4 घंटों के लिए अव्यान से दूर जाना इतना मुश्किल था। मम्मा को काम करना पड़ेगा अवि, क्योंकि मम्मा दुनिया को एक बेहतर जगह बनाना चाहती है ताकि तुम मेरी जान इसमें ग्रो करो। दीया की फोटो उनके मुंबई के घर के अंदर की झलक दिखाती है। दीया और वैभव रेखी के बेटे अव्यान का जन्म 14 मई को हुआ था लेकिन चार महीने एनआईसीयू में रहने के बाद उन्होंने 15 सितंबर को उसका घर में स्वागत किया। दीया ने पिछले दिनों बेटे को गोद में लिए हुए एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका