दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर आज गुरुवार (6 मार्च) को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें हर ओर से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसके लिए फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। इस बीच जान्हवी की अपकमिंग मचअवेटेड फिल्म ‘आरसी 16’ के निर्माताओं ने उनका एक लुक रिलीज करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इसमें जान्हवी के साथ साउथ इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता राम चरण हैं।
यह लुक जान्हवी के जन्मदिन पर फैंस के लिए खास तोहफा है, जो वृद्धि सिनेमा द्वारा शेयर किया गया है। इसमें जान्हवी ट्रैक पैंट के साथ टीशर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं और वह हाथ में एक बकरी लिए खुशी से झूम रही हैं। यह गांव का बिहाइंड द सीन (BTS) है। हालांकि इसमें जान्हवी के किरदार के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। यह जान्हवी की दूसरी तेलुगु फिल्म है। इससे पहले उन्हें पिछले साल ‘देवरा’ मूवी में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ देखा गया था।
बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बन रही फिल्म का जल्द ही टाइटल से पर्दा हटाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें क्रिकेट मुख्य विषय होगा। हाल ही में क्रिकेट से जुड़े कुछ मुख्य सीन की शूटिंग एक विशेष रूप से बनाए गए स्टेडियम सेट में की गई। राम चरण बिल्कुल नए लुक में नजर आएंगे। संगीत एआर रहमान ने दिया है। फिल्म का निर्माण पुष्पा के बैनर माइथ्री मूवी मेकर्स कर रही है।
फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार जगपति बाबू, दिव्या शर्मा के भी अहम रोल हैं। जान्हवी का करिअर साल 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से शुरू हुआ था। इसमें उनके साथ शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर थे। इसके बाद जान्हवी ‘गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल’, ‘रूही’, ‘मिली’, ‘बवाल’, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।
Team #RC16 wishes the bundle of charm and beauty, #JanhviKapoor a very Happy Birthday ✨#RamCharanRevolts
Global Star @AlwaysRa














