न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रवि किशन भी हो चुके कास्टिंग काउच के शिकार, सूरज की फिल्म में आयुष्मान के साथ होंगी यह एक्ट्रेस

एक्टर रवि किशन (55) मनोरंजन जगत में जाना-पहचाना नाम हैं। वे ‘बिग बॉस 1’ का हिस्सा रहे थे और शो में उनके बिंदास अंदाज के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Dec 2024 8:06:59

2 News : रवि किशन भी हो चुके कास्टिंग काउच के शिकार, सूरज की फिल्म में आयुष्मान के साथ होंगी यह एक्ट्रेस

एक्टर रवि किशन (55) मनोरंजन जगत में जाना-पहचाना नाम हैं। वे ‘बिग बॉस 1’ का हिस्सा रहे थे और शो में उनके बिंदास अंदाज के चलते फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया था। रवि ने 450 भोजपुरी फिल्मों और कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। रवि ने इस साल ऑस्कर अवार्ड के लिए भेजी गई फिल्म ‘लापता लेडीज’ में अहम रोल निभाया था, जिसके लिए उनकी वाहवाही हुई थी। वे नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ में भी नजर आए थे। रवि राजनीति में भी रंग जमा रहे हैं।

वे लगातार दो बार से उत्तर प्रदेश की गौरखपुर सीट से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं। हालांकि रवि ने करिअर की शुरुआत में बहुत कुछ झेला है। हाल ही में उन्होंने बताया कि वो कास्टिंग काउच का भी शिकार हो चुके हैं। जब वो बिहार छोड़कर मुंबई आए थे उस वक्त उनकी उम्र बहुत कम थी। उस वक्त वो काम की तलाश में थे और इस दौरान कई लोगों ने उनका फायदा उठाने की कोशिश की। रवि ने शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल के साथ कई बातें शेयर कीं। शुभांकर ने रवि से पूछा कि क्या यह सच है कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में पुरुष भी यौन शोषण का शिकार होते हैं?

तो उन्होंने कहा कि जब आप युवा और अच्छे दिखने वाले होते हैं, जब आप फिट होते हैं लेकिन आपके पास पैसे नहीं होते हैं, तो कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि कई इंडस्ट्री में होता है। वे कोशिश करते और उम्मीद करते हैं कि यह काम आएगा। मैंने भी अपनी जवानी में कई अटैक झेले हैं। मैं दुबला था, मेरे लंबे बाल थे, मैं बाली पहनता था। मैं सबको बताना चाहता हूं कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता। मैं ऐसे कई लोगों को जानता हूं, जिन्होंने ऐसे शॉर्टकट अपनाए, लेकिन उन्हें तुरंत इसका पछतावा हुआ। या तो उन्हें इसकी लत लग गई या उन्होंने अपनी जान ले ली।

ravi kishan,actor ravi kishan,ravi kishan casting couch,ravi kishan bhojpuri movies,laaptaa ladies,ayushmann khurrana,sooraj barjataya,sara ali khan

सूरज बड़जात्या की फिल्म के लिए सारा अली खान से किया गया है संपर्क

सूरज बड़जात्या फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। वे एक बेहतरीन निर्माता व निर्देशक हैं। उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। फिलहाल वे अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। इसमें अभिनेता आयुष्मान खुराना लीड एक्टर होंगे। आयुष्मान पहली बार सूरज के साथ काम करेंगे। मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में एक्ट्रेस सारा अली खान नजर आ सकती हैं। फिल्म में लीड एक्ट्रेस की भूमिका के लिए सारा से संपर्क किया गया है।

इसके अलावा निर्माता अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के नाम पर भी विचार कर रहे हैं। अगर आयुष्मान की जोड़ी सारा के साथ बनती है तो यह दोनों के बीच दूसरा सहयोग होगा। वे धर्मा प्रोडक्शंस की एक फिल्म पर पहले से ही काम कर रहे हैं। सूरज की फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी और इसका आधिकारिक ऐलान जल्द किया जाएगा। सूरज ने ‘मैंने प्यार किया’, 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं', 'एक विवाह... ऐसा भी', 'विवाह' और 'प्रेम रतन धन पायो' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ