न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर ने इनके साथ शेयर की ‘रामायण’ के सेट से तस्वीर, सुनील-जैकी की ‘हंटर 2’ का ट्रेलर आया सामने

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लंबे समय से खबरें चल रही हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 8:45:00

2 News : इस एक्टर ने इनके साथ शेयर की ‘रामायण’ के सेट से तस्वीर, सुनील-जैकी की ‘हंटर 2’ का ट्रेलर आया सामने

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लंबे समय से खबरें चल रही हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इससे जुड़ी हर बात जानने को बेकरार रहते हैं। जैसे ही कोई खबर सामने आती है वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अब फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका निभाने जा रहे एक्टर रवि दुबे ने ‘रामायण : पार्ट 1' के सेट से एक खास झलक शेयर की है, जिसने प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें नितेश और राम का रोल करने वाले एक्टर रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। फोटो में रणबीर ऑल ब्लैक लुक में हैं। तीनों कैमरा को बेहद एक्साइटमेंट के साथ पोज कर रहे हैं।

रवि ने तस्वीर के साथ एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने नितेश और रणबीर को 'लेजेंड्स' यानी दिग्गज बताया। रवि ने लिखा, “धैर्य धनी है, महागुणी है...'’ पिछले दिनों कनेक्ट सिने के साथ बातचीत में रवि ने अपनी भूमिका के बारे में कहा कि लक्ष्मण का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। उनके भाई राम के प्रति समर्पण और उनके उच्च मूल्य मुझे बहुत प्रेरित करते हैं। यह किरदार मेरे दिल के बेहद करीब है। बता दें फिल्म भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं के सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक ‘रामायण’ पर आधारित है।

नितेश अपनी संवेदनशील और प्रभावशाली कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं। उनकी पिछली फिल्में 'दंगल' और 'छिछोरे' ने दर्शकों का दिल जीता था। ‘रामायण’ में शानदार सिनेमाटोग्राफी, भव्य सेट्स और गहन कहानी की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि फिल्म में साईं पल्लवी देवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल और अरुण गोविल जैसे स्टार्स भी अहम किरदारों में हैं।

फिल्म का पहला भाग साल 2026 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग साल 2027 की दिवाली पर आएगा। यह अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है, जिसे 1600 करोड़ रुपए में बनाया जा रहा है। इसके पहले भाग में 900 करोड़ का बजट है, जबकि सीक्वल के लिए 700 करोड़ रुपए अलग रखे गए हैं। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है।

इस दिन से अमेजन MX प्लेयर पर लें वेब सीरीज ‘हंटर 2’ का मजा

अभिनेता सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ काफी समय से क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'हंटर 2' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। सीरीज में दोनों एक-दूजे से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। आज शुक्रवार (18 जुलाई) को निर्माताओं ने 'हंटर 2' का ट्रेलर जारी कर दिया, जो जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है। इसमें जैकी और सुनील के बीच तगड़ी दुश्मनी देखने को मिल रही है। 'हंटर 2' की कहानी एक ऐसे पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी अचानक तब बदल जाती है जब उसकी बेटी पूजा का अपहरण हो जाता है।

जहां एक ओर सुनील अपने पुराने किरदार में फिर से नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस सीजन में जैकी 'द सेल्समैन' के किरदार से खलनायक बन गए हैं। जैकी का अंदाज खतरनाक नजर आता है। वो अपराध की दुनिया से जुड़ा हुआ खौफनाक अपराधी है जो अफसर की बेटी का अपहरण कर लेता है। इस ट्रेलर लॉन्च को खास बना दिया जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ ने, जो इस मौके पर अपने पिता को सपोर्ट करने पहुंचे।

टाइगर ने कहा कि वो अपने पापा और सुनील अंकल दोनों को अपना आदर्श मानते हैं और इस सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। सीरीज में अनुषा दांडेकर और बरखा बिष्ट के भी अहम रोल हैं। इस सीरीज के डायरेक्टर प्रिंस धीमान और आलोक बत्रा हैं। 'हंटर 2' का प्रीमियर 24 जुलाई से OTT प्लेटफॉर्म अमेजन MX प्लेयर पर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी