न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘रामायण’ में ‘लक्ष्मण’ के लिए फाइनल हुआ यह एक्टर, हिना खान की तस्वीरें देख चिंतित हुए फैंस

एक्टर रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से चर्चाओं में है। डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Dec 2024 7:16:24

2 News : ‘रामायण’ में ‘लक्ष्मण’ के लिए फाइनल हुआ यह एक्टर, हिना खान की तस्वीरें देख चिंतित हुए फैंस

एक्टर रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से चर्चाओं में है। डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म का पहला पार्ट साल 2026 में रिलीज होगा। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। टीवी अभिनेता रवि दुबे को ‘लक्ष्मण’ के रोल के लिए चुना गया है। रवि ने खुद यह खबर कंफर्म करते हुए कहा कि हां, मैं अपने निर्माताओं की अनुमति से ‘रामायण’ में ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभा रहा हूं। मैं नमित सर, नितेश सर को मुझे चुनने और मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

मैंने इतने समय तक इस बारे में बात नहीं की क्योंकि मैं गैर-जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहता था। ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाना एक सम्मान और जिम्मेदारी है। अपने भाई ‘राम’ के प्रति उनकी भक्ति की मैं गहराई से प्रशंसा करता हूं। बता दें रवि 16 से ज्यादा टीवी शो में काम कर चुके हैं। उनका जन्म 23 दिसंबर 1983 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। रवि ने करिअर की शुरुआत साल 2006 में CID सीरियल से की थी। फिर रवि को 2007 में 'बाबुल की बिटिया चली डोली सजा के' मिला।

रवि की शादी साल 2013 में एक्ट्रेस सरगुन मेहता के साथ हुई थी। ‘रामायण’ की बात करें तो इसके डायरेक्टर पूर्व में ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी सुपरहिट मूवी बना चुके हैं। फिल्म में रणबीर ‘राम’ और साई ‘सीता’ का किरदार निभाएंगी। बताया जा रहा है कि ‘हनुमान’ के रोल के लिए सनी देओल को चुना गया है। 'KGF' स्टार यश इससे बतौर सह-निर्माता जुड़े हैं, वहीं वे इसमें ‘रावण’ की भूमिका भी निभाने वाले हैं। ‘विभीषण’ के लिए विजय सेतुपति के नाम पर मुहर लगी है।

कैंसर से लड़ाई लड़ रहीं हिना ने अस्पताल से फोटो शेयर कर लिखा...

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह पूरी हिम्मत के साथ इस जानलेवा बीमारी से लड़ रही हैं। हिना इस मुश्किल समय में भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं और खुद की हेल्थ को लेकर लगातार अपडेट दे रही हैं। इस बीच अब हिना ने अस्पताल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस चिंतित हो गए।

वे हिना के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हिना ने जो दो फोटो शेयर की हैं, उनमें वह हॉस्पिटल के कॉरिडोर में खड़ी बैक पोज देती हुई नजर आ रही हैं। हिना के एक हाथ में यूरिन बैग और दूसरे हाथ में ब्लड बैग है। हिना ने दर्द भरे लम्हों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, “एक रोशनी की तरफ आगे बढ़ रही हूं...हीलिंग के इन कॉरिडोर से गुजरते हुए...एक समय में एक कदम। आभार, आभार और सिर्फ आभार।”

इसी पोस्ट में उन्होंने एक शब्द दुआ भी लिखा है। हाल ही में हिना को ‘बिग बॉस 18’ में भी देखा गया था। जहां हिना कंटेस्टेंट्स से बात करती हुई नजर आई थीं। ‘वीकेंड के वार’ में उन्होंने सलमान खान से बात की थी। दोनों ने शो से जुड़ी कई पुरानी यादें भी ताजा की थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री