न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के 12 साल बाद फैमिली प्लानिंग पर ऐसा बोले रवि, इन्हें जन्नत की शादी के बारे में सोचते ही आता है रोना

टीवी एक्टर रवि दुबे और एक्ट्रेस सरगुन मेहता की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद है। वे हमेशा उन पर प्यार न्यौछावर करते रहते हैं। जहां रवि एक्टिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 11:29:44

2 News : शादी के 12 साल बाद फैमिली प्लानिंग पर ऐसा बोले रवि, इन्हें जन्नत की शादी के बारे में सोचते ही आता है रोना

टीवी एक्टर रवि दुबे और एक्ट्रेस सरगुन मेहता की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद है। वे हमेशा उन पर प्यार न्यौछावर करते रहते हैं। जहां रवि एक्टिंग के साथ होस्ट-प्रोड्यूसर हैं, वहीं सरगुन ने टीवी से पंजाबी सिनेमा तक का सफर तय किया है। इन दिनों कपल यूट्यब पर अपने चैनल ड्रीमियाता पर कई शो से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनकी शादी को 12 साल हो गए हैं और उन्होंने अब तक फैमिली प्लानिंग नहीं की है। फैंस भी खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं। सरगुन की प्रेग्नेंसी को लेकर कई बार अफवाह उड़ चुकी है। कपल कई इंटरव्यू में कह चुका है कि फिलहाल उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं सोचा है।

अब हाल ही में रवि ने एक बार फिर सरगुन की प्रेग्नेंसी की अफवाह पर ये साफ कर दिया कि वो फैमिली प्लानिंग नहीं कर रहे हैं। रवि ने जूम के साथ बातचीत में कहा, “फैमिली प्लानिंग...वो अब हमारी प्रायोरिटी नहीं है।” इस दौरान रवि ने यह भी कहा कि लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में काम करते हुए दोनों ने हार्ड वर्क और वर्क लोड को मैनेज करना सीखा है। इससे पहले कपल ने बच्चे को लेकर सवाल करने पर कहा था कि उन्हें बहुत अजीब फील होता है, जब लोग उनसे इस बारे में पूछते हैं।

यहां तक कि एक दफा सरगुन काफी भड़क गई थीं। सरगुन ने कहा था कि बच्चा प्लान करने के सवाल का तुम लोगों से क्या लेना-देना है या जनता को भी क्या लेना-देना है। हम दोनों को जब भी लगेगा कि हमें अपनी लाइफ के उस फेज में जाना है तो हम दोनों मिलकर जरूर बेबी प्लान करेंगे। लेकिन अभी हम दोनों को ही लगता है कि बच्चा प्लान करने का अभी सही समय नहीं है। अभी के लिए तो हम दोनों ही अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं। बेबी प्लानिंग का कोई इरादा नहीं है। उल्लेखनीय है कि सरगुन और रवि की लव स्टोरी टीवी शो ‘12/24 करोल बाग’ के सेट से शुरू हुई थी। कपल ने साल 2013 में शादी कर ली।

2 News : शादी के 12 साल बाद फैमिली प्लानिंग पर ऐसा बोले रवि, इन्हें जन्नत की शादी के बारे में सोचते ही आता है रोना

जन्नत जुबैर के भाई अयान ने कहा, उससे बिल्कुल भी दूर नहीं रह सकता हूं…

जन्नत जुबैर (23) और उनके भाई अयान (17) दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे आए दिन मस्ती करते हुए फोटो शेयर करते हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों कुछ शो में काम कर चुके हैं और उन्हें सफलता भी मिली है। हालांकि एक समय ऐसा था जब अयान ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था। इसके पीछे की वजह कोई और नहीं बल्कि उनकी बहन थी। अयान ने नयरदीप रक्षित को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है।

अयान ने कहा कि मैं जन्नत की वजह से एक्टिंग छोड़ने का सोच रहा था क्योंकि मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और उनसे दूर नहीं रह सकता हूं। उस समय जन्नत का ‘तू आशिकी’ का शूट चल रहा था और मैं ‘चंद्रशेखर आजाद’ की शूटिंग कर रहा था। हम दोनों को ही सेट पर जाना होता था। उस समय एक ऐसा प्वाइंट आ गया था जब मुझे लगने लगा कि मैं काम नहीं कर सकता। मैं जन्नत से बहुत प्यार करता हूं। उससे बिल्कुल भी दूर नहीं रह सकता हूं। मुझे उसके पास दिन में एक बार तो रहना ही होता है।

उस समय हम दोनों ही अलग शिफ्ट में काम कर रहे थे तो मिलना नहीं हो पाता था। ऐसा करते हुए 1 हफ्ता हो गया था। उस समय मुझे ऐसा लग रहा था कि अब नहीं करना है। हम घर पर रहकर भी मिल नहीं पा रहे हैं। मैं जन्नत की शादी के बारे में सोच ही नहीं पाता हूं। जन्नत की शादी के बारे में सोचते ही मुझे रोना आ जाता है। मैं उससे दूर नहीं रह पाता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज