न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बर्थडे गर्ल रवीना ने यूं मनाया करवा चौथ, सुजैन को अर्सलान ने अनोखे अंदाज में दी बधाई, 36 की हुईं असिन

मस्त-मस्त गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन आज मंगलवार (26 अक्टूबर) को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Oct 2021 4:43:03

बर्थडे गर्ल रवीना ने यूं मनाया करवा चौथ, सुजैन को अर्सलान ने अनोखे अंदाज में दी बधाई, 36 की हुईं असिन

मस्त-मस्त गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन आज मंगलवार (26 अक्टूबर) को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी विश कर रहे हैं। 90 के दशक में रवीना ने एक से बढ़कर एक कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा। वैसे तो रवीना ने अपने समय के सभी स्टार के साथ काम किया, लेकिन उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा गोविंदा के साथ जमी।

रवीना ने दो दिन पहले करवा चौथ बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उनकी सज-संवरकर पूजा करते फोटो वायरल हो रही हैं। इस दौरान रवीना ने बेहद खूबसूरत एथनिक लिबास कैरी किए थे। पूजा वाला लाल दुपट्टा उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। खास बात ये थी कि इस दौरान रवीना के पति अनिल थडानी उनके साथ नहीं थे। रवीना ने वीडियो कॉल के जरिए उनके साथ पूजा की और व्रत खोला। रवीना ने घर पर दिन में होने वाली पूजा भी की। रवीना ने सभी फोटो शेयर की है।

रितिक की एक्स वाइफ सुजैन का अर्सलान गोनी से चल रहा है अफेयर!

रितिक रोशन की एक्स वाइफ और इंटीरियर डिजाइनर आज 26 अक्टूबर को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। सुजैन अक्सर निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में रहती हैं। यूं तो बर्थडे उन्हें कई लोगों से बधाइयां मिल रही है, लेकिन एक शख्स की विश ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल बिग बॉस फेम अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सुजैन के साथ एक फोटो शेयर की है और अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। अर्सलान-सुजैन की डेट करने तथा रिलेशनशिप को लेकर पूर्व में भी खबरें आ चुकी हैं।

अर्सलान ने फोटो के साथ लिखा, 'हैप्पी, हैप्पी बर्थडे डार्लिंग...मैं दुआ करता हूं कि तुम्हारा आने वाला साल बेहतरीन हो और तुम्हारी जिंदगी अमेजिंग हो। मैं जिंदगी में जिससे भी मिला हूं उनमें से तुम्हारा दिल सबसे अच्छा है और ये एक बेहतरीन पिक्चर है। आशा करता हूं कि भगवान तुम्हें सब कुछ दे। बहुत और बहुत सारा प्यार।' सुजैन ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘मेरा सब कुछ होने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।’ इसके साथ सुजैन ने कई हार्ट इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।

raveena tandon,sussanne khan,asin,Hrithik Roshan,anil thadani,bollywood news in hindi

असिन ने गजनी फिल्म के साथ बॉलीवुड में की थी एंट्री

एक्ट्रेस असिन आज 26 अक्टूबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। असिन का जन्म 26 अक्टूबर 1985 को कोच्चि में हुआ था। उन्होंने करियर की शुरुआत मलयाली फिल्मों से की थी। साल 2001 में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। असिन ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत आमिर खान के साथ फिल्म गजनी से की थी। यह साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक थी। गजनी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। असिन को सलमान खान के साथ लंदन ड्रीम्स और रेडी में काम करने का मौका मिला। रेडी ने भी 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। असिन ने हाउसफुल 2, बोल बच्चन, खिलाड़ी 786, ऑल इज वेल में भी काम किया। फिलहाल वे इंडस्ट्री से दूर हैं। असिन ने साल 2016 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ राहुल शर्मा से शादी कर ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर