न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रवीना ने कैटरीना के डांस पर दी रिएक्शन! कमल हासन को बेटियों ने ऐसे किया विश, अनुष्का के बर्थडे पर...

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसमें 1994 में आई फिल्म मोहरा के गाने टिप-टिप बरसा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Nov 2021 6:29:47

रवीना ने कैटरीना के डांस पर दी रिएक्शन! कमल हासन को बेटियों ने ऐसे किया विश, अनुष्का के बर्थडे पर...

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसमें 1994 में आई फिल्म मोहरा के गाने टिप-टिप बरसा पानी...को रिक्रिएट किया गया है। इसे अक्षय-कैटरीना पर फिल्माया गया है। इसके ओरिजनल वर्जन में डांस करके दर्शकों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा है लेकिन उन्होंने दो ऐसे ट्वीट लाइक किए हैं जिससे चर्चाएं होने लगीं हैं। उन दोनों ट्वीट में रवीना वाले गाने की तारीफ की गई है। पहले ट्वीट में लिखा था कि ओरिजिनल टिप टिप बरसा पानी की बात ही कुछ और है, वो भी 90 के दशक की शुरुआत में।

एक दूसरे यूजर ने लिखा कि यह वास्तव में एक प्यारा वर्जन है लेकिन पुराने की खूबसूरती और कामुकता दूसरे लेवल पर है। एक और फैन ने लिखा कि यह अच्छा है.. लेकिन रवीना की बराबरी कोई नहीं कर सकता.. जब भी मैं यह गाना सुनता हूं तो सबसे पहले वे दिमाग में आती हैं। एक और यूजर ने लिखा, कैटरीना अच्छी हैं लेकिन रवीना बेहतरीन थीं। रवीना ने इनमें से कुछ ट्वीट लाइक किए हैं। वैसे भी कोई भी ओरिजिनल चीज का कभी मुकाबला नहीं हो सकता।

raveena tandon,kamal hassan,anushka shetty,katrina kaif,sooryavanshi,mohra,bollywood news in hindi

67 साल के हुए दिग्गज एक्टर कमल हासन

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में भी अपना जादू चलाने वाले एक्टर कमल हासन आज रविवार (7 नवंबर) को 67 साल के हो गए। कमल को फैंस के साथ साथी कलाकार विश कर रहे हैं। उनकी दोनों बेटियों श्रुति और अक्षरा ने जन्मदिन को और खास बना दिया। दोनों ने पिता के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। श्रुति ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पिता के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें श्रुति बहुत छोटी हैं, जबकि कमल जवान हैं। श्रुति ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे!! इस साल और आने वाला समय आपके लिए खुशी, जादू और आर्किस्ट्री के सिग्नेचर ब्रांड से भरपूर हो। ढेर सारा प्यार और हमारे लिए आपके पास मौजूद अविश्वसनीय चीजों को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।'

अक्षरा ने भी पिता को थ्रोबैक तस्वीरों के जरिए बधाई दी। अक्षरा ने जो पहली फोटो शेयर की है वो फिल्म 'चाची 420' के सेट की है। इसमें कमल चाची वाले गेटअप में हैं और उनके साथ दोनों बेटियां खड़ी हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में कमल अकेले और तीसरी में कमल और अक्षरा साथ खड़े हैं। अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यारे बापू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके काम के माध्यम से जीवन और इसके विभिन्न दृष्टिकोणों के बारे में बहुत कुछ जानने के लिए धन्य हूं। जिस दिल से आप अपने जुनून को चलाते हैं, उसने मुझे उस काम में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित किया है जिसे मैंने चुना है। हैप्पी बर्थडे माई रॉकस्टार, बापूजी।'

raveena tandon,kamal hassan,anushka shetty,katrina kaif,sooryavanshi,mohra,bollywood news in hindi

40 साल की हुईं मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी, जन्मदिन पर नई फिल्म की घोषणा

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी आज रविवार (7 नवंबर) को 40वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का ने बाहुबली में देवसेना और वेदम में सरोजना का किरदार निभा फैंस के दिलों में जगह बनाई हुई है। अनुष्का ने बर्थडे के मौके पर अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। वे एक बार फिर तहलका मचाने वाली हैं। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा-सारी बर्थडे विशेज एवं प्यार के लिए। मैं खुशी के साथ आप सभी के लिए अपनी नई मूवी अनाउंस कर रही हूं।

मेरी आगामी फिल्म निर्देशक महेश बाबू पी के साथ है। अनुष्का की इस मूवी का नाम अभी तक बताया नहीं गया है मगर शॉर्ट क्लिप में इसका नाम अनुष्का 48 दिया गया है। वीडियो में कहा गया है कि इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इसे यूवी क्रिएशन्स प्रोडक्शन कंपनी प्रोड्यूस कर रही है जिसने राधेश्याम तथा साहो को भी प्रोड्यूस किया है। यूवी क्रिएशन्स के साथ अनुष्का पहले मिर्ची तथा भागीमथी में काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर