न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रवीना के साथ फिर से काम नहीं करना चाहते थे सलमान! इस एक्ट्रेस पर थी निर्माता की बुरी नजर, रितिक...

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने नब्बे के दशक में अपनी अदाकारी का जादू चलाया। रवीना डांसिंग स्किल के कारण भी हमेशा चर्चाओं में रहीं। उनका मोहरा फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 4:49:46

रवीना के साथ फिर से काम नहीं करना चाहते थे सलमान! इस एक्ट्रेस पर थी निर्माता की बुरी नजर, रितिक...

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने नब्बे के दशक में अपनी अदाकारी का जादू चलाया। रवीना डांसिंग स्किल के कारण भी हमेशा चर्चाओं में रहीं। उनका मोहरा फिल्म का गाना तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त खूब लोकप्रिय हुआ था। रवीना को अपने समय के सभी दिग्गज हीरो के साथ काम करने का मौका मिला। रवीना ने 1991 में आई फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसमें सलमान खान उनके हीरो थे। हालांकि फिल्म पूरी होने के बाद सलमान ने यह कसम खाई थी कि वे रवीना के साथ दुबारा कभी काम नहीं करेंगे। वैसे इसके बाद भी दोनों ने इक्का-दुक्का फिल्मों में साथ काम किया था। सलमान से जुड़ी इस बात का खुलासा खुद रवीना ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में किया।

दरअसल रवीना से डेब्यू फिल्म में सलमान संग काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया था। इस पर रवीना ने कहा कि हम क्लास के उन दो बच्चों की तरह थे, जो हर चीज पर झगड़ना चाहते थे। मैं तब 16 और सलमान करीब 23 के थे। हम दोनों ही बहुत ज्यादा शैतान थे। सलमान और मेरा नेचर बिल्कुल एक जैसा है और हमारी परवरिश भी लगभग एक ही घर में हुई है क्योंकि सलीम अंकल और मेरे पापा साथ में काम करते थे। यह बिल्कुल घर के झगड़ों को वहां पर लेकर जाने जैसा था। हम पूरी फिल्म के वक्त झगड़ा ही करते रहते थे और सलमान ने कह दिया था कि अब मैं इसके साथ बिल्कुल भी काम नहीं करूंगा। हालांकि उसके बाद हम अंदाज अपना अपना में साथ नजर आए थे। उल्लेखनीय है कि रवीना-सलमान ‘कहीं प्यार न हो जाए’ में भी थे।

raveena tandon,Salman Khan,esha gupta,Hrithik Roshan,pathar ke phool,bollywood news in hindi

ईशा गुप्ता ने किया कास्टिंग काउच का खुलासा

बॉलीवुड के सीरियल किसर माने जाने वाले इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'जन्नत 2' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री का काला सच उजागर किया है। ईशा ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया। ईशा ने कहा कि बॉलीवुड के एक जाने-माने प्रोड्यूसर मुझे सिर्फ इसलिए फिल्म से निकालना चाहते थे क्योंकि मैंने उनके साथ हमबिस्तर होने से इनकार कर दिया था। शुरुआती दिनों में मैं मेकअप आर्टिस्ट के साथ रूम शेयर करती थी। मैंने इसके लिए बहाना बनाया था कि मैं नई हूं और डरी हुई हूं इसलिए यहां अकेली नहीं सो पाऊंगी।

असल में मैं किसी भूत-प्रेत से नहीं बल्कि एक इंसान से डरती थी। मैंने एक इंसान का गंदा रूप देखा था, जिससे मैं बेहद डर गई थी। शूटिंग के बीच में ही प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा कि वे मेरे साथ काम नहीं करना चाहते। तब तक मैं 5 दिन की शूटिंग कर चुकी थी। आउटसाइडर्स को देखकर ऐसे लोग यही सोचते हैं कि इनकी तो मजबूरी है हमारे साथ काम करने की। ईशा ने राज 3डी, रुस्तम, बादशाहो, कमांडो 2 के अलावा कुछ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।

raveena tandon,Salman Khan,esha gupta,Hrithik Roshan,pathar ke phool,bollywood news in hindi

रितिक रोशन ने विक्रम वेधा की टीम को दिया यह गिफ्ट

ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर रितिक रोशन को गिफ्ट्स देकर अपनी टीम के प्रयासों की सराहना करने के लिए जाना जाता है। रितिक ने इस बार 'विक्रम वेधा' के सेट पर जूतों की खूबसूरत जोड़ियों के साथ पूरी एक्शन टीम को सरप्राइज दिया है। टीम के स्टंटमैन ने रितिक को परफेक्ट गिफ्ट देने के लिए अपने सोशल मीडिया पर धन्यवाद कहा है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रितिक ने उपहार दिए हैं। इससे पहले उन्होंने 'वॉर' और 'सुपर 30' के सेट पर भी अद्भुत चीजें उपहार में दी थीं।

बता दें रितिक ने करीब 2 साल बाद फिल्म के सेट पर वापसी की घोषणा की थी। रितिक ने दशहरे पर 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू की थी। रितिक ने टीम के साथ सेट पर स्लो-मोशन में हीरोइक एंट्री लेते हुए खुद का एक वीडियो शेयर किया था। विक्रम वेधा साउथ की सुपरहिट फिल्म है जिसमें आर. माधवन और विजय सेतुपती लीड रोल में थे। अब इसके हिंदी संस्करण में रितिक और सैफ अली खान लीड रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर