न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नसीर के साथ रिश्ते पर रत्ना-‘संभोग से संन्यास तक’, हेमा ने धर्मेंद्र के साथ शेयर की फोटो, जानें-क्यों भड़कीं पूजा भट्ट

एक्टर नसीरुद्दीन शाह और एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह ने अपने सफर की शुरुआत थिएटर से की थी और उनकी शादी को 39 साल हो चुके हैं। दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Oct 2021 9:24:01

नसीर के साथ रिश्ते पर रत्ना-‘संभोग से संन्यास तक’, हेमा ने धर्मेंद्र के साथ शेयर की फोटो, जानें-क्यों भड़कीं पूजा भट्ट

एक्टर नसीरुद्दीन शाह और एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह ने अपने सफर की शुरुआत थिएटर से की थी और उनकी शादी को 39 साल हो चुके हैं। दोनों ने पहली बार प्ले 'संभोग से संन्यास तक' में एक साथ स्टेज शेयर किया था और इस बारे में रत्ना मजाक करते हुए कहती हैं कि यह उनकी रियल लाइफ की कहानी है। रत्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान नसीर के साथ रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की। रत्ना ने कहा कि हम एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए और तब से साथ हैं। हमने साथ में जो पहला थिएटर प्ले किया था उसका टाइटल संभोग से संन्यास तक था और यह हमारे जीवन की कहानी है। बस संन्यास लेना बाकी है।

यह एक ऐसा रिश्ता है, जो बहुत यूजफुल रहा है। यह बराबरी और दोस्ती का रिश्ता रहा है, जो कि हमारे लिए आशीर्वाद की तरह है। हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे और बहुत अच्छे दोस्त बने रहना चाहते हैं। सबसे ऊपर उनकी कड़ी मेहनत करने की क्षमता है। वे असाधारण रूप से मेहनती एक्टर हैं, जो मुझे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं बहुत आलसी हूं। इतनी मेहनती नहीं हूं। तो नसीर की देखा-देखी में मुझे भी मेहनत करनी ही पड़ती है। रत्ना अब 'हम दो हमारे दो' में परेश रावल के साथ नजर आएंगी। रत्ना ने कई फिल्मों में काम करने के साथ टीवी की दुनिया में भी खास पहचान बनाई है। साराभाई वर्सेज साराभाई में उनका किरदार खूब पसंद किया गया।

ratna pathak shah,Hema Malini,pooja bhatt,naseeruddin shah,dharmendra,bollywood news in hindi

हेमा ने 73वें जन्मदिन पर विश करने वालों को ऐसे कहा थैंक्स

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने 16 अक्टूबर को परिवार के साथ धूमधाम से अपना 73वां जन्मदिन मनाया था। हेमा को फैंस, रिश्तेदारों व दोस्तों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उन पर प्यार बरसाया। अब हेमा ने उन सभी का शुक्रिया अदा किया है। हेमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पति धर्मेंद्र के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। हेमा ने कैप्शन में लिखा, 'एक बड़ा धन्यवाद उन सभी को जिन्होंने मुझे शुभकामनाएं दीं और मेरे जन्मदिन पर प्यारे संदेश भेजे। मैंने उन सभी मैसेजेस को देखा है और मैं आप सभी से इतना प्यार पाकर खुशी और कृतज्ञता की भावना से भर गई हूं! आप सभी का धन्यवाद। जश्न के बाद आराम...'

उल्लेखनीय है कि बर्थडे के दिन सुपरस्टार धर्मेंद्र और हेमा लाल रंग के मैचिंग कपड़े पहने हुए थे। हेमा मथुरा से भाजपा की सांसद भी हैं। हेमा की आखिरी रिलीज फिल्म शिमला मिर्ची थी, जो पिछले साल रिलीज हुई थी। रमेश सिप्पी निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव और रकुलप्रीत सिंह ने लीड रोल निभाए थे। धर्मेंद्र का स्पेशल अपीयरेंस था।

ratna pathak shah,Hema Malini,pooja bhatt,naseeruddin shah,dharmendra,bollywood news in hindi

डाबर ने करवा चौथ पर दिखाया था विवादित विज्ञापन, पूजा बोलीं...

डाबर ने करवा चौथ को ध्यान में रखते हुए फेयरनेस प्रोडक्ट फेम का एक विज्ञापन जारी किया था जिसमें दो समलैंगिक महिलाएं एक दूसरे के लिए व्रत रखती दिखाई दी थीं। विज्ञापन को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कार्रवाई की धमकी दी थी। सोशल मीडिया पर भी इसे हिंदुओं के त्योहारों को निशाना बनाने को लेकर ट्रोल किया गया। लोगों की भावनाओं को आहत होते देख डाबर ने इस विज्ञापन को वापस ले लिया और माफी मांगी है। अब अभिनेत्री पूजा भट्ट ने इस पूरे मामले पर नाराजगी जाहिर की और कंपनी पर भी गुस्सा जाहिर किया है।

पूजा ने ट्वीट किया कि ‘बस यही करते रहो, स्लैम बम, बैन। लोकतंत्र की मां के लिए बहुत कुछ। डाबर जैसी दिग्गज कंपनी ने अपने विज्ञापन के साथ खड़े होने से इंकार कर दिया। जबकि मैं मूलरूप से एक फेयरनेस क्रीम का समर्थन नहीं करती। मैंने अपनी टिप्पणी नहीं की थी क्योंकि वो बराबरी और गर्व को सेलिब्रेट कर रहे थे लेकिन अब क्यों छुपाना?’ उल्लेखनीय है कि फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी व आलिया की बड़ी बहन पूजा अपनी बिंदास टिप्पणियों के लिए जानी जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर