न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रतन राजपूत जल्द करेंगी टीवी पर वापसी, कहा-अभिनव के साथ सगाई नहीं थी नौटंकी

रतन राजपूत टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। रतन ने राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, दिल से दिया वचन, बिग बॉस-7, महाभारत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Jun 2021 6:56:22

रतन राजपूत जल्द करेंगी टीवी पर वापसी, कहा-अभिनव के साथ सगाई नहीं थी नौटंकी

रतन राजपूत टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। रतन ने राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, दिल से दिया वचन, बिग बॉस-7, महाभारत सहित कई धारावाहिक और रियलिटी शो में काम किया है। वर्ष 2009 में आया सीरियल अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो रतन के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। वे शौहरत की बुलंदियों पर पहुंच गईं। रतन अंतिम दफा धार्मिक सीरियल संतोषी मां में नजर आई थीं। वे जल्द ही अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं।

रतन ने हाल ही ई टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है, जिससे वे फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। इंटरव्यू में जब रतन से पूछा गया कि रियलिटी शो रतन का रिश्ता करने के लिए उनकी आलोचना हुई थी, इससे उनके करियर पर क्या असर पड़ा? तो उन्होंने कहा कि लोगों की नजर में मैंने इस शो को अटेंशन और पैसे के लिए किया था, जो सच नहीं है। सच कहूं तो यह बिल्कुल भी नकली नहीं था, सब कुछ रियल था। सिर्फ इसलिए कि मुझे शो में एक आदमी मिला और मैंने टीवी पर सबके सामने सगाई कर ली, लोगों ने सोचा कि यह एक नौटंकी है।

रिश्ते को मजबूत करने के लिए लिया था एक्टिंग से ब्रेक : रतन

अभिनव शर्मा से सगाई के बाद मैंने इस रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए ही एक साल एक्टिंग से छुट्‌टी ले ली थी, लेकिन बैड लक रहा कि मैं सफल नहीं हो पाई और आखिर में हमने इसे आपसी सहमति से खत्म करने का निर्णय लिया। अगर मैं इसके बारे में गंभीर नहीं होती, तो मैं काम से छुट्टी क्यों लेती? मुझे सिर्फ पैसा चाहिए होता, तो हम झूठ बोल सकते थे और डांस रियलिटी शो में एक साथ कमाई करने के लिए भाग ले सकते थे, लेकिन हमने ऐसा कुछ नहीं किया। जब लोग ऐसी बातें करते हैं तो मुझे अफसोस होता है।

‘पसंद है सिम्पल और डाउन टू अर्थ लड़का’

उल्लेखनीय है कि रतन का रिश्ता शो साल 2010 में टेलीकास्ट हुआ था। रतन ने इस शो में अपना असल स्वयंवर रखा था। इसमें देश-विदेश से आए कई स्मार्ट पर्सनलिटी वाले युवाओं ने हिस्सा लिया और रतन का दिल जीतने की कोशिश की थी। नए रिश्ते की तलाश पर रतन कहती हैं कि अगर ऐसा होता है तो मैं चाहूंगी कि यह नेचुरली हो। मुझे बहुत ही सिंपल और डाउन टू अर्थ लड़का पसंद है जिसके साथ मैं खुद को कनेक्ट कर सकूं और समय बिता सकूं, लेकिन फिलहाल मेरे जीवन में ऐसा कोई लड़का नहीं है। आपको बता दें कि रतन से पहले डांसर व एक्ट्रेस राखी सावंत और दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन भी टीवी पर खुद का स्वयंवर रच चुके थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर