Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छावा से सामने आया येसूबाई भोसले के रूप में रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक पोस्टर

आज 21 जनवरी को फिल्म छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक सामने आया है। छावा के मेकर्स मडोक फिल्म्स ने आज रश्मिका मंदाना के अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फर्स्ट लुके पोस्टर शेयर किए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 Jan 2025 2:56:00

छावा से सामने आया येसूबाई भोसले के रूप में रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक पोस्टर

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' की रिलीज डेट नजदीक आ रही है। बीते दिन फिल्म छावा से विक्की कौशल के फिल्म से तरह तरह के लुक का एक मोशन पोस्टर शेयर किया गया था। आज 21 जनवरी को फिल्म छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक सामने आया है। छावा के मेकर्स मडोक फिल्म्स ने आज रश्मिका मंदाना के अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फर्स्ट लुके पोस्टर शेयर किए हैं। मडोक फिल्म्स ने दो पोस्टर्स शेयर किए हैं, जिसमें रश्मिका 'येसूबाई भोसले' के रोल में दिख रही हैं।

इससे पहले, निर्माताओं ने फिल्म से विक्की के लुक के कई पोस्टर भी जारी किए, जिसमें पहले जैसा ऐतिहासिक-एक्शन अनुभव देने का वादा किया गया था। फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं ने रश्मिका वाले पोस्टर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। इंस्टाग्राम पर मैडॉक फिल्म्स द्वारा की गई एक पोस्ट में लिखा गया, "हर महान राजा के पीछे, बेजोड़ ताकत की एक रानी खड़ी होती है। महारानी येसुबाई के रूप में @rashmika_mandanna को पेश करते हैं - स्वराज्य का गौरव। #छावा ट्रेलर कल जारी! 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। #छावा #छावाऑनफरवरी14 (sic)।"

रश्मिका मंदाना फिल्म छावा में छत्रपती संभाजी महाराज के पत्नी के रोल में होंगी, यह रोल विक्की कौशल निभा रहे हैं। वहीं, 'येसूबाई भोसले में रश्मिका के लुक की बात करें तो वह पूरे श्रृंगार के साथ इसमें दिख रही हैं। पहले तस्वीर में रश्मिका मंदाना मराठी रीति-रिवाज में पहनी जाने वाली साड़ी और हार-श्रृंगार में मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में रश्मिका को इंटेंस लुक में देखा जा रहा है। फिल्म से रश्मिका के पोस्टर्स शेयर कर मेकर्स ने लिखा है, हर महान राजा के पीछे, एक शक्तिशाली रानी की मजबूती होती है, पेश है महारानी येशूभाई के रोल में रश्मिका मंदाना, स्वराज्य का गर्व'।

यह पहली बार है जब रश्मिका और विक्की को एक साथ स्क्रीन पर जोड़ा गया है। छावा छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज की वीरता का वर्णन करता है, और उन्हें दुनिया को बनाने वाले चार महान प्राकृतिक तत्वों - पृथ्वी, अग्नि, जल और वायु की शक्ति को धारण करते हुए दिखाता है।
बता दें, फिल्म छावा आगामी 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। वहीं, कल यानि 22 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा, जिसका विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह पहली बार है जब विक्की एक एक्शन, ऐतिहासिक फिल्म में नजर आएंगे। छावा शिवाजी सावंत द्वारा लिखित इसी शीर्षक वाली मराठी किताब पर आधारित है। इसका निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने इसका निर्माण किया है। एआर रहमान ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। यह 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका