न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कॉकटेल 2 : दिनेश विजान की फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, शाहिद-कृति के साथ पहली बार

इस बार इस फिल्म में बिल्कुल नई स्टारकास्ट नजर आएगी। खबर है कि इस फिल्म के लिए दिनेश विजान और लव रंजन एक साथ आ रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 19 Dec 2024 12:33:48

कॉकटेल 2 : दिनेश विजान की फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, शाहिद-कृति के साथ पहली बार

साल 2012 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'कॉकटेल' ने दीपिका पादुकोण के करियर की दिशा बदल दी थी। इस फिल्म ने न केवल दीपिका की अभिनय क्षमता को सामने रखा, बल्कि कई औसत फिल्मों के बाद भी लोगों को उन्हें गंभीरता से लेने पर मजबूर कर दिया। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और डायना पेंटी के मुख्य भूमिका वाली, दिनेश विजान की कॉकटेल भी सभी लोगों के लिए एक रिलेवेंट फिल्म साबित हुई। अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म का दूसरा पार्ट तो आएगा, लेकिन पहले पार्ट से इसका कोई कनेक्शन नहीं होगा।

अब खबर है कि जल्द ही कॉकटेल 2 बनने जा रही है। इस बार इस फिल्म में बिल्कुल नई स्टारकास्ट नजर आएगी। खबर है कि इस फिल्म के लिए दिनेश विजान और लव रंजन एक साथ आ रहे हैं। फिलहाल कॉकटेल 2 को लेकर शाहिद कपूर और कृति सेनन चर्चा में हैं। वहीं अब तीसरी लीड एक्ट्रेस का नाम भी सामने आ गया है।

पुष्पा 2 की बड़ी सफलता के बाद रश्मिका मंदाना की झोली बॉलीवुड फिल्मों से भरी हुई है। वर्ष 2025 में सलमान खान, विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। इसके साथ ही उन्हें शाहिद कपूर के साथ दिनेश विजान ने अपनी अगली फिल्म के लिए साइन किया है। होमी अदजानिया के निर्देशन में कॉकटेल 2 की मेन लीड हीरोइन रश्मिका होंगी। यह दिनेश विजान के साथ शाहिद और रश्मिका की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले शाहिद दिनेश विजान के साथ तेरी बातों उलझा ऐसा जिया और रश्मिका मंदाना छावा, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल नजर आएंगे, में काम कर चुकी हैं।

कहा जा रहा है कि दिनेश विजान इस अर्बन रोमांटिक कॉमेडी के लिए एक दमदार कास्ट तैयार कर रहे हैं, जिसमें प्यार और दोस्ती के टॉपिक को एक नए नजरिये से पेश किया जाएगा। इस सीक्वल को आज की युवा पीढ़ी के लिए अधिक प्रासंगिक बनाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल या मई के आसपास शुरू होगी।

शाहिद-रश्मिका पहली बार साथ काम करेंगे

पहले वे साल 2023 में अनीस बज्मी की एक कॉमेडी-ड्रामा में काम करने वाले थे, लेकिन डील नहीं हो पाई। अब कॉकटेल 2 में दोनों की फ्रेश जोड़ी को देखना मजेदार होगा। वहीं, कृति सेनन और शाहिद कपूर ने 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में साथ काम किया है। फैंस को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आई।

फिल्म की कहानी लव रंजन ने लिखी है

फिल्म को लव रंजन ने लिखा है, जबकि इसका निर्देशन होमी अदजानिया करेंगे। फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ दोस्ती की एक बेहतरीन कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में कॉकटेल की तरह ही लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा। स्टार कास्ट और रिलीज डेट के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। फिलहाल इस तिकड़ी को पर्दे पर देखना दिलचस्प होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार