न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रश्मिका ने खोला लंबे समय से नहीं दिखने का राज, अंकिता और विक्की का वीडियो मचा रहा धूम

‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना साउथ के साथ हिंदी फिल्मों में भी नाम कमा रही हैं। रश्मिका पिछले कुछ समय से न तो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Sep 2024 8:41:07

2 News : रश्मिका ने खोला लंबे समय से नहीं दिखने का राज, अंकिता और विक्की का वीडियो मचा रहा धूम

‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (28) साउथ के साथ हिंदी फिल्मों में भी नाम कमा रही हैं। रश्मिका पिछले कुछ समय से न तो सोशल मीडिया और न ही किसी इवेंट में नजर आईं और न ही पैपराजी ने कहीं स्पॉट किया। अब इसका कारण पता चल गया है। दरअसल खुद रश्मिका ने यह जानकारी दी है। रश्मिका ने सोमवार (9 सितंबर) को इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। फोटो में उनका चेहरा अजीब दिख रहा है। इस पोस्ट के साथ ही रश्मिका ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा।

रश्मिका ने लिखा, “हेलो दोस्तों, कैसे हैं आप? मुझे पता है कि मैं लंबे समय से न पब्लिकली दिखी हूं और न ही सोशल मीडिया पर आई हूं। काफी लंबा समय बीत गया है। पिछले महीने मैं बहुत एक्टिव नहीं रही हूं। इसकी वजह ये है कि मेरा एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। फिलहाल मैं ठीक हो रही हूं। डॉक्टर्स के कहने पर मैं घर पर ही थी। अब मैं पहले से बेहतर हूं और मैं सुपर एक्टिव होने के फेज में हूं तो आप सभी मुझे इससे निपटने के लिए शुभकामनाएं दें और हमेशा अपना ख्याल रखने को प्रायोरिटी बनाएं।

क्योंकि जीवन बहुत ही नाजुक और छोटा है और हम नहीं जानते कि हमारे पास कल होगा या नहीं, इसलिए हर दिन खुशी चुनें और एक और अपडेट ये है कि मैं बहुत सारे मोदक खा रही हूं।” बता दें कि आखिरी बार रश्मिका को रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ में देखा गया था। अब वह अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा 2’, सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ और विक्की कौशल के साथध ‘छावा’ में दिखेंगी।

अंकिता लोखंडे ने दिखाई पति विक्की जैन के साथ लेटेस्ट फोटोशूट की झलक

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने ‘बिग बॉस 17’ में साथ-साथ चुनौती पेश की थी। दोनों ने लगभग शो के आखिरी तक दर्शकों का मनोरंजन किया। यह जोड़ी इन दिनों कलर्स टीवी के शो ‘लॉफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में नजर आ रही है। अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर विक्की के साथ कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। अब अंकिता ने इंस्टाग्राम पर विक्की के साथ एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके लेटेस्ट फोटोशूट की झलक देखने को मिली।

यह सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसमें अंकिता पति के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज दे रही हैं। तस्वीरों में जोड़ी दमदार लग रही है। अंकिता ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हैं। अंकिता ने नेचुरल मेकअप लुक चुना है और बालों की पोनीटेल बनाई है। स्टड इयररिंग्स और ब्लैक हील्स के साथ लुक पूरा किया है।

विक्की व्हाइट टी-शर्ट, मैचिंग ब्लेजर और ट्राउजर में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाने के साथ कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। अंकिता बाथटब में पोज दे रही हैं। अंकिता ने कैप्शन में लिखा, “हमने अपना मिडिल नाम हॉट एंड सैसी रखा है।” अंकिता व विक्की ने 14 दिसंबर 2021 को शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री