न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सगाई की खबरों के बीच रश्मिका की ‘द गर्लफ्रेंड’ की रिलीज डेट घोषित, इस एक्ट्रेस ने उड़ाई SSKTK मूवी की धज्जियां!

‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Oct 2025 9:05:42

2 News : सगाई की खबरों के बीच रश्मिका की ‘द गर्लफ्रेंड’ की रिलीज डेट घोषित, इस एक्ट्रेस ने उड़ाई SSKTK मूवी की धज्जियां!

‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रश्मिका ने अपने बॉयफ्रेंड एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ सगाई कर ली है। हालांकि अभी तक दोनों की ओर से इस बारे में अधिकृत बयान सामने नहीं आया है। इस बीच रश्मिका के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। इस फिल्म को राहुल रविंद्रन डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रश्मिका के अपोजिट अभिनेता दीक्षित शेट्टी हैं।

फिल्म के मेकर्स ने आज शनिवार (4 अक्टूबर) को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस गीता आर्ट्स ने अपनी 'एक्स' टाइमलाइन पर इसका एक प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, “आपकी पसंद कौन है? आइए 7 नवंबर से सिनेमाघरों में 'द गर्लफ्रेंड' के साथ इस बातचीत को शुरू करें। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी।” वीडियो में रश्मिका अपने बॉयफ्रेंड के साथ खाने पर बात करती नजर आ रही हैं। खाने का ऑर्डर देने के बाद वह उससे पूछती है, “विक्रम, हर किसी का एक टाइप होता है, है ना?

क्या मैं तुम्हारे टाइप की हूं? मेरा मतलब है कि कोई कैसे पता लगाए कि दो लोग एक-दूसरे के लिए सही हैं या नहीं? उससे भी जरूरी बात, उन्हें कब पता चलेगा?” विक्रम उससे पूछता है, “क्या तुम सोच रही हो कि मैं तुम्हारे लिए सही हूं या नहीं?” इस पर रश्मिका जवाब देती है, “मैं भी सोच रही हूं कि क्या मैं तुम्हारे लिए सही हूं। लोग कई वजहों से रिश्ते बनाते हैं, लेकिन कितने लोग अपने पार्टनर को लेकर क्लियर रहते हैं?” बता दें कि इस फिल्म की कहानी राहुल रविंद्रन ने ही लिखी है। इस फिल्म का संगीत हेशाम अब्दुल वहाब ने दिया है।

रश्मिका ने कुछ समय पहले इस फिल्म को लेकर लिखा था, “हेलो दोस्तों, मुझे पता है कि हम आपको इंतजार करा रहे हैं। इसलिए हमारी ये फिल्म ट्रेंड भी कर रही है। लेकिन यकीन मानिए हमारी टीम आपको एक बेहतरीन आउटपुट देने के लिए वाकई मेहनत कर रही है। यह मेरी सबसे खास फिल्मों में से एक है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें वो मुद्दे उठाए जाएंगे, जिन पर हम बात ही नहीं करते हैं या करते हैं तो बहुत कम।

हम आपसे वादा करते हैं कि यह एक यादगार फिल्म होगी। हम इसे जल्द से जल्द आप तक पहुंचाएंगे!” पिछले साल फिल्म का जो टीजर आया था, उसमें विजय देवरकोंडा की आवाज सुनने को मिली थी। रश्मिका निर्माता दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की फिल्म ‘थामा’ को लेकर भी खूब चर्चा में हैं, जिसमें उनकी जोड़ी पहली बार अभिनेता आयुष्मान खुराना संग बनी है। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।

सुरभि चंदना अपने पति के साथ देखने गई थीं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, नहीं आई पसंद

टीवी की 'नागिन' के रूप में मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना हाल ही में अपने पति करण शर्मा के संग 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' देखने थिएटर में पहुंचीं। वरुण धवन व जान्हवी कपूर स्टारर ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है। SSKTK को दर्शको का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। सुरभि को फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई। वह इस फिल्म को देख इतनी परेशान हो गईं कि क्लाइमैक्स में ही इसे बंद करने के लिए कह दिया। वह अपने पति करण के संग 3 अक्टूबर को मूवी डेट पर गई थीं।

फिल्म देख उनका पूरा मूड खराब हो गया। करण और सुरभि इंटरवल के दौरान समोसे खाते दिखे। सुरभि से करण ने फिल्म का रिव्यू पूछा, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। करण के सवाल पर सुरभि ने निराशाजनक रिएक्शन दी। इतना ही नहीं सुरभि ने कहा कि इस फिल्म का सबसे अच्छा पार्ट है ये समोसा। इस वीडियो को सुरभि ने अपने इंस्टाग्राम पर री-शेयर करते हुए लिखा, “इस गंदगी में मुझे घसीटकर लाए, इसके लिए तुम जिम्मेदार हो।” करण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और शेयर किया है।

इसमें जैसे ही फिल्म खत्म होने वाली होती है, जान्हवी को वरुण की तरफ दौड़ते हुए देखा जाता है। सुरभि इस सीन को देख निराश हो जाती हैं और कहती हैं-अरे..रुको, रुको, कोई इस फिल्म को अभी बंद करो। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ से हो रही है। ‘कांतारा’ ने SSKTK को बुरी तरह पछाड़ दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद