न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘किंगडम’ के लिए रश्मिका मंदाना का प्यार भरा संदेश वायरल, विजय देवरकोंडा को कहा–डैम्न! सो गुड, रोमांस की अटकलें फिर तेज़

विजय की आगामी फिल्म ‘किंगडम’ के टीज़र को रश्मिका ने न सिर्फ दिल खोलकर सराहा, बल्कि अपने सोशल मीडिया पोस्ट से एक बार फिर अपने और विजय के रिश्ते की अफवाहों को हवा भी दे दी है। उनकी यह सार्वजनिक सराहना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 08 Jul 2025 6:30:56

‘किंगडम’ के लिए रश्मिका मंदाना का प्यार भरा संदेश वायरल, विजय देवरकोंडा को कहा–डैम्न! सो गुड, रोमांस की अटकलें फिर तेज़

साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। विजय की आगामी फिल्म ‘किंगडम’ के टीज़र को रश्मिका ने न सिर्फ दिल खोलकर सराहा, बल्कि अपने सोशल मीडिया पोस्ट से एक बार फिर अपने और विजय के रिश्ते की अफवाहों को हवा भी दे दी है। उनकी यह सार्वजनिक सराहना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

‘किंगडम’ के टीज़र पर रश्मिका का प्यार भरा रिएक्शन

रश्मिका मंदाना ने ‘किंगडम’ के टीज़र को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “Damnnn! So good. All the best @thedeverakonda. Let’s prep for the celebration”। यहीं नहीं, उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी विजय और पूरी टीम के लिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “This is All the bestest to the whole team! Have a greaaaaaatttt feeling about this one. July 31st is going to be a big celebration!”

रश्मिका का यह उत्साह सिर्फ फिल्म के लिए ही नहीं था, बल्कि उनके और विजय के निजी समीकरणों की ओर भी इशारा करता रहा।

विजय देवरकोंडा का दिल छू लेने वाला जवाब

रश्मिका के ट्वीट पर विजय देवरकोंडा ने भी भावुक प्रतिक्रिया दी और लिखा, “Rushiee May your words come true”। विजय का यह जवाब उनके बीच के नज़दीकी रिश्ते की ओर फिर इशारा करता है और फैंस के बीच उनकी ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग को लेकर उम्मीदें और बढ़ा देता है।

पहले भी रह चुके हैं अफवाहों के केंद्र में

विजय और रश्मिका की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में काफी पसंद की गई थी। दोनों को कई बार साथ में एयरपोर्ट, कैफे और छुट्टियों पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनके को-स्टार्स जैसे अनन्या पांडे और रणबीर कपूर ने भी प्रमोशन के दौरान इनके रिश्ते पर इशारे दिए हैं।

‘मिसाया’ के पोस्टर लॉन्च पर विजय का संदेश

कुछ दिन पहले ही विजय ने रश्मिका की अगली फिल्म ‘मिसाया’ के पोस्टर लॉन्च के मौके पर एक प्यारा सा संदेश लिखकर उनकी तारीफ की थी। उस समय भी सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाए गए थे। अब ‘किंगडम’ के टीज़र के बहाने यह चर्चा और तेज हो गई है।

‘किंगडम’: फिल्म का टीज़र और रिलीज डेट

गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित ‘किंगडम’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा है जिसमें विजय देवरकोंडा के साथ सत्यदेव और भाग्यश्री बोरसे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म पुनर्जन्म की थीम पर आधारित बताई जा रही है, जिसे दो भागों में बनाया जा रहा है। लंबे इंतज़ार और देरी के बाद अब यह फिल्म 31 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

रश्मिका मंदाना का विजय देवरकोंडा को यूं खुलकर सपोर्ट करना न सिर्फ ‘किंगडम’ को एक नई पब्लिसिटी दे रहा है, बल्कि उनके बीच की बॉन्डिंग को लेकर फैंस के बीच उम्मीदें और बढ़ा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह जोड़ी जल्द ही अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा करती है या फिर इसे यूं ही रहस्यमयी बनाए रखती है।

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक