Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रश्मिका ने सगाई के सवाल पर दिया यह जवाब, शहनाज ने इस फिल्म के लिए स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा की जोड़ी को लेकर फैंस में हमेशा से काफी क्रेज रहा है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि,,,

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Oct 2025 1:49:02

2 News : रश्मिका ने सगाई के सवाल पर दिया यह जवाब, शहनाज ने इस फिल्म के लिए स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा की जोड़ी को लेकर फैंस में हमेशा से काफी क्रेज रहा है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि उन्होंने दोस्ती और प्यार के रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए सगाई कर ली है। हालांकि ये बातें मीडिया में ही चल रही हैं और अभी तक कपल ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वैसे दोनों अलग-अलग मौकों पर एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते जरूर नजर आए। इस बीच रश्मिका ने संकेत दिया कि इन अटकलों में कुछ सच्चाई हो सकती है। ‘थामा’ मूवी की एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान रश्मिका से सगाई की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि सभी को इसके बारे में पता है…

यह रिपोर्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और रश्मिका के फैंस अलग-अलग तरह से अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। पिछले दिनों ‘द गर्लफ्रेंड’ के ट्रेलर लॉन्च पर निर्माता अल्लू अरविंद ने रश्मिका को मजाक में चिढ़ाते हुए कहा कि विजय फिल्म की प्री-रिलीज इवेंट में शामिल होंगे। इस पर भीड़ ने तालियां बजाईं और रश्मिका की मजेदार रिएक्शन ने सगाई की अटकलों को और हवा दे दी, क्योंकि वह मुस्कुराए बिना नहीं रह सकीं। इसके अलावा रश्मिका को पिछले दिनों गैलाटा प्लस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान भी जब बधाई दी गई, तो वह पहले तो हैरान रह गईं।

उन्हें लगा कि यह उनकी नई परफ्यूम लाइन के बारे में है। इंटरव्यूअर ने शरारत से पूछा, "या कुछ और है?" इस पर रश्मिका बोलीं, "नहीं, नहीं," और फिर हंसते हुए कहा, "दरअसल, बहुत कुछ हो रहा है इसलिए मैं आपकी सभी बधाई स्वीकार करूंगीं।” रश्मिका और विजय से लंबे समय से उनके रिश्ते के बारे में पूछा जा रहा है, लेकिन वे हर बार टालमटोल जवाब देते हैं। गौरतलब है कि रश्मिका और विजय लंबे समय से टॉलीवुड की पसंदीदा ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन जोड़ियों में से एक रही है। उन्हें ‘गीता गोविंदम’ (2018) और ‘डियर कॉमरेड’ (2019) मूवी में साथ देखा गया। रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो दिवाली के मौके पर आयुष्मान खुराना संग रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ रिलीज हुई थी।

शहनाज गिल की फिल्म ‘इक कुड़ी’ सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज

एक्ट्रेस शहनाज गिल सहित उनकी आगामी फिल्म 'इक कुड़ी' की स्टार कास्ट ने सोमवार (27 अक्टूबर) को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। शहनाज ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गुरुद्वारा के सामने दोनों हाथ जोड़े नतमस्तक होती दिख रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ग्रीन कलर के सूट में सादगी भरे लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और मैचिंग दुपट्टा सिर पर ओढ़ा हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर कर शहनाज ने कैप्शन में लिखा, “श्री गुरु रामदास जी..” शहनाज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम अपनी फिल्म के लिए वाहे गुरु का आशीर्वाद लेने गुरु की नगरी आए हैं।

हमारी फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है और हमें उम्मीद है कि यह सुपर-डुपर हिट साबित होगी। पंजाब के लोग बेहद प्यारे हैं। मैं पहले भी यहां आ चुकी हूं और अब मेरा भाई भी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहा है। मैं चाहती हूँ कि सभी पंजाबी उसका समर्थन करें - वह हमारे घर का बेटा है। ‘इक कुड़ी’ 1950 से 2025 तक की कहानी दर्शाती है, इसलिए दर्शकों को कई रंग और भावनाएं देखने को मिलेंगी। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में हुई है और यह पूरी तरह से पंजाबी माहौल को दर्शाती है।

जब दर्शक इसे देखेंगे, तो उन्हें लगेगा कि यह पंजाब की मिट्टी से जुड़ी एक कहानी है। फिल्म पहले 19 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। पंजाबी फिल्म उद्योग के कई कलाकारों ने इस प्रोजेक्ट पर शुरुआत से ही काम किया है। हमारी पूरी टीम ने पूरे मन से काम किया है ताकि पंजाबी सिनेमा एक नई ऊंचाई पर पहुँच सके। एक निर्माता के रूप में यह मेरी पहली फिल्म है। मैं एक युवती और शादी के दौरान उसके सामने आने वाली चुनौतियों पर आधारित एक महिला-केंद्रित कहानी को फाइनेंस करके बेहद खुश हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका