Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रश्मिका ने किया ‘पार्टनर’ का जिक्र, लग रहीं अटकलें, ‘देवा’ मूवी से हटा शाहिद-पूजा का लिपलॉक सीन

‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। जल्द ही उनकी फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Jan 2025 12:11:09

2 News : रश्मिका ने किया ‘पार्टनर’ का जिक्र, लग रहीं अटकलें, ‘देवा’ मूवी से हटा शाहिद-पूजा का लिपलॉक सीन

‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। जल्द ही उनकी फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है, जिसमें विक्की कौशल उनके हीरो होंगे। रश्मिका की निजी जिंदगी की बात करें पिछले काफी समय से उनका नाम साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं बोला है।

इस बीच रश्मिका ने कुछ ऐसी बात कही जिससे एक बार फिर उनके विजय के साथ संबंधों को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर काफी जिज्ञासा व्यक्त कर रहे हैं। रश्मिका ने हाल ही में ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ को दिए इंटरव्यू में रिलेशनशिप स्टेटस पर कमेंट किया। रश्मिका ने कहा कि मेरे लिए घर ही मेरा सबसे हैप्पी प्लेस है। यह मुझे सुकून देता है और मिट्टी से जुड़ा हुआ फील कराता है। सक्सेस तो आती-जाती रहती है, लेकिन घर हमेशा रहता है। मैं अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट बनाए रखना ही पसंद करती हूं।

मैं सिर्फ एक बेटी, एक बहन और एक पार्टनर हूं। मुझे खुशमिजाज और दूसरों की रस्पेक्ट करने वाले लोग पसंद हैं। वे कहते हैं कि आंखें आत्मा की खिड़की होती हैं और मैं इस पर विश्वास करती हूं। मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जिनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान होती है और जो अपने आस-पास के सभी लोगों की रस्पेक्ट करते हैं। फैंस रश्मिका द्वारा यूज किए गए शब्द ‘पार्टनर’ पर अटक गए। वे अनुमान लगा रहे हैं कि शायद उनका इशारा विजय की ओर है। उल्लेखनीय है कि रश्मिका फिलहाल पैर में फ्रेक्चर की समस्या से जूझ रही हैं। उन्होंने हाल ही अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट दी थी।
rashmika mandanna,actress rashmika mandanna,vijay devarakonda,actor vijay devarakonda,rashmika vijay,cbfc,censor board,shahid kapoor,pooja hegde,shahid pooja,deva movie केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने ‘देवा’ को दिया U/A सर्टिफिकेट

अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' का इंतजार खत्म होने को है। फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके ट्रेलर, टीजर और गानों पर फैंस ने भरपूर प्यार लुटाया है। फिल्म में शाहिद पुलिस ऑफिसर और पूजा हेगड़े एक जर्नलिस्ट का किरदार निभा रही हैं। इस बीच मूवी को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की ओर से U/A सर्टिफिकेट मिला है। इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म से शाहिद के एक सीन को भी सीबीएफसी ने कट किया है।

'देवा' में लिप-लॉक सीक्वेंस में CBFC ने बदलाव करने को कहा था। फिल्म की रिलीज को हरी झंडी देने से पहले अब इसमें से शाहिद और पूजा के 6 सैकंड लंबे किसिंग सीन को हटा दिया है। CBFC ने 'गलत इशारे' और अपवित्र शब्दों पर भी कैंची चलाई है। फिल्म 2 घंटे 36 मिनट और 59 सैकंड लंबी होगी। रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी फिल्म सिद्धार्थ रॉय कपूर, शारिक पटेल और उमेश बंसल द्वारा निर्मित है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका