न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रश्मिका ने विजय के साथ मनाया जन्मदिन, फैंस ऐसे लगा रहे अनुमान, जितेंद्र की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए ये सितारे

साउथ के साथ बॉलीवुड में भी जबरदस्त लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल ही अपना जन्मदिन मनाया। वह 5 अप्रैल को 29 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 12:16:12

2 News : रश्मिका ने विजय के साथ मनाया जन्मदिन, फैंस ऐसे लगा रहे अनुमान, जितेंद्र की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए ये सितारे

साउथ के साथ बॉलीवुड में भी जबरदस्त लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल ही अपना जन्मदिन मनाया। वह 5 अप्रैल को 29 साल की हो गईं। इस मौके पर रश्मिका को चाहने वाले फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथियों ने उन्हें जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। रश्मिका ने भी फैंस के लिए ओमान से अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। इनमें रश्मिका समुंदर किनारे एंजॉय करती नजर आईं। अब रश्मिका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी अपनी कुछ ऐसी फोटो शेयर की हैं। इन्हें देख फैंस दावा कर रहे हैं कि रश्मिका ने विजय के साथ ही जन्मदिन का जश्न मनाया है।

विजय ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर समुंदर किनारे से वेकेशन की फोटो शेयर कीं। पहली फोटो में विजय ऑफ व्हाइट शर्ट-पैंट में समुंदर की रेत पर टहलते दिख रहे हैं। दूसरी फोटो में विजय घोड़े की सवारी का मजा ले रहे हैं, जबकि तीसरी फोटो में वे नीले रंग की छतरियों के नीचे आराम फरमा रहे हैं। इससे पहले रश्मिका ने भी जो फोटो शेयर की थीं, उनका बैकग्राउंड विजय की तस्वीरों से मिलता-जुलता लग रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि रश्मिका और विजय साथ थे, भले ही उन्होंने एकसाथ वाली तस्वीर अपलोड नहीं की।

एक फैन ने लिखा, “वही समुंदर, वही जगह। किसी के साथ बर्थडे पार्टी चल रही है।” दूसरे फैन ने कमेंट किया, “कुर्सी का डिजाइन देखिए। वो रश्मिका के जन्मदिन के जश्न में है।” तीसरे ने लिखा, “रश्मिका बर्थडे सेलिब्रेशन। बेस्ट कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा। भगवान आप पर कृपा बनाए रखे।” रश्मिका और विजय के रिलेशनशिप को लेकर कई दिनों से अफवाहें चल रही हैं, लेकिन दोनों ने अभी तक इस बारे में कुछ भी खुलकर नहीं कहा है। रश्मिका के काम पर नजर डालें तो वह 30 मार्च को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में लीड एक्ट्रेस हैं। उनके पास 'थामा' और 'पुष्पा 3' जैसी फिल्में भी हैं। साल 2023 में रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ फिल्म के बाद से रश्मिका लाइमलाइट में हैं।

83 साल के हुए एक्टर जितेंद्र, लेखक मुश्ताक शेख ने शेयर की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

बॉलीवुड में जंपिंग जैक के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता जितेंद्र आज सोमवार (7 अप्रैल) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 83 साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर जितेंद्र के लिए बधाइयों का दौर चल रहा है। जितेंद्र ने फिल्ममेकर बेटी एकता कपूर, बेटे एक्टर तुषार कपूर, एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी, नीलम कोठारी उनके पति एक्टर समीर सोनी, तनुश्री दास गुप्ता सहित मनोरंजन जगत के कई सितारों, परिवार व दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

फिल्म लेखक मुश्ताक शेख ने जश्न से तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें जितेंद्र लोगों के साथ पोज देते नजर आए। मुश्ताक ने कैप्शन में लिखा, “मशहूर शख्सियत का जश्न। सदाबहार जीतू अंकल को उनके 83वें जन्मदिन पर बधाई!! उनके जैसा कोई नहीं है। मैं इस बात को दोहराता हूं कि उनके जैसा कोई नहीं है।” बता दें जितेंद्र का जन्म 7 अप्रैल 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका असली नाम रवि कपूर है।

जितेंद्र ने अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत साल 1964 में आई फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' से की थी। फिल्म में जितेंद्र के साथ राजश्री थीं। जितेंद्र के खाते में 'फर्ज', ‘मेरे हमसफर’, 'हमजोली', 'खुशबू', 'परिचय', 'प्रियतमा', 'तोहफा', 'धरमवीर', ‘हिम्मतवाला’, ‘आशा’, ‘अर्पण’, ‘अपनापन’ सहित कई सफल फिल्में हैं। उन्होंने 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। स्क्रीन पर उनकी जोड़ी जयाप्रदा, श्रीदेवी, रीना रॉय, रेखा के साथ खूब जमी। जितेंद्र लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान