न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रश्मिका ने सलमान को बताया नेक दिल और डाउन टू अर्थ, ‘पंचायत’ के ‘दामाद जी’ की हुई शादी

पिछले साल आई फिल्म ‘एनिमल’ में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने महत्वपूर्ण रोल निभाया था। रश्मिका तब से ही लगातार सुर्खियों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Dec 2024 12:06:14

2 News : रश्मिका ने सलमान को बताया नेक दिल और डाउन टू अर्थ, ‘पंचायत’ के ‘दामाद जी’ की हुई शादी

पिछले साल आई फिल्म ‘एनिमल’ में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने महत्वपूर्ण रोल निभाया था। रश्मिका तब से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिलहाल उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ धूम मचा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर चुकी है। पुष्पा का पहला पार्ट भी सुपरहिट रहा था, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका की ही जोड़ी थी। इस बीच रश्मिका ने उनकी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ के बारे में बात की है। इसमें वह पहली बार सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आएंगी।

रश्मिका ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा कि सलमान बहुत स्पेशल हैं। वह बिल्कुल जमीन से जुड़े लोगों में से हैं। एक बार शूटिंग के वक्त मेरी तबीयत थोड़ी ठीक नहीं थी। ये बात जब उन्हें पता चली तो उन्होंने मेरा ख्याल रखा। उन्होंने क्रू को कहा कि मेरे लिए हेल्दी खाना, गरम पानी और सभी चीजों का ध्यान दें। वह सच में बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्होंने मेरा बहुत ख्याल रखा। मुझे स्पेशल फील करवाया। मेरा मतलब है कि वह देश के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। लेकिन बहुत ही नेक दिल और डाउन टू अर्थ हैं। मैं ‘सिकंदर’ को लेकर काफी उत्साहित हूं।

ये मेरे लिए बहुत स्पेशल फिल्म है और मैं इसे दर्शकों के देखने का इंतजार नहीं कर सकती। बता दें कुछ समय पहले ही सलमान ने हैदराबाद में फिल्म के एक गाने को लेकर शूटिंग की थी। फिल्म में काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी हैं। ‘सिकंदर’ अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। दिग्गज फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर हैं। कहा जा रहा है कि सलमान का 27 दिसंबर को बर्थडे है तो उस दिन ‘सिकंदर’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो सकता है।

‘पंचायत’ फेम एक्टर आसिफ खान ने शेयर कीं निकाह की तस्वीरें

लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' में ‘दामाद जी’ यानी ‘गणेश’ के रोल से घर-घर में लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर आसिफ खान विवाह बंधन में बंध गए हैं। आसिफ ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जेबा के साथ निकाह किया है। आसिफ लंबे समय से शादी को लेकर लाइमलाइट में थे। आसिफ ने 10 दिसंबर को शादी की। अब आसिफ ने अपनी जिंदगी के इस खास मौके की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

आसिफ ने गुरुवार (12 दिसंबर) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “कुबूल है। 10.12.24.” पहली फोटो में नवविवाहित जोडे के एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में जेबा, आसिफ के सीने से लगी मुस्कुरा रही हैं। तीसरी तस्वीर में आसिफ अपनी बेगम के माथे पर किस कर रहे हैं। चौथी तस्वीर में आसिफ ने जेबा को कसकर सीने से लगाया हुआ है।

आखिरी तस्वीर में दोनों एक साथ पोज दे रहे हैं। आसिफ ने सफेद शेरवानी पहनी है तो जेबा गुलाबी लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों पर कमेंट कर फैंस और सेलेब्स कपल को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए कहा, “आप दोनों को ढेरों शुभकामनाएं, अफसोस मैं आ नहीं पाई।” अभिनेता सुयश राय ने कहा, “मुबारक हो भाई।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री