Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Videos : एकसाथ कार में जाते दिखे विजय और रश्मिका, इधर-जॉन ने महिला को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जीता दिल

‘एनिमल’ फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा की डेटिंग को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 2:08:18

2 Videos : एकसाथ कार में जाते दिखे विजय और रश्मिका, इधर-जॉन ने महिला को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जीता दिल

‘एनिमल’ फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा की डेटिंग को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। ऐसे में माना जाता है कि वे रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने आज तक इस बारे में कुछ भी नहीं बोला। फैंस उनके संबंध को और मजबूत होते देखना चाहते हैं। वे उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट साथ में स्पॉट किया गया। आज बुधवार (18 जून) सुबह एयरपोर्ट से निकलने के बाद दोनों एक ही कार में बैठकर वहां से रवाना हुए। दोनों को एक बार फिर से साथ देख उनके चाहने वाले काफी खुश हैं।

इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। पैपराजी ने उनका वीडियो बनाया, जिसमें दोनों कार की पीछे वाली सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसके बाद कार वहां से रवाना हो गई। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “हम उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। खूबसूरत रश्मिका और हैंडसम विजय।” बता दें कि पिछले साल दोनों ने रिलेशनशिप में होने की बात को स्वीकार लिया था, लेकिन अपने पार्टनर का नाम रिवील नहीं किया था। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट और छुट्टियों की तस्वीरें अक्सर ही उनके रिश्ते को बयां करती हैं।

वे फिल्म साउथ इंडियन मूवी ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम कर चुके हैं और कहा जाता है कि उसी के बाद दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो रश्मिका फिलहाल आयुष्मान खुराना के साथ ‘थामा’ की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी। रश्मिका फिर ‘पुष्पा 3’ में फिर से ‘श्रीवल्ली’ के रोल में दिखेंगी। इसके अलावा उनके पास ‘कॉकटेल 2’, ‘द गर्लफ्रेंड’, ‘रेनबो’ और ‘एक साथ दो दो’ जैसे प्रोजेक्ट भी हैं। दूसरी ओर, विजय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंगडम’ के लिए कमर कस रहे हैं। ये 4 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा विजय SVC 59 और राहुल सांकृत्यायन की पीरियड एक्शन ड्रामा VD14 पर भी काम कर रहे हैं।

एयरपोर्ट से बाहर आ रहे थे जॉन अब्राहम, फैन ने दिया बुके तो…

एक्टर जॉन अब्राहम को हाल ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस मौके से उनका एक वीडियो सामने आया, जो अब काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में जॉन एयरपोर्ट से बाहर आते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने स्पोर्टी लुक कैरी किया है। उन्होंने ब्लू जॉगर, व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शर्ट कैरी की है। वे मुस्कुराते हुए जैसे ही बाहर आते हैं, एक फैन उनके करीब आकर उन्हें गुलाब के फूलों का गुलदस्ता भेंट करता है। जॉन इसे लेकर थैंक्स बोलते हैं और उससे कुछ बातें करते हैं।

इसके बाद जॉन उससे गुजारिश करते हैं कि क्या वो इस गुलदस्ते को एयरपोर्ट महिला स्टाफ को दे सकते हैं। शख्स के हां कहते ही जॉन आगे बढ़कर उस महिला स्टाफ को बुके देते हैं और वो खुश हो जाती है। वो बार-बार जॉन को थैंक्यू कहती हैं और एक्टर स्माइल करते रहते हैं। इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है। लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नेटिजंस ने उनकी सादगी और विनम्रता की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “पहले पूछना और फिर देना...जॉन सच्चे जेंटलमैन हैं।”

दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा, “वे असल में बहुत अच्छे इंसान हैं।” एक फैन ने कहा, “स्क्रीन पर विलेन, लेकिन जिंदगी में हीरो।” जॉन की इस हरकत को फैंस ने उनके सॉफ्ट-हार्टेड स्वभाव का सबूत बताया। जॉन को हाल ही में ‘द डिप्लोमैट’ मूवी में देखा गया, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। वे अब ‘तेहरान’, ‘तारिक’ और ‘मारिया’ जैसी फिल्मों में बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका