न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रश्मिका मंदाना की सगाई का वीडियो हो रहा है वायरल, ‘बिग बॉस 18’ में रंग जमाती दिखेंगी हिना खान

‘एनिमल’ फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर लाइमलाइट में हैं। इसमें उनके अपोजिट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Nov 2024 2:18:08

2 News : रश्मिका मंदाना की सगाई का वीडियो हो रहा है वायरल, ‘बिग बॉस 18’ में रंग जमाती दिखेंगी हिना खान

‘एनिमल’ फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर लाइमलाइट में हैं। इसमें उनके अपोजिट एक्टर अल्लू अर्जुन है। ‘पुष्पा’ के पहले पार्ट में भी यही जोड़ी थी। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिलहाल रश्मिका का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनकी सगाई का है जो कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ हुई थी। इसमें दोनों अपनी-अपनी अंगूठी दिखाते नजर आ रहे हैं।

रश्मिका ने साल 2017 में रक्षित के साथ सगाई की थी। रश्मिका ने साल 2016 में रक्षित के साथ कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से डेब्यू किया था। इसी फिल्म के साथ दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था और 3 जुलाई 2017 को दोनों ने सगाई कर ली थी। तब रश्मिका 21 साल की थीं और रक्षित 34 साल के थे। एक साल बाद ही सितंबर 2018 में दोनों ने अचानक ही सगाई टूटने का ऐलान कर दिया था। इसके पीछे वजह क्या थी इस बारे में किसी ने कोई खुलासा नहीं किया था।

रिपोर्टों के अनुसार रश्मिका और रक्षित भले ही अलग हो चुके हैं लेकिन उनकी दोस्ती कायम है। पूर्व में रक्षित ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं और रश्मिका कभी-कभार एक-दूसरे को मैसेज करते हैं। जब भी मेरी फिल्म रिलीज होती है तो वो मुझे शुभकामनाएं देती है और जब भी उसकी फिल्म रिलीज होती है तो मैं उसे बधाई देता हूं। उल्लेखनीय है इन दिनों रश्मिका का नाम साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा से जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों ने ही एक बार भी खुलकर प्यार का इजहार नहीं किया।

BB 18 के वीकेंड का वार में दिख सकती हैं हिना, दिलेरी के साथ लड़ रही हैं कैंसर से जंग

‘बिग बॉस 18’ इस समय लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो को ज्यादा लोकप्रिय बनाने के लिए मेकर्स भी लगातार कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। अब शो से जुड़ी एक अपडेट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मशहूर एक्ट्रेस हिना खान शो में तड़का लगाएंगी। वह ‘वीकेंड का वार’ में दस्तक दे सकती हैं। हिना करीब 6 महीने से ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। ‘बिग बॉस तक’ की तरफ से मिली न्यूज के हिसाब से हिना बतौर गेस्ट एंट्री लेंगी।

कैंसर का पता चलने के बाद हिना पहली दफा किसी शो में नजर आएंगी। उनके फैंस उन्हें देखने के लिए बेकरार हैं। हिना आज शुक्रवार (22 नवंबर) को शूट करेंगी। बता दें हिना ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। उन्होंने BB 11 में शिरकत की थी। हिना उस सीजन की टॉप 2 फाइनलिस्ट में थीं। उनके फैंस ने उन्हें ‘शेर खान’ नाम दिया था। इसके बाद हिना ‘बिग बॉस 14’ में मेंटर बनकर पहुंची थीं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि हिना घरवालों को क्या नसीहत देती हैं। माना जा रहा है कि हिना होस्ट सलमान खान के सामने अपनी कैंसर की जंग की जंग के बारे में भी जानकारी देंगी। हिना लगातार सोशल मीडिया पर हेल्थ से जुड़ी अपडेट दे रही हैं। हाल ही वह मालदीव गई थीं, जहां से उन्होंने तैराकी की तस्वीरें दिखाई थीं। फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए दिन-रात दुआएं कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क