न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की डेट तय, उदयपुर में होगी भव्य वेडिंग

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तारीख तय, 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में होगी भव्य वेडिंग। जानें कपल की लव स्टोरी, सीक्रेट सगाई और रश्मिका के वर्कफ्रंट की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Nov 2025 7:32:01

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की डेट तय, उदयपुर में होगी भव्य वेडिंग

बॉलीवुड और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से दोनों की सगाई की खबरें चल रही थीं और अब रिपोर्ट्स के अनुसार रश्मिका और विजय देवरकोंडा अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने वाले हैं। सीक्रेट सगाई के बाद यह कपल अब सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

26 फरवरी, 2026 को होगी शादी

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी, 2026 को शादी करेंगे। यह ग्रैंड वेडिंग राजस्थान के उदयपुर में स्थित एक महल में आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि दोनों ने 3 अक्टूबर, 2025 को हैदराबाद में सीक्रेट सगाई की थी। इस सगाई को लेकर फिलहाल दोनों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

फिल्म सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट से शुरू हुई थी। इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में वे 2019 की फिल्म "डियर कॉमरेड" में साथ नजर आए। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा और उनकी जोड़ी जल्द ही फैंस की पसंद बन गई। इसके बाद से ही दोनों के डेटिंग की खबरें लगातार सामने आने लगीं। कई मौकों पर उन्हें वेकेशन और रेस्टोरेंट्स में एकसाथ स्पॉट किया गया। हाल ही में रश्मिका ने एक इंटरव्यू में कहा था, "सभी को इस बारे में पता है।"

रश्मिका का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना हाल ही में मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म ‘थामा’ में नजर आईं, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे भी थे। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ 7 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड