न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘रश्मि रॉकेट’ का ट्रेलर, ‘सरदार उधम सिंह’ का पोस्टर और अरमान-अमाल का ‘बरसात’ गाना रिलीज

तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'रश्मि रॉकेट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित इस मच अवेटेड फिल्म का प्रीमियर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Sep 2021 4:54:26

‘रश्मि रॉकेट’ का ट्रेलर, ‘सरदार उधम सिंह’ का पोस्टर और अरमान-अमाल का ‘बरसात’ गाना रिलीज

तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'रश्मि रॉकेट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित इस मच अवेटेड फिल्म का प्रीमियर 15 अक्टूबर को जी5 पर होगा। रश्मि रॉकेट एक छोटे से गांव की एक युवा लड़की की कहानी है जो अविश्वसनीय रूप से तेज धावक है, जो फिनिश लाइन को पार करने का सपना देखती है। अपने सपनों को पूरा करने की यात्रा में उसे जल्द ही पता चलता है कि फिनिश लाइन की दौड़ कई बाधाओं से भरी हुई है और जो एक एथलेटिक प्रतियोगिता की तरह नजर आ रहा है वह सम्मान और यहां तक कि पहचान के लिए उसकी व्यक्तिगत लड़ाई में बदल जाता है।

'रश्मि रॉकेट' का ट्रेलर इसकी प्रमुख नायिका और रश्मि रॉकेट बनने की उनकी यात्रा की एक प्रेरक कहानी को दर्शाता है। तापसी कहती हैं कि यह फिल्म बहुत अलग तरह की है। मुझसे हमेशा तब संपर्क किया जाता है जब या तो स्क्रिप्ट या निर्देशक फिल्म बनाने के लिए तैयार होते हैं, लेकिन इस कहानी की एक लाइन चेन्नई में सुनी और मैंने हां कह दिया। मुझे इस पर बेहद गर्व है। रोनी स्क्रूवाला, नेहा आनंद और प्रांजल खंडड़िया द्वारा निर्मित 'रश्मि रॉकेट' नंदा पेरियासामी, अनिरुद्ध गुहा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है। इसमें सुप्रिया पाठक, अभिषेक बनर्जी, प्रियांशु पेन्युली और सुप्रिया पिलगांवकर भी हैं।

rashmi rocket trailer,sardar udham singh poster,barsaat song,taapsee pannu,vicky kaushal,armaan,amaal malik,bollywood news in hindi

विक्की कौशल ने शेयर किया ‘सरदार उधम सिंह’ का पोस्टर

एक्टर विक्की कौशल काफी समय से अपनी अगली फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ को लेकर लोगों के बीच चर्चा में हैं। विक्की ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर यह साफ कर दिया है कि उनकी इस फिल्म ने ओटीटी का रास्ता चुना है। विक्की ने घोषणा की है कि उनकी यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर विक्की ने लिखा कि हम आपके लिए एक क्रांतिकारी की कहानी लेकर आ रहे हैं।

मेरा दिल प्यार से भर गया है। इस अक्टूबर देखें सरदार उधम सिंह अमेजन प्राइम वीडियो पर। निर्माता रोनी लहिरी ने कहा कि विक्की ने अपने पूरे जीवन की यात्रा में उधम सिंह की असंख्य भावनाओं के वास्तविक सार को सामने लाने के लिए जबरदस्त कोशिश की है। 'सरदार उधम सिंह' की कहानी मुख्य रूप से अमृतसर के 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार के बदले की कहानी है। उधम सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है। (पोस्टर देखने के लिए क्लिक करें)


rashmi rocket trailer,sardar udham singh poster,barsaat song,taapsee pannu,vicky kaushal,armaan,amaal malik,bollywood news in hindi

बरसात...गाने के लिए साथ आए अरमान-अमाल और पिता डब्बू मलिक

अरमान और अमाल मलिक की आवाज को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों भाई फिल्मी गाने के साथ म्यूजिक वीडियो के लिए भी गाते हैं। अब वे अपने नए ट्रैक बरसात के लिए एक साथ आए हैं, जिसे रिलीज कर दिया गया है। इस बार दोनों के साथ पहली बार पिता डब्बू मलिक ने भी सहयोग किया है। डब्बू ने गाने के म्यूजिक वीडियो का निर्देशन किया है। अरमान और अमाल के खाते में खूबसूरत का गाना नैना..., फिल्म मैं तेरा हीरो का गाना मैं हूं हीरो तेरा..., सनम रे का हुआ है आज पहली बार... और बेल बॉटम से तुम आओगे...सहित कई हिट गाने हैं। डब्बू ने कहा कि बरसात के लिए अपने प्रतिभाशाली बेटों के साथ टीम बनाकर मुझे बेहद गर्व हो रहा है।

अरमान और अमाल ने जिस ईमानदारी के साथ इस गाने को बनाया है, वह प्यारा है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इससे जुड़ेंगे जैसे हमने किया। अरमान ने कहा कि बरसात... एक ऐसे जोड़े के बीच की भावना के बारे में है, जहां सब कुछ सही नहीं है। गीत के बोल और बारिश इन सटीक भावनाओं को बताती है। डब्बू मलिक के एमडब्लूएम एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, अरमान मलिक द्वारा गाया गया, अमाल मलिक द्वारा रचित, कुणाल वर्मा द्वारा लिखित और अरमान और मेधा राणा की विशेषता वाली बरसात... अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका