न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वेब सीरीज ‘तंदूर’ के साथ डिजिटल वर्ल्ड में डेब्यू को तैयार हैं रश्मि देसाई, गाना रिलीज, देखें…

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई के फैंस के लिए अच्छी खबर है। रश्मि जल्द ही वेब सीरीज 'तंदूर' के साथ डिजिटल डेब्यू करने को तैयार हैं। उनको...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Jul 2021 6:28:15

वेब सीरीज ‘तंदूर’ के साथ डिजिटल वर्ल्ड में डेब्यू को तैयार हैं रश्मि देसाई, गाना रिलीज, देखें…

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई के फैंस के लिए अच्छी खबर है। रश्मि जल्द ही वेब सीरीज 'तंदूर' के साथ डिजिटल डेब्यू करने को तैयार हैं। उनको लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और वे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। 'तंदूर' उल्लू प्रीमियम ऐप पर स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज का एक गाना शुक्रवार को रिलीज हुआ है।

इस गाने में रश्मि की अपने ऑनस्क्रीन पति यानी तनुज के साथ जोरदार केमिस्ट्री दिख रही है। गाने की शुरुआत रश्मि-तनुज के विवाह से होती है और ये जोड़ी सात फेरे लेते हुए नजर आ रही है। इसी शादी में एक शख्स ऐसा भी दिखता है जो थोड़ा निराश और दुखी है। शादी के बाद ये जोड़ी नया घर सजाती-बसाती और रोमांस करती हुई नजर आ रही है। रश्मि एज यूजुअल इस गाने में भी काफी सुंदर लग रही हैं।


वेब सीरीज में महत्वाकांक्षी पोलिटिशियन का रोल निभाएंगी रश्मि

आपको बता दें कि रश्मि सीरीज में पलक के नाम से एक महत्वाकांक्षी राजनीतिज्ञ के रूप में दिखेंगी, जिसे अपने प्रेमी से चुपके से शादी करनी पड़ती है। रश्मि ने बताया था कि शो में पलक एक गृहिणी हैं, लेकिन उसकी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी नहीं है। वह एक होने के लिए लड़ाई लड़ती है, लेकिन जिस लड़ाई और संघर्ष से वह गुजरती हैं, उसका नतीजा अच्छा नहीं मिलता। अलग-अलग परिस्थितियां उसकी जिंदगी रूचिकर बनाती हैं। सह-कलाकार तनुज के बारे में रश्मि ने कहा कि यह एक मजेदार यात्रा थी। लगभग एक पार्टी की तरह, जिसे गंभीरता से अंजाम दिया गया।


उतरन से मिली लोकप्रियता, कई रियलिटी शोज का रह चुकी हैं हिस्सा

रश्मि ने हिंदी फिल्म 'ये लम्हे जुदाई के' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2006 में 'रावण' से टीवी की दुनिया में कदम रखा। फिर वो 'परी हूं मैं' में डबल रोल में दिखाई दीं। उन्हें 'उतरन' सीरियल में तपस्या ठाकुर का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल हुई। इसके बाद वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ 'दिल से दिल तक' में नजर आईं। 2020 में रश्मि 'नागिन' में दिखाई दीं।

वो शॉर्ट मूवी 'तमस' में भी नज़र आ चुकी हैं। रश्मि ने कई रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है। इनमें 'जरा नचके दिखा', 'झलक दिखला जा', 'खतरों के खिलाड़ी', 'नच बलिए' और 'बिग बॉस 13' शामिल है। रश्मि ने स्टैंड-अप कॉमेडी शोज भी किए हैं। वो कॉमेडी सकर्स महासंग्राम, कॉमेडी का महामुकाबला, कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी नाइट्स लाइव में दिखाई दी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका