न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नेहा पर गलत तरीके से फोकस किया कैमरा तो भड़कीं रश्मि, इधर गौहर ने प्रज्ञा को सपोर्ट कर पैपराजी को लताड़ा

किसी भी एक्ट्रेस को कभी भी और कहीं भी देखते ही पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने की होड़ में लग जाते हैं। कई बार पैपराजी एक्ट्रेस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 July 2025 8:49:21

2 News : नेहा पर गलत तरीके से फोकस किया कैमरा तो भड़कीं रश्मि, इधर गौहर ने प्रज्ञा को सपोर्ट कर पैपराजी को लताड़ा

किसी भी एक्ट्रेस को कभी भी और कहीं भी देखते ही पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने की होड़ में लग जाते हैं। कई बार पैपराजी एक्ट्रेस को बोल्ड ड्रेस में देखकर गलत एंगल से उनकी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। इस बात को लेकर उन्हें लताड़ और फटकार भी पड़ चुकी है लेकिन वे बाज नहीं आते। अब एक बार फिर से सिंगर नेहा भसीन के साथ कुछ ऐसा ही घटित हुआ, जिसको लेकर अब उनकी दोस्त एक्ट्रेस रश्मि देसाई भड़क गई हैं। रश्मि ने पैपराजी को जमकर डांट पिलाई है। रश्मि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में नेहा का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें नेहा लैवेंडर कलर की शॉर्ट और बैकलेस ड्रेस में नजर आ रही हैं।

वहीं, पैप्स नेहा का पीछे से चलते हुए वीडियो बना रहे और गलत तरीके से कैमरा फोकस कर रहे हैं। इस बात से रश्मि का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस वीडियो में नेहा कहती हैं-वो आप लोगों की तरह गंदे-गंदे शॉट्स नहीं लेते। वीडियो के कैप्शन में रश्मि ने लिखा, “वो वाकई सीनियर हैं और उन्होंने जो काम किया है, उसकी आप इस जिंदगी में सिर्फ कल्पना ही कर सकते हैं। ये वाकई अपमानजनक है और मेरा विश्वास करें कि ये बिल्कुल भी मजाक नहीं है। उसके कहने के बाद भी आप सभी इस तरह का बर्ताव कर रहे हैं।

यह साफ तौर पर दिखाता है कि आप लोगों में कोई सम्मान नहीं है और यह बीजी जानबूझकर ऐसा कर रही है, आप लोगों को क्या दिखाने की कोशिश कर रहे हैं????” बता दें रश्मि ने अपनी लाइफ में काफी मुश्किलों का सामना किया है। रश्मि को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली कलर्स चैनल के शो ‘उतरन’ के जरिए। इस शो में उन्हें ‘तपस्या’ की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। टीवी के अलावा रश्मि ने भोजपुरी और असम भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। रश्मि को भोजपुरी इंडस्ट्री में रवि किशन जैसे एक्टर संग काम करते देखा गया।

उस दौरान रश्मि का नाम दिव्या देसाई था। रश्मि अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद रश्मि को नंदीश संधू से प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिका और तलाक हो गया। शादी के बाद रश्मि प्रेग्नेंट हो गई थीं, लेकिन ‘नच बलिए’ के दौरान उनका मिसकैरेज हो गया।

rashmi desai,actress rashmi desai,uttaran serial,neha bhasin,singer neha bhasin,rashmi neha,rashmi paparazzi,gauhar khan,actress gauhar khan,pragya jaiswal,actress pragya jaiswal,gauhar pragya

पैपराजी ने प्रज्ञा जायसवाल के लिए की अभद्र टिप्पणी, गौहर खान ने वीडियो शेयर कर लिखा…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी ने एक हसीना संग ऐसी हरकत कर दी जिसे देखकर एक्ट्रेस गौहर खान भड़क गईं। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल एक्टर जायद खान के बर्थडे में शामिल हुई थीं। इस दौरान प्रज्ञा ने ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। पैप्स ने प्रज्ञा को स्पॉट किया तो हसीना ने उन्हें जमकर पोज दिए और फिर वो वहां से जाने लगीं। इसके बाद पैपराजी ने प्रज्ञा को अभद्र तरीके से बुलाया। पैप्स की ये हरकत पर प्रज्ञा काफी गुस्सा हो गई थीं।

देखा जा सकता है कि प्रज्ञा का मुंह बन जाता है। ये वीडियो जब गौहर ने देखा तो वो प्रज्ञा के सोपर्ट में आई और उन्होंने पैप्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई। गौहर ने ये वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, “क्या पैपराजी छेड़छाड़ के कल्चर को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं? ये पहली बार नहीं है। ऐसे बहुत लोग हैं, जो इज्जत करते हैं लेकिन बहुत से ऐसे भी है जो हमेशा अभद्र टिप्पणियां करते हैं। मुझे लगता है कि इस पर बोलना चाहिए। आप सीमा को पार नहीं कर सकते।”

गौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अब ‘फौजी 2’ में नजर आ रही हैं। इस शो में वह लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर की दमदार भूमिका निभा रही हैं। शो के निर्माता संदीप सिंह हैं और दर्शकों को यह काफी पसंद आ रहा है। गौहर इन दिनों अपनी सैकंड प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। उनकी शादी मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद के साथ हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

जबलपुर हादसा: बरगी डैम में क्रूज पलटने की पूरी कहानी, कप्तान ने बताई घटना की अंदरूनी सच्चाई
जबलपुर हादसा: बरगी डैम में क्रूज पलटने की पूरी कहानी, कप्तान ने बताई घटना की अंदरूनी सच्चाई
दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगा लगाम, फीस वसूली को लेकर DoE ने जारी किए सख्त निर्देश
दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगा लगाम, फीस वसूली को लेकर DoE ने जारी किए सख्त निर्देश
TMC को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, बंगाल काउंटिंग में केंद्रीय कर्मियों की तैनाती पर चुनाव आयोग का फैसला बरकरार
TMC को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, बंगाल काउंटिंग में केंद्रीय कर्मियों की तैनाती पर चुनाव आयोग का फैसला बरकरार
राजा रघुवंशी मर्डर केस: इंदौर शिफ्ट होने की तैयारी में सोनम, जमानत के बाद नई रणनीति पर चर्चा तेज
राजा रघुवंशी मर्डर केस: इंदौर शिफ्ट होने की तैयारी में सोनम, जमानत के बाद नई रणनीति पर चर्चा तेज
आपके फोन में अचानक बजा सायरन? घबराने की जरूरत नहीं, सरकार का आपदा अलर्ट सिस्टम टेस्ट हुआ सक्रिय
आपके फोन में अचानक बजा सायरन? घबराने की जरूरत नहीं, सरकार का आपदा अलर्ट सिस्टम टेस्ट हुआ सक्रिय
होर्मुज संकट के बीच LPG राहत की उम्मीद, 45 हजार टन गैस लेकर भारत की ओर निकलने को तैयार सुपरटैंकर
होर्मुज संकट के बीच LPG राहत की उम्मीद, 45 हजार टन गैस लेकर भारत की ओर निकलने को तैयार सुपरटैंकर
सम्राट चौधरी की नीतीश कुमार से मुलाकात, बिहार की सियासत में कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज
सम्राट चौधरी की नीतीश कुमार से मुलाकात, बिहार की सियासत में कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज
शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग, चार राशियों के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव
शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग, चार राशियों के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव
UP कोर्ट का बड़ा आदेश: 12 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को समन
UP कोर्ट का बड़ा आदेश: 12 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को समन
NEET UG 2026: परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में Google Maps पर निर्भर न रहें, NTA ने छात्रों को दी सख्त चेतावनी
NEET UG 2026: परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में Google Maps पर निर्भर न रहें, NTA ने छात्रों को दी सख्त चेतावनी
बोतल से आने लगी है बदबू? जानिए आसान सफाई का तरीका, कुछ ही मिनटों में फिर से चमक उठेगी बोतल
बोतल से आने लगी है बदबू? जानिए आसान सफाई का तरीका, कुछ ही मिनटों में फिर से चमक उठेगी बोतल
वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद जेमिसन का जोश पड़ा भारी, BCCI ने लगाई फटकार, मिला डिमेरिट पॉइंट
वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद जेमिसन का जोश पड़ा भारी, BCCI ने लगाई फटकार, मिला डिमेरिट पॉइंट
चाय पीने का सही समय क्या है? जानिए किस टाइम को कहा जाता है इसका ‘गोल्डन आवर’
चाय पीने का सही समय क्या है? जानिए किस टाइम को कहा जाता है इसका ‘गोल्डन आवर’
पीले दांतों से छुटकारा पाने का आसान घरेलू उपाय: मुस्कान को बनाएं और भी चमकदार
पीले दांतों से छुटकारा पाने का आसान घरेलू उपाय: मुस्कान को बनाएं और भी चमकदार