न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 16 की उम्र में कास्टिंग काउच की शिकार हुईं एक्ट्रेस ने बताया पूरा किस्सा, ईशा ने हटाईं रुपाली से जुड़ी पोस्ट

रश्मि देसाई (38) टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। रश्मि ने 'उतरन', ‘नागिन’ और 'दिल से दिल तक' जैसे शो से फैंस का भरपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Nov 2024 11:36:06

2 News : 16 की उम्र में कास्टिंग काउच की शिकार हुईं एक्ट्रेस ने बताया पूरा किस्सा, ईशा ने हटाईं रुपाली से जुड़ी पोस्ट

रश्मि देसाई (38) टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। रश्मि ने 'उतरन', ‘नागिन’ और 'दिल से दिल तक' जैसे शो से फैंस का भरपूर प्यार बटोरा। वह ‘बिग बॉस 13’ का हिस्सा भी रहीं। रश्मि भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं। रश्मि जल्द ही हिंदी फिल्म ‘मिशन लैला, हिसाब बराबर’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह गुजराती फिल्म ‘मॉम ताने नै समझे’ की शूटिंग में बिजी हैं। वह पंजाबी फिल्म ‘चम्बे दी बूटी’ पर भी काम कर रही हैं। इस बीच रश्मि ने पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था, जब 16 साल की थीं।

रश्मि ने कहा कि इंटरनेट पर पहले ही ऐसी कई कहानियां भरी पड़ी हैं। मुझे याद है कि एक दिन ऑडिशन के लिए बुलाया था। मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड थी। मैं पहुंच गई, लेकिन वहां सिर्फ एक शख्स के अलावा कोई नहीं था। वहां कोई कैमरा भी नहीं था। उसने मेरी ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर मुझे बेहोश करने की पूरी कोशिश की। मैं कहती रही कि मुझे ये सब नहीं करना है। लेकिन वह मेरे दिमाग को कंट्रोल में करना चाहता था। लेकिन जैसे-तैसे मैं किसी तरह वहां से निकली और घर आकर मां को सबकुछ बता दिया।

मुझे याद है कि अगले दिन, मैं अपनी मां के साथ उस शख्स से मिलने गई और मेरी मां ने उसे एक तमाचा मारा, ताकि उसे सबक सिखाया जा सके। कास्टिंग काउच एक हकीकत है। लेकिन हर इंडस्ट्री में अच्छे और बुरे लोग होते हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे कुछ शानदार लोगों के साथ काम करने का मौका मिला, जिनके साथ मेरा वर्क एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा। भगवान ने मेरी मदद की।

rashmi desai,actress rashmi desai,rashmi casting couch,uttaran,isha verma,rupali ganguly,actress rupali ganguly,isha rupali,anupama

रुपाली गांगुली ने सौतेली बेटी ईशा वर्मा के खिलाफ किया 50 करोड़ का मानहानि केस

‘अनुपमा’ फेम मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली हाल ही में विवादों में घिर गईं। उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। ईशा ने रुपाली पर अपने पिता अश्विन के वर्मा के साथ विवाहेतर संबंध में होने और उनके माता-पिता के रिश्ते को तोड़ने का आरोप लगाया। इन आरोपों के जवाब में रुपाली ने ईशा के खिलाफ 50 करोड़ रुपए का मानहानि का केस दर्ज करा दिया है।

रुपाली के केस करते ही ईशा ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को प्राइवेट बना लिया और रुपाली और अपने पिता से जुड़ी सभी पोस्ट हटा दीं। रिपोर्टों के अनुसार ईशा ने वह वीडियो भी डिलीट कर दिया जिसमें उन्होंने सौतेली मां और पिता पर आरोप लगाए थे। ईशा ने एक रेस्टोरेंट की वह इमेज भी हटा दी जिसमें वह पिता और रुपाली के साथ दिख रही थीं।

इससे पहले ईशा ने एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया था कि न तो उनके पिता और न ही रुपाली ने उनसे माफी मांगी, बल्कि उन्होंने उनकी असुरक्षाओं का मजाक उड़ाया और उनके मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज किया। ईशा ने बताया कि उनकी मां को परिवार चलाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी और अमेरिका में जीवनयापन महंगा होने के कारण उन्होंने दो नौकरियां कीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री