न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रवीना को राशा ने ऐसे किया बर्थडे विश, मल्लिका ने मुंबई में पहली बार मनाया जन्मदिन, दिखाई झलक

बॉलीवुड में ‘मस्त मस्त गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन आज शनिवार (26 अक्टूबर) को अपना 50वां जन्मदिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Oct 2024 8:08:23

2 News : रवीना को राशा ने ऐसे किया बर्थडे विश, मल्लिका ने मुंबई में पहली बार मनाया जन्मदिन, दिखाई झलक

बॉलीवुड में ‘मस्त मस्त गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन आज शनिवार (26 अक्टूबर) को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर रवीना को चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें दिल खोलकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। रवीना की बेटी राशा थडानी ने मां के साथ कुछ फोटो शेयर की हैं। इनमें मां-बेटी का खूबसूरत रिश्ता महसूस किया जा सकता है। राशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां को बर्थडे विश किया। फोटो में राशा के बचपन की तस्वीर भी शामिल है, जिसमें वह अपनी मां की गोदी में बैठी हैं।

राशा बहुत प्यारी लग रही हैं। दोनों की क्यूट जोड़ी पर फैंस भरपूर प्यार लुटा रहे हैं। पहली तस्वीर में रवीना ने गोल्डन ड्रेस पहनी है। साथ में राशा सिल्वर लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। अगली तस्वीर में रवीना और राशा ने काली ड्रेस पहनी है। तीसरी तस्वीर में रवीना अपने डॉग के साथ दिख रही हैं। राशा ने अपने बचपन की तस्वीर भी साझा की है। एक फोटो में रवीना और राशा एक साथ तैयार हो रही हैं। उधर, रवीना ने भी अपनी दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।

रवीना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनको आखिरी बार संजय दत्त के साथ बिनॉय गांधी द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी ‘घुड़चढ़ी’ में देखा गया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अब वह अहमद खान के डायरेक्शन में बन रही मूवी ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखाई देंगी, जिसमें वह एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, सुनील शेट्टी, अनिल कपूर, अरशद वारसी और दिशा पटानी जैसे कलाकार भी शामिल हैं। रवीना इन दिनों ओटीटी पर भी चमक बिखेर रही हैं। रवीना ने 90 के दशक की शुरुआत में करिअर शुरू किया था। उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। रवीना की गोविंदा के साथ जोड़ी खूब जमी।

24 अक्टूबर को 48 साल की हो गईं ‘मर्डर’ फेम एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत

अपनी बोल्ड इमेज के लिए मशहूर ग्लैमरस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत 24 अक्टूबर को 48 साल की हो गईं। मल्लिका मुंबई में हैं और उन्होंने पहली बार अपना बर्थडे यहीं सेलिब्रेट किया, जिसे उन्होंने अब तक का सबसे अच्छा जन्मदिन बताया है। मल्लिका ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो भी शेयर किया है। मल्लिका मल्टी कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगीं। वह अपनी गाड़ी से उतरते हुए दिखाई देती हैं और फिर पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज देती हैं।

इसके बाद मल्लिका ने केक काटा और पैपराजी को केक भी खिलाया। इस मौके पर मल्लिका ने कई तस्वीरें भी खिंचवाईं। अपने जन्मदिन के जश्न का वीडियो शेयर करते हुए मल्लिका ने लिखा, “मुंबई में यह पहला जन्मदिन था। यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा बर्थडे था। इसे खास बनाने के लिए मीडिया का बहुत धन्यवाद!” मल्लिका ने पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से लंबे समय के बाद बॉलीवुड में वापसी की। लोगों को इसमें मल्लिका का अंदाज पसंद आया।

हालांकि फिल्म बहुत ज्यादा कमाई नहीं कर पाई। हरियाणा के हिसार में जन्मीं मल्लिका ने टीवी विज्ञापन और लैक टुनू जैसे म्यूजिक वीडियो के साथ करिअर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2002 में बॉलीवुड में एंट्री की। फिर ‘मर्डर’ में इमरान हाशमी के साथ खूब इंटीमेट सीन देकर काफी पॉपुलर हो गईं। इसके बाद वह ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’, ‘शादी से पहले’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार