न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गोविंदा-रवीना के गाने पर थिरके यशवर्धन-राशा, वीडियो वायरल, ‘बिपाशा को मिल रहा कर्मों का फल’

हाल ही में एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा ने पार्टी में जमकर ठुमके लगाए। डांस वीडियो में दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 02 Mar 2025 12:11:16

2 News : गोविंदा-रवीना के गाने पर थिरके यशवर्धन-राशा, वीडियो वायरल, ‘बिपाशा को मिल रहा कर्मों का फल’

हाल ही में एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा ने पार्टी में जमकर ठुमके लगाए। डांस वीडियो में दोनों की ट्यूनिंग देखने को मिल रही है। ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इन दोनों को देख फैंस को उनके माता-पिता की याद आ रही है। दरअसल यशवर्धन की शनिवार (1 मार्च) को बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। इसमें राशा के साथ दूसरे लोग भी शामिल हुए थे। राशा डांस फ्लोर पर जमकर थिरकीं। राशा ने धमाकेदार डांस से सभी का दिल जीत लिया।

यशवर्धन भी राशा के साथ झूमते नजर आए। दोनों स्टारकिड्स गोविंदा और रवीना के गाने 'अखियों से गोली मारे' पर डांस कर रहे थे। यह गाना साल 1998 में आई फिल्म 'दूल्हे राजा' से है। यह गाना जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय हुआ था और आज भी इसकी चमक बरकरार है। वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “तमन्ना है कि अखियों से गोली मारे 2 में इस जोड़ी को देख पाएंगे।” दूसरे यूजर ने लिखा, “ओल्ड इज गोल्ड।” तीसरे यूजर ने लिखा, “बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभानल्लाह।”

उल्लेखनीय है कि रवीना और गोविंदा ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती थी। अब यशवर्धन भी जल्द ही फिल्मों में अपने करिअर की शुरुआत करने वाले हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने यह जानकारी दी थी। राशा ने इसी साल 'आजाद' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में अजय देवगन और उनके भानजे अमन देवगन थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई।

मीका सिंह की फिल्म ‘डेंजरस’ में बिपाशा और करण ने किया था काम

मशहूर सिंगर मीका सिंह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। मीका ने साल 2020 में वेब सीरीज ‘डेंजरस’ से प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा। मीका ने बजट ध्यान में रखते हुए लीड रोल के लिए करण सिंह ग्रोवर को साइन कर लिया था और फीमेल लीड के लिए एक नया चेहरा लॉन्च करना चाहते थे। हालांकि करण की पत्नी बिपाशा बसु ने जिद की कि वो ये रोल करना चाहती हैं। बिपाशा के साथ काम करके मीका को बिल्कुल मजा नहीं आया। मीका ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा है कि बिपाशा के साथ जो कुछ भी हो रहा है, वो उनके कर्मों का फल है।

आपको क्यों लगता है कि उनके पास अब काम नहीं है? भगवान सब देख रहे हैं। दोनों मेरे चहेते घर पर बैठे हैं। अगर आप एक इंसान को दुखी करोगे तो भगवान भी देखते हैं। मुझे करण बहुत पसंद थे और मैं अपने संगीत को सामने लाने के लिए एक फिल्म बनाना चाहता था। मेरा बजट करीब 4 करोड़ रुपए था। शूटिंग लंदन में हुई और बजट 4 से बढ़कर 14 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

बिपाशा ने इतना ड्रामा किया कि मुझे प्रोडक्शन में आने पर पछतावा होने लगा। जब कुछ बेरोजगार हीरोइनें मुश्किल दौर से गुजर रही होती हैं, तो उन्हें उन प्रोड्यूसर्स का सम्मान करना चाहिए जो उनके पास ऑफर लेकर आते हैं। बता दें बिपाशा को आखिरी बार लगभग 5 साल पहले स्क्रीन पर देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड