Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हनी सिंह को मिली इस मामले में बड़ी राहत, ‘कॉकटेल 2’ मूवी के सेट से शाहिद-कृति का वीडियो लीक

सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने पूरी दुनिया में अपनी आवाज और अंदाज का जादू चलाया है। वे बॉलीवुड की फिल्मों के साथ म्यूजिक एल्बम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Sep 2025 12:38:51

2 News : हनी सिंह को मिली इस मामले में बड़ी राहत, ‘कॉकटेल 2’ मूवी के सेट से शाहिद-कृति का वीडियो लीक

सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने पूरी दुनिया में अपनी आवाज और अंदाज का जादू चलाया है। वे बॉलीवुड की फिल्मों के साथ म्यूजिक एल्बम के ढेरों लोकप्रिय और सुपरहिट गाने गा चुके हैं। हनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जो हमेशा उनके साथ खड़ी रहती है। इस बीच हनी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल हनी को राष्ट्रीय लोक अदालत से बड़ी राहत मिली है। मोहाली कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने हनी के ‘मखना’ गाने में महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक और अश्लील शब्दों के इस्तेमाल को लेकर की गई FIR को भी रद्द कर दिया है।

इस मामले में रद्दीकरण रिपोर्ट भी दाखिल कर दी गई है। बता दें कि साल 2018 में पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी और एएसआई लखविंदर कौर ने गाने में इस्तेमाल किए गए शब्दों को सच साबित करते हुए एक एफआईआर दर्ज कराई थी। मनीषा ने इस साल अपना बयान दर्ज कराया और कहा कि अगर इस मामले में रद्दीकरण रिपोर्ट दर्ज की जाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इस मामले की सुनवाई के बाद पीठासीन अधिकारी अनीश गोयल ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट और शिकायतकर्ताओं की सहमित को देखते हुए FIR रद्द करने का आदेश दे दिया है।

कोर्ट के इस आदेश के बाद अब हनी के खिलाफ चल रहा ये मामला आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है। इस मामले को लेकर साल 2019 में FIR दर्ज कराई गई थी। इस मामले के सामने आने के बाद गाने के बोल को लेकर खूब हल्ला मचा था। पंजाब महिला आयोग ने इस गाने के बोलों पर आपत्तिजनक सामग्री का हवाला देते हुए इस पर बैन लगाने की सिफारिश भी की थी। बता दें 'मखना' को दिसंबर 2018 में टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था। इसमें हनी के साथ नेहा कक्कड़ ने भी अपनी आवाज दी थी। इस गाने के बोल खुद हनी ने ही लिखे थे। हनी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनके गाए ‘लुंगी डांस’, 'चार बोतल वोदका', 'दिल चोरी', 'ब्लू आईज', 'लव डोज', 'आंखों-आंखों', 'देशी बीट', 'हाई हिल्स' गाने काफी पसंद किए गए हैं।
yo yo honey singh,honey singh,singer honey singh,rapper honey singh,mohali lok adalat,shahid kapoor,kriti sanon,rashmika mandanna,cocktail 2 इटली में चल रही है ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग, शाहिद और कृति के साथ रश्मिका भी हैं मूवी में

साल 2012 में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की त्रिकोणीय प्रेम कहानी 'कॉकटेल' ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। अब डायरेक्टर होमी अदजानिया इस फिल्म का सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ लेकर आ रहे हैं। इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की अहम भूमिकाएं हैं। तीनों सितारे पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। हालांकि कृति और शाहिद ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में काम कर चुके हैं।

फिल्म की शूटिंग फिलहाल इटली की खूबसूरत गलियों और सड़कों पर चल रही है। वहीं से कुछ बिहाइंड द सीन (BTS) क्लिप्स लीक हो चुकी हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में शाहिद लाल-सफेद प्रिंटेड शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं, जबकि कृति फ्रिंज स्कर्ट और कलरफुल बिकिनी टॉप में स्टनिंग लग रही हैं। दोनों सड़क किनारे इमोशनल सीन शूट कर रहे हैं।

रश्मिका की कुछ फोटो भी सामने आ चुकी हैं, जिनमें वे ऑरेंज ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उनका नया हेयरकट और ट्रेंडी लुक सबका ध्यान खींच रहा है। रश्मिका एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगी। फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो यह अगले साल की पहली तिमाही में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका