न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘एक था टाइगर’ करने के बाद रणवीर ने इसलिए नहीं की ‘टाइगर जिंदा है’, सलमान ने इन्हें लगाई तगड़ी फटकार

एक्टर रणवीर शौरी कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्हें कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। हालांकि उन्हें बॉलीवुड में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Aug 2025 8:05:03

2 News : ‘एक था टाइगर’ करने के बाद रणवीर ने इसलिए नहीं की ‘टाइगर जिंदा है’, सलमान ने इन्हें लगाई तगड़ी फटकार

एक्टर रणवीर शौरी कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्हें कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। हालांकि उन्हें बॉलीवुड में कोई खास सफलता नहीं मिली। रणवीर पिछले साल बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा थे, जिसे अनिल कपूर ने होस्ट किया था। वे तीसरे स्थान पर रहे थे। रणवीर ने साल 2012 में सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'एक था टाइगर' में ‘गोपी’ का किरदार निभाया था और वाहवाही लूटी थी। जब साल 2017 में इसका सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' आया तो उसमें से रणवीर गायब रहे। उन्होंने अब एक इंटरव्यू में इसके पीछे की वजह बताई है।

रणवीर ने 'डिजिटल कमेंट्री' को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘टाइगर’ के बाद यशराज फिल्म्स (YRF) ने मुझे ‘टाइगर 2’ भी ऑफर की। लेकिन समस्या यह थी कि भूमिका प्रीक्वल से छोटी थी। यह तब था जब यश चोपड़ा और सलीम खान ने पहली फिल्म में मेरे काम की तारीफ की थी। जब मुझे दूसरी फिल्म की स्क्रिप्ट मिली, तो मैंने देखा कि मेरा रोल पहले की तुलना में छोटा था और मेरी फीस भी कम थी। मेरा तर्क था कि अगर मेरे किरदार को पसंद किया जा रहा है, तो मेरी फीस और मेरा स्क्रीन टाइम बढ़ना चाहिए। लेकिन वो बोले कि वे इतना ही दे सकते हैं। इसके बाद मैंने इसे रिजेक्ट कर दिया।

हालांकि जब YRF ने साल 2023 में 'टाइगर 3' पर काम शुरू किया, तो रणवीर से फिर संपर्क किया लेकिन इस बार कुछ शर्त रखी गई थी, जिससे वे निराश हो गए थे। रणवीर ने कहा कि जब ‘टाइगर 3’ बनाने का समय आया, तब गिरीश कर्नाड का निधन हो चुका था। इसलिए उनके बाद ‘टाइगर’ की मूल टीम में मैं ही बचा था। उन्होंने मुझसे फिर कॉन्टैक्ट किया, लेकिन उसी समस्या के साथ। मैं ऐसा था कि क्या आप मुझे इसलिए वापस बुला रहे, जिससे मेरा किरदार मार सकें? उन्होंने कहा कि हां।

और इसी बात से मुझे गुस्सा आया और मैंने वो रोल गुस्से में किया। ठीक है मैं अपने कैरेक्टर को मौत देने आ जाऊंगा। अगर आपने मेरे किरदार को इतना छोटा कर दिया है, तो उसे मरने दो। हालांकि इस बार उन्होंने मुझे ठीक-ठाक पैसे दिए। यह ज्यादा तो नहीं, लेकिन ठीक-ठाक था। मैं सिर्फ फिल्म में अपने किरदार को मारने गया था। उसकी मौत ने मुझे पहली फिल्म के अंत की याद दिला दी थी।

‘बिग बॉस 19’ के पहले वीकेंड का वार में कॉमेडियन प्रणित मोरे पर बरसे सलमान

टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 19वां सीजन अपने पहले हफ्ते में ही सुर्खियों में आ गया है। अब शो का पहला वीकेंड का वार आने वाला है और इसका प्रोमो भी रिलीज हो चुका है। इस बार होस्ट सुपरस्टार सलमान खान अपने खास अंदाज में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे। प्रोमो में सलमान शुरुआत में मस्ती के मूड में नजर आते हैं, लेकिन जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ती है वो गंभीर हो जाते हैं। सबसे पहले उनका गुस्सा फूटता है स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे पर।

सलमान, प्रणित को फटकार लगाते हुए बोलते हैं, “मुझे पता है आपने मुझ पर क्या-क्या बोला है, कौन-कौन से जोक्स मारे हैं, जो सही नहीं थे। अगर आप मेरी जगह होते और मैं आपकी जगह अंदर होता तो आप कैसे रिएक्ट करते? आपको लोगों को हंसाना था, मेरा नाम यूज करके आपने वो किया, लेकिन मुझे लगता है कि आपको बिलो द बेल्ट नहीं जाना चाहिए था।” सलमान की इस डांट के बाद प्रणित शर्मिंदा नजर आए और चुपचाप सिर झुकाए बैठे रहे।

प्रणित के अलावा बसीर अली को भी सलमान से डांट सुननी पड़ी। इस प्रोमो के बाद सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें प्रणित की कुछ क्लिप्स हैं जिनमें वो सलमान पर जोक्स मारते नजर आ रहे हैं। प्रणित वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, "सलमान के सामने पैसे की बात कर रहा है कि हमने सलमान को पैसे खिलाए, भाई सलमान पैसे खाता ही नहीं है, वो लोगों के करिअर खाता है।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह