न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ष के अंत में B.O. पर होगा महामुकाबला, शाहिद कपूर की अनाम और प्रभास की द राजा साब के साथ त्रिकोणात्मक मुकाबले में धुरंधर

‘धुरंधर’ को लेकर बड़ी घोषणा सामने आई है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज़ डेट 5 दिसंबर 2025 तय कर दी है। यह दिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए खास होगा क्योंकि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का मुकाबला प्रभास की मल्टी-लैंग्वेज हॉरर कॉमेडी ‘द राजा साब’ से होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 06 Jul 2025 10:34:46

वर्ष के अंत में B.O. पर होगा महामुकाबला, शाहिद कपूर की अनाम और प्रभास की द राजा साब के साथ त्रिकोणात्मक मुकाबले में धुरंधर

बॉलीवुड के एनर्जेटिक सुपरस्टार रणवीर सिंह के जन्मदिन पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर बड़ी घोषणा सामने आई है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज़ डेट 5 दिसंबर 2025 तय कर दी है। यह दिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए खास होगा क्योंकि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का मुकाबला प्रभास की मल्टी-लैंग्वेज हॉरर कॉमेडी ‘द राजा साब’ से होगा।

रणवीर, प्रभास और शाहिद – एक ही दिन तीन बड़ी रिलीज़

यह मुकाबला इतना ही नहीं रुकेगा। 5 दिसंबर को एक तीसरी बड़ी फिल्म भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी – विशाल भारद्वाज की अगली अनाम फिल्म जिसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है।

धुरंधर: क्या ये अजित डोभाल के जीवन पर आधारित है?

सूत्रों की मानें तो ‘धुरंधर’ एक रियल-इंस्पायर्ड थ्रिलर है, जिसमें भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के युवा दिनों की घटनाओं को फिक्शनल रूप में दर्शाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं, जो पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी सफल फिल्म दे चुके हैं।

रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दिग्गज कलाकार इस फिल्म में अहम भूमिकाओं में होंगे। दिलचस्प बात यह है कि संजय दत्त ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ दोनों फिल्मों का हिस्सा हैं, जिससे यह क्लैश और दिलचस्प हो जाएगा।

जन्मदिन पर खास तोहफा बना ‘धुरंधर’ का टीज़र

फिल्म का टीज़र 6 जुलाई, रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर रिलीज़ किया गया। एक सूत्र के अनुसार, “Jio Studios और निर्देशक आदित्य धर ने ऐसा दमदार कंटेंट तैयार किया है, जो रणवीर के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। टीज़र में फिल्म की रिलीज़ डेट का भी एलान किया गया है।”

बॉक्स ऑफिस पर होगा कंटेंट का असली टेस्ट

रणवीर सिंह की एक्शन-ड्रामा ‘धुरंधर’, प्रभास की हॉरर-कॉमेडी ‘द राजा साब’ और विशाल भारद्वाज की स्टार-स्टडेड थ्रिलर – तीनों अलग-अलग शैली की फिल्में हैं। ऐसे में दर्शकों को अलग-अलग स्वाद मिलेगा और बॉक्स ऑफिस पर असली जीत कंटेंट और परफॉर्मेंस की होगी।

रणवीर सिंह लंबे समय से किसी दमदार भूमिका में नजर नहीं आए हैं, वहीं प्रभास भी एक सफल स्क्रिप्ट की तलाश में हैं। इन दोनों सितारों की यह भिड़ंत साल के अंत में बॉलीवुड के सबसे बड़े सिनेमाई टकरावों में से एक मानी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर विवाद के बीच अरुण गोविल को मोदी कैबिनेट में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
राम मंदिर विवाद के बीच अरुण गोविल को मोदी कैबिनेट में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
अलीगढ़ में AIMIM नेता का विवादित ऐलान, नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले के लिए 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा
अलीगढ़ में AIMIM नेता का विवादित ऐलान, नाजिया इलाही की जुबान काटने वाले के लिए 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा
मां की गोद से सड़क पर गिरा 4 महीने का मासूम, करीब 700 मीटर तक चलते रहे माता-पिता; राहगीरों और पुलिस की सतर्कता से बची जान
मां की गोद से सड़क पर गिरा 4 महीने का मासूम, करीब 700 मीटर तक चलते रहे माता-पिता; राहगीरों और पुलिस की सतर्कता से बची जान
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
बिल्डर संदीप सिंह मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिल्डर संदीप सिंह मर्डर केस का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना, घर के अंदर मिले बुजुर्ग दंपति के सड़े-गले शव, कई दिनों तक किसी को नहीं लगी भनक
भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना, घर के अंदर मिले बुजुर्ग दंपति के सड़े-गले शव, कई दिनों तक किसी को नहीं लगी भनक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक