न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : छठी मैरिज एनिवर्सरी पर रणवीर ने दीपिका को यूं किया विश, OTT पर इस समय रिलीज हो सकती है VVKWWV

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में से एक हैं। फैंक उनसे बेइंतेहा प्यार करते हैं। ये दोनों भी एक-दूसरे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Nov 2024 1:27:07

2 News : छठी मैरिज एनिवर्सरी पर रणवीर ने दीपिका को यूं किया विश, OTT पर इस समय रिलीज हो सकती है VVKWWV

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में से एक हैं। फैंक उनसे बेइंतेहा प्यार करते हैं। ये दोनों भी एक-दूसरे के लिए प्यार के इजहार का कोई मौका नहीं चूकते। फिर चाहे प्रेस के साथ बातचीत हो या फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये फोटो और वीडियो शेयर करने की बात। आज गुरुवार (14 नवंबर) का दिन उनके लिए यादगार है क्योंकि इसी दिन वे हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए थे। वे अपनी शादी की 6ठी सालगिरह का जश्न मना रहे हैं।

फैंस उन्हें जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर रणवीर ने भी खास पोस्ट शेयर करते हुए दीपिका को एनिवर्सरी विश की है। रणवीर ने दीपिका की कई अनसीन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इसमें दीपिका के प्रेंग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीर भी शामिल हैं। तस्वीरों के साथ रणवीर ने दीपिका का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह हंसती हुई नजर आ रही हैं। रणवीर ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए लिखा, “हर दिन वाइफ की तारीफ करने का दिन होता है लेकिन आज ज्यादा खास है। हैप्पी एनिवर्सरी दीपिका पादुकोण, मैं तुमसे प्यार करता हूं।”

दीपिका ने भी रणवीर को टैग करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील साझा की है। बता दें कपल ने 14 नवंबर 2018 को इटली में शादी रचाई थी। उन्होंने इसी साल बेटी का स्वागत किया। दीपिका ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम ‘दुआ’ रखा है। काम की बात करें तो रणवीर और दीपिका दोनों हाल ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दिखे। दीपिका ने ‘शक्ति शेट्टी’ की भूमिका निभाई, जो 'कॉप यूनिवर्स' की पहली महिला पुलिस अधिकारी हैं।

राजकुमार-तृप्ति की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी ड्रामा ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ अक्टूबर में रिलीज हुई थी। इसके डायरेक्टर राज शांडिल्य हैं। फिल्म ने अपने यूनिक प्लॉट की वजह से खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस खास नहीं रही। अब VVKWWV को लेकर एक न्यूज सामने आई है। फिल्मी बीट की रिपोर्ट की मानें तो ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं।

ये फिल्म थिएट्रिकल रिलीज के लगभग दो महीने बाद नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत में अपना डिजिटल डेब्यू कर सकती है। हालांकि नेटफ्लिक्स ने अभी की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है। फिल्म साल 1997 में सेट की गई कहानी है। फिल्म एक न्यूली मैरिड कपल विक्की और विद्या के इर्द-गिर्द घूमती है।

वे यादगार के तौर पर सुहागरात की सीडी बना लेते हैं लेकिन ये चोरी हो जाती है। इसके बाद कई ट्विस्ट आते हैं, जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। फिल्म में विजय राज, टीकू तलसानिया और मल्लिका शेरावत भी अहम भूमिकाओं में हैं। मल्लिका लंबे समय बाद इस फिल्म के जरिये बड़े पर्दे पर दिखीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री