न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणवीर 20 साल छोटी एक्ट्रेस से करेंगे रोमांस, भड़के फैंस, BB 18 के प्रोमो में दिखे 3 सलमान खान

रणवीर सिंह की पिछली फिल्म साल 2023 के मध्य में आई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी थी। करण जौहर की इस फिल्म में रणवीर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Oct 2024 7:14:47

2 News : रणवीर 20 साल छोटी एक्ट्रेस से करेंगे रोमांस, भड़के फैंस, BB 18 के प्रोमो में दिखे 3 सलमान खान

रणवीर सिंह की पिछली फिल्म साल 2023 के मध्य में आई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी थी। करण जौहर की इस फिल्म में रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन करने में सफल रही। अब रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में धमाल मचाते नजर आएंगे। इसके बाद वे आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर में दिखेंगे। इस बड़े बजट की फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी हैं।

अब इस फिल्म की एक्ट्रेस के लिए एक नया नाम सामने आया है। पीपिंग मून की रिपोर्ट के अनुसार साउथ इंडियन एक्ट्रेस सारा अर्जुन फिल्म में रणवीर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। सारा इससे पहले साल 2022 की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ में ऐश्वर्या राय बच्चन के युवा किरदार में दिखी थीं। सारा सिर्फ 19 साल की हैं और रणवीर 39 साल के हैं। हीरो-हीरोईन की उम्र में इतना ज्यादा फासला होने से सोशल मीडिया पर फैंस भड़के हुए हैं।

एक यूजर ने लिखा, “जब साल 2011 में रणवीर की पहली फिल्म बैंड बाजा बारात रिलीज हुई थी, तब सारा 5 साल की थीं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “ओह 39 वर्षीय एक टीनेजर के साथ रोमांस कर रहा है!?? उन्हें कैसे लगा कि यह ठीक है।” कई यूजर्स ने मेकर्स को कोसते हुए लिखा कि, “रणवीर ने उन्हें हीरोइन के तौर पर नहीं चुना…इसलिए उन्हें बुरा-भला कहने की जरूरत नहीं है।”

सलमान एक बार ‘बिग बॉस’ को होस्ट करते नजर आएंगे, करेंगे कंटेस्टेंट्स की खिंचाई

सुपरस्टार सलमान खान को लेकर फैंस में हमेशा जबरदस्त क्रेज रहता है। अब सलमान जल्द ही ‘बिग बॉस 18’ में धूम मचाने आ रहे हैं। पिछले दिनों फैंस को बिग बॉस ओटीटी 3 में उनकी खूब कमी खली थी, जिसे एक और दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने होस्ट किया था। अब BB 18 के प्रीमियर से पहले कलर्स टीवी ने एक दिलचस्प प्रोमो रिलीज किया है। इसमें सलमान के पास्ट और फ्यूचर सेल्फ दिखे। सलमान को दो स्क्रीन के सामने खड़ा दिखाया गया है।

एक स्क्रीन में उनका यंगर सेल्फ और दूसरे में उनका ओल्ड वर्जन। ये दोनों वर्जन एआई-जनरेटेड हैं। जब सलमान स्क्रीन के सामने खड़े होते हैं, तो पहली स्क्रीन पर उनके यंग सेल्फ को दिखाया जाता है। यंग सलमान होस्ट से पूछते हैं कि वह कहां हैं और एक्टर जवाब देते हैं-कन्फेशन रूम। इस पर एआई-जनरेटेड सलमान पूछते हैं कि अब कौनसा कन्फेशन दे रहा है? क्या लफड़ा किया तूने? इससे असली सलमान चिढ़ जाते हैं और कहते हैं, रुक यार, ना मैंने कुछ किया है, ना तूने कुछ किया था। न मैंने अभी कुछ किया, न तुमने पहले कुछ किया।

मुझे नहीं पता था कि मैं अपने पास्ट को देखकर इतना चिढ़ जाऊंगा। इसके बाद, दूसरी स्क्रीन पर सलमान का ओल्ड वर्जन कहता है कि प्यार से समझेगा या थप्पड़ मारके भी समझा सकते हैं। इस बात पर सलमान हैरान रह जाते हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “सलमान खान भी नहीं बचे बिग बॉस के चक्रव्यूह से, तो क्या होने वाला है कंटेस्टेंट्स का हाल। देखिये बिग बॉस 18, ग्रैंड प्रीमियर कल रात 9 बजे सिर्फ कलर्स और ऑफिशियल जियो सिनेमा पर।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार