एक्टर रणवीर सिंह अपनी मां अंजु भवनानी के बर्थडे पर उन्हें लंच डेट पर लेकर गए। साथ में उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पैरेंटस भी थे। लंच के बाद रणवीर ने रेस्टोरेंट के बाहर खड़े पपराजी को पोज दिए और सबने मिलकर उनकी मां के लिए गाना भी गाया। उन्होंने 'बार-बार दिन ये आए' गाना गाया। रणवीर ने गाने में अपना पंच एड किया था।
वे 'हैपी बर्थडे टू यू' के साथ बार-बार मजेदार तरह से 'मम्मी' कह रहे थे, जिसे सुनकर दीपिका खिलखिलाकर हंस पड़ीं। दीपिका रेड टॉप और ब्लैक लेदर पैंट्स में आकर्षक लग रही थीं। रणवीर डेनिम जैकेट और ब्लैक जींस में जंच रहे थे। रणवीर के ट्राएंगुलर गॉगल्स ने सबका ध्यान खींचा। रणवीर की मां ग्रीन आउटफिट में काफी प्यारी दिख रही थीं। यहां की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
यूजर्स ने माधवन के बेटे को बताया नीरज चोपड़ा जैसा
एक्टर आर. माधवन लंबे वक्त से हिंदी फिल्मों से दूर हैं। हालांकि इससे उनकी फैन फॉलोइंग पर कोई असर नहीं पड़ा। माधवन ने अपने बेटे वेदांत के 16वें जन्मदिन पर उसकी तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दी हैं। माधवन ने पोस्ट में लिखा कि मैं जिन चीजों में अच्छा हूं, लगभग हर उस चीज में मुझे पीछे करने के लिए शुक्रिया। मुझे जलन फील करवाने के साथ मेरा सीना गर्व से चौड़ा करने के लिए भी।
मुझे तुमसे बहुत कुछ सीखना है, तुम जैसे ही पुरुष बनने की दहलीज पर कदम रख रहो हो, मैं तुमको 16वां जन्मदिन विश करना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि तुम इस दुनिया को उससे भी बेहतर बनाओगे जो हमने तुमको दी है। मैं एक सौभाग्यशाली पिता हूं। यूजर्स ने माधवन के बेटे को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा जैसा दिखने वाला बताया है। कहा कि यह चोपड़ा की बायोपिक के लिए परफेक्ट हैं।














