बॉलीवुड के सुपर एनर्जेटिक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हमेशा ही कुछ हटके करने में विश्वास रखते हैं। पर इस बार जो उन्होंने किया है उसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। इस दफा रणवीर ने न्यूड फोटोशूट कराने का कॉन्फिडेंस दिखाया है, जिसके बाद हर ओर उन्हीं की चर्चा हो रही है। ये फोटोशूट उन्होंने पेपर मैगजीन के लिये कराया है, जिसमें वो न्यूड होकर स्टाइलिश पोज देते दिख रहे हैं।
रणवीर के न्यूड फोटोशूट की तस्वीर जैसे ही सामने आई तो सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन भी आने लगा। रणवीर की फोटो पर एक यूजर ने लिखा, बस यही देखना बाकी था। वहीं, एक यूजर ने एक्टर को मोगली बता रहा है। किसी ने तो ये तक लिख दिया कि दीपिका ने कपड़े नहीं दिये।
एक यूजर ने कहा इतना भी आर्टिस्ट नहीं बनना था। इनमें से कुछ यूजर्स ने रणवीर की फोटोज को फायरी भी बताया है। वैसे रणवीर की ये फोटोज देखने के बाद कहना गलत नहीं होगा कि उनकी डिक्शनरी में नामुमकिन नाम का कोई शब्द नहीं है।
हमें लगता है कि बॉलीवुड में एक्टर द्वारा न्यूड फोटोशूट करवाने का चलन सा चल गया है। इससे पहले एक्टर राहुल खन्ना भी न्यूड फोटोशूट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। राहुल की फोटो देखने के बाद भी सभी हैरत में पड़ गए थे। मलाइका अरोड़ा और नेहा धूपिया ने फोटो पर मजेदार कमेंट किया था। अभी लोग राहुल खन्ना की तस्वीर के झटके से उबरे भी नहीं थे कि रणवीर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया।