न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड ध्वस्त—अब ‘छावा’ पर टिकी निगाहें

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। 15 दिनों में 700 करोड़ से ज्यादा कमाकर फिल्म ने ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है और अब इसकी नजरें विक्की कौशल की ‘छावा’ पर टिकी हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 20 Dec 2025 12:57:32

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड ध्वस्त—अब ‘छावा’ पर टिकी निगाहें

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती जा रही है। रिलीज़ के बाद से ही यह फिल्म दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर चुकी है और कमाई के मामले में लगातार नए कीर्तिमान बना रही है। बीते दो हफ्तों से सिनेमाघरों पर धुरंधर का एकछत्र राज देखने को मिल रहा है। देश ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब इसने सनी देओल की सुपरहिट गदर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन भी पीछे छोड़ दिया है।

शुक्रवार को फिल्म की कमाई भले ही अब तक की सबसे कम रही हो, लेकिन इसके बावजूद आंकड़े चौंकाने वाले हैं। धुरंधर ने शुक्रवार को भारत में 22.50 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 35 करोड़ रुपये रहा। टिकट खिड़कियों पर फिल्म की मजबूत पकड़ अब भी बरकरार है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, धुरंधर का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन तेजी से 800 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है।

देश-विदेश में शानदार कारोबार

रणवीर सिंह की धुरंधर ने भारत में सिर्फ 15 दिनों के भीतर 483 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और उम्मीद की जा रही है कि आज ही यह फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी। वहीं, अगर वर्ल्डवाइड आंकड़ों की बात करें तो हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म अब तक 745 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। शनिवार की कमाई जुड़ते ही इसके 800 करोड़ का आंकड़ा पार करने की पूरी संभावना है।

‘गदर 2’ को छोड़ा पीछे

धुरंधर अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की टॉप-10 लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। फिल्म ने सनी देओल की गदर 2 का 691.08 करोड़ रुपये का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब इसकी निगाहें आमिर खान की पीके (792 करोड़) और विक्की कौशल की छावा (807 करोड़) पर टिकी हुई हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म की यही रफ्तार बनी रही, तो शाहरुख खान की पठान (1050 करोड़) का रिकॉर्ड भी खतरे में पड़ सकता है।

धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद अब दर्शकों को इसके अगले भाग का बेसब्री से इंतजार है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड