Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणवीर ने जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट की 4.5 करोड़ की कार, दिलजीत ने ‘नो एंट्री 2’ को लेकर शेयर किया वीडियो

एक्टर रणवीर सिंह एक दशक से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। इसके अलावा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Jul 2025 2:15:02

2 News : रणवीर ने जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट की 4.5 करोड़ की कार, दिलजीत ने ‘नो एंट्री 2’ को लेकर शेयर किया वीडियो

एक्टर रणवीर सिंह एक दशक से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। इसके अलावा रणवीर अपनी जबरदस्त एनर्जी के लिए भी जाने जाते हैं। रणवीर ने 6 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने अपने बर्थडे पर खुद को एक शानदार तोहफा दिया है। उस दिन अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ के फर्स्ट लुक रिलीज होने के ठीक बाद रणवीर ने खुशी जाहिर करते हुए अपने आप को एक लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहन हमर ईवी 3X उपहार में दी। रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर ने यह पहली इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए 4.57 करोड़ रुपए (ऑन-रोड) खर्च किए।

भारत में हमर ईवी 3X की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 3.85 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर और उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के मुंबई स्थित आवास पर इस विशाल EV की डिलीवरी होती दिखाई दे रही है। इस पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में रणवीर की मेबैक GLS600 सबसे पहले नजर आती है, जिसके बाद फ्लैटबेड ट्रक पर हैमर ईवी उनकी बिल्डिंग में आती है। साथ में एक और हैमर ईवी भी दिखती है, जिस पर फ्राईडे नाइट कार्स लिखा है, जो भारत में ऐसी विदेशी कारों को इम्पोर्ट करने वाली कंपनी है।

रणवीर को बाद में हैमर ईवी चलाते हुए भी देखा गया, जिसमें ग्रीन नंबर प्लेट लगी थी, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए होती है। बता दें यह हाई-एंड इलेक्ट्रिक एसयूवी दमदार डिजाइन, फ्यूचरिस्टिक फीचर्स और ऑन-रोड व ऑफ-रोड दोनों ही जगहों पर शानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। यह निश्चित रूप से रणवीर के पहले से ही शानदार गैराज में एक और बेहतरीन कार है। रणवीर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब आदित्य धर के डायरेक्शन में बन रही ‘धुरंधर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन भी हैं।

फिल्म में रणवीर का गंभीर, रौबदार अवतार—जिसमें एक ग्रे-शेड वाला किरदार है—उनके सामान्य किरदारों से हटकर है और इसने ऑनलाइन काफी चर्चा बटोरी है। रणवीर ‘डॉन 3’ पर भी काम कर रहे हैं, जो एक हाई-ऑक्टेन फ्रेंचाइजी फिल्म है। रणवीर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में दीपिका के साथ शादी की थी। सितंबर 2024 में इस जोड़े ने अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया।

दिलजीत दोसांझ की ‘नो एंट्री 2’ से छुट्टी को लेकर लगाई जा रही थीं अटकलें

लंबे समय से कॉमेडी मूवी ‘नो एंट्री 2’ सुर्खियां बटोर रही है। फैंस में इसके लिए जबरदस्त उत्साह है। वे इसकी स्टारकास्ट को लेकर भी क्रेजी हैं। कुछ समय पहले खबरें थीं कि एक्टर दिलजीत दोसांझ ने क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से फिल्म को मना कर दिया है। मेकर्स का कहना था कि शेड्यूल की वजह से दिलजीत ने इंकार कर दिया। अब दिलजीत ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दिलजीत फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ नजर आ रहे हैं।

वीडियो देख लोग मान रहे हैं कि दिलजीत की ‘नो एंट्री 2’ में वापसी हो गई है। दरअसल दिलजीत ने ‘बॉर्डर 2’ के बिहाइंड द सीन्स की एक क्लिप शेयर की है। इसमें अनीस और बोनी नजर आ रहे हैं। दिलजीत वीडियो में कहते सुनाई पड़ रहे हैं, “अनीस बज्मी, बॉलीवुड के डायरेक्टर के डायरेक्टर चले हुए हैं। बज्मी साहब स्टोरी सुना रहे हैं, मेरे फेवरेट डायरेक्टर हैं। इधर बोनी कपूर कह रहे हैं इश्क दी गली विच नो एंट्री।” बता दें ‘नो एंट्री 2’ में अर्जुन कपूर और वरुण धवन भी हैं।

फिल्म की फीमेल लीड को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। यह साल 2005 में आई सुपरहिट मूवी ‘नो एंट्री’ का सीक्वल है, जिसमें अनिल कपूर, फरदीन खान, सलमान खान थे। दूसरी ओर, ‘बॉर्डर 2’ पर नजर डालें तो इस फिल्म में दिलजीत के साथ वरुण, सनी देओल, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा और रश्मिका मंदाना हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका