न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्जुन ने रणवीर को बताया हीरा! रिया के घर लिया डिनर का मजा, सिंगर को ऐश्वर्या जैसी बताने पर बोले अभिषेक...

बड़े पर्दे के बड़े स्टार रणवीर सिंह इन दिनों छोटे पर्दे पर भी छाए हुए हैं। वे कलर्स टीवी पर क्विज शो द बिग पिक्चर शो होस्ट कर रहे हैं। रणवीर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 7:27:41

अर्जुन ने रणवीर को बताया हीरा! रिया के घर लिया डिनर का मजा, सिंगर को ऐश्वर्या जैसी बताने पर बोले अभिषेक...

बड़े पर्दे के बड़े स्टार रणवीर सिंह इन दिनों छोटे पर्दे पर भी छाए हुए हैं। वे कलर्स टीवी पर क्विज शो द बिग पिक्चर शो होस्ट कर रहे हैं। रणवीर काफी एनर्जेटिक हैं। वे अक्सर अपने नए लुक्स को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। अब उन्होंने अपनी कुछ डैपर फोटो शेयर की हैं। इनमें रणवीर ने ब्लैक कोट पैंट और व्हाइट शर्ट पहनी हुई है। गले में सिल्वर चेन और कानों में डायमंड के ईयररिंग्स हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में डायमंड इमोजी लगाई है।

रणवीर के खास दोस्त अभिनेता अर्जुन कपूर ने कमेंट पर उनकी तारीफ की है। अर्जुन ने लिखा, 'मैं ना कहता था लड़का हीरो नहीं है, हीरा है हीरा (सही में)।' इसके साथ अर्जुन ने लाफिंग इमोजी लगाई है। रणवीर इन दिनों 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके अपोजिट आलिया भट्ट हैं। ये दोनों पूर्व में गली बॉय में नजर आ चुके हैं। रणवीर की फिल्म '83' रिलीज के लिए तैयार है।

अर्जुन ने फोटो शेयर कर लिखा मजेदार कैप्शन

शुक्रवार 26 नवंबर को दुनियाभर में थैंक्सगिविंग डे के तौर पर मनाया गया। एक्टर अर्जुन कपूर ने इस अवसर पर चचेरी बहन रिया कपूर के घर थैंक्सगिविंग डिनर किया, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर की है। अर्जुन ने रिया के घर तरह-तरह के टेस्टी फूड्स का लुत्फ उठाया। शेयर की गई तस्वीर में अर्जुन के सामने डिनर टेबल पर कई तरह के व्यंजन रखे हुए है। टेबल पर बैठे अर्जुन हाथ खोलकर पोज दे रहे हैं। अर्जुन ने कैप्शन में लिखा-'जब @drewnealpt (फिटनेस ट्रेनर) दूर होता है तो मुझे आखिरकार खेलने को मिल जाता है!!! आतिथ्य और समय में भोजन करने के लिए यहां रिया कपूर और करण बुलानी हैं!!!'

इसके साथ ही उन्होंने #ट्रीटमील #थैंक्सगिविंग डिनर #सुपरस्प्रेड भी लिखा। ये तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। उल्लेखनीय है कि एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले अर्जुन ओवरवेट थे। उन्होंने हार्डवर्क कर वजन पर काबू पाया और खुद को हीरो के शेप में ढाला। अर्जुन की अगली फिल्म निर्देशक मोहित सूरी की एक्शन-थ्रिलर 'एक विलेन रिटर्न्स' है।

ranveer singh,arjun kapoor,abhishek bachchan,rhea kapoor,bob biswas,bollywood news in hindi

सारेगामापा शो में बॉब बिस्वास का प्रमोशन करने पहुंचे अभिषेक

अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह जीटीवी पर प्रसारित होने वाले शो सारेगामापा में अपनी फिल्म बॉब बिस्वास का प्रमोशन करने पहुंचे। शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें एक फीमेल प्रतियोगी को अभिषेक की फिल्म दिल्ली 6 का गाना 'मसक्कली' गाते हुए देखा जा सकता है। गाना सुन ऑडियंस गैलरी में बैठे कंटेस्टेंट के पति बोलते हैं-इस लुक में ऐश्वर्या राय जैसी लग रही हो तुम। यह सुन दर्शकों की हंसी छूट पड़ती है, जबकि अभिषेक भी हैरान रह जाते हैं। वे चुटकी लेते हुए बोलते हैं- 'सत्यवचन, आज भी ऐसी ही लग रही हैं।’

इस पर गायिका शरमा जाती हैं। इसके बाद अभिषेक पति-पत्नी के साथ तस्वीर भी खिंचवाते हैं। अभिषेक ने पश्चिम बंगाल की सिंगर राजश्री बाग से ‘बाहों में चले आओ‘ गाने की फरमाइश भी की जो उनकी मां जया बच्चन पर फिल्माया गया था। अभिषेक ने बताया कि यह यंग कंटेस्टेंट उन्हें लता मंगेशकर की याद दिलाती है। शो के दौरान अभिषेक-चित्रांगदा ने प्रतियोगियों के साथ 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' तथा 'कजरा रे कजरा रे' गाने पर जमकर ठुमके लगाए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो